BREAKING NEWS
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में कैम्ब्रिज स्कूल का शानदार प्रदर्शनकुरूद में गूंजा प्रकृति संरक्षण का स्वर, सीड बॉल निर्माण कार्यशाला में जुटे प्रकृति शिक्षण और विज्ञान यात्रा के संचारकघर-घर पहुंच रही शिक्षा : शिक्षिका सुषमा कुमारी का अनोखा प्रयास
No menu items available
BREAKING
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
1 week ago
मांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,
1 week ago
बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्ष
2 weeks ago
बीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोह
3 weeks ago
डीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण
3 weeks ago
Advertisement

मोतीहारी : डिब्बाबन्द दूध छोड़ें, माताएं अपना दूध पिलाएं

जागरूकता के लिए स्तनपान सप्ताह के अवसर पर मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन पंचायत प्रतिनिधियों के सहयोग से दिलाई जा रही...

जागरूकता के लिए स्तनपान सप्ताह के अवसर पर मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन

पंचायत प्रतिनिधियों के सहयोग से दिलाई जा रही शपथ और किया जा रहा जागरूक 

मोतिहारी। मोतिहारी प्रखंड के रूलही पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या-83, 84, 85 और 165 में वार्ड सदस्य जानकी देवी और किशोरी देवी के नेतृत्व में सेंटर फॉर कैटालाइजिंग चेंज (सी3) संस्था के सहयोग से विश्व स्तनपान सप्ताह के अंतर्गत मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित कर महिलाओं को स्तनपान कराने के लिए जागरूक किया गया।

इसमें धात्री माताओं सहित अन्य महिलाओं को शपथ दिलाई गई कि हम सभी स्तनपान कराएंगे, डिब्बा बंद दूध का सेवन बच्चों को नहीं कराएंगे, 02 वर्ष तक के बच्चे को स्तनपान कराएंगे। वार्ड सदस्य जानकी देवी ने बताया कि हमें सभी कामों के साथ-साथ इस तरीके के समाजिक कार्यों में भी भाग लेकर समुदाय को जागरूक करना होगा। डिब्बा दूध छोड़कर कम से कम छह माह तक बच्चों को मां का दूध पिलाना होगा। 

पंचायत प्रतिनिधियों के सहयोग से शपथ भी दिलाया गया

रूलही पंचायत के मुखिया मदन मोहन दास ने बताया गया कि आज जरूरत है डिब्बा के दूध को बंद कर मां का दूध पिलाने के प्रति  जागरूकता हो। मुखिया ने अपनी पंचायत के धात्री महिलाओं को शपथ दिलाया और पंचायत में स्तनपान के लिए प्रेरित किया।

माँ का दूध शिशु के लिए सर्वोत्तम आहार है

शिशु के जन्म के बाद बच्चे को सिर्फ माँ का पीला गाढ़ा दूध पिलाना चाहिए। इससे बच्चे को कई प्रकार का विटामिन, मिनरल्स, प्रोटीन मिलता है। ये बातें सी3 के डीसी ने कहीं। उन्होंने बताया कि बच्चे को स्तनपान कराना काफी महत्वपूर्ण है।

इसके सेवन से रोग प्रतिरोधक और मानसिक क्षमता का विकास होता है, साथ ही भरपूर पोषण भी मिलता है। इस कार्यक्रम में सी3 के जिला समन्वयक आदित्य राज, प्रखंड समन्वयक सारिका कुमारी, एएनएम शांति देवी, सेविका सुनीता देवी, सावित्री देवी व जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

अभय कुमार

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top