BREAKING NEWS
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
No menu items available
BREAKING
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
4 days ago
विभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवण
4 days ago
हुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीद
2 weeks ago
सबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाई
2 weeks ago
चिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानित
2 weeks ago
Advertisement

पंचायतों के मुखिया फाइलेरिया रोधी दवाओं का सेवन कर अपने क्षेत्र में करेंगे एमडीए राउंड की शुरुआत

– स्वास्थ्य विभाग व सहयोगी संस्थानों के द्वारा पंचायतों के मुखिया गणों का किया जा रहा उन्मुखीकरण – एमडीए के...

– स्वास्थ्य विभाग व सहयोगी संस्थानों के द्वारा पंचायतों के मुखिया गणों का किया जा रहा उन्मुखीकरण

– एमडीए के दौरान वार्ड स्तर पर मुखिया करेंगे अभियान की निगरानी, लोगों को करेंगे प्रेरित

बक्सर, 02 अगस्त | जिले में 10 अगस्त से शुरू होने वाले सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इस बार एमडीए को सफल बनाने में जिला स्वास्थ्य समिति से लेकर जिला प्रशासन भी प्रयासरत है।

जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल के निर्देश पर जिले के सभी प्रखंडों के अंतर्गत स्थित पंचायतों के मुखिया, वार्ड सदस्य व सरपंचों को भी इस बार अभियान में शामिल किया जा रहा है।

साथ ही, सभी पंचायतों के मुखियागणों का उन्मुखीकरण भी किया जा रहा है। ताकि, इस बार एमडीएम राउंड के दौरान पंचायतों और वार्ड में चलाए जाने वाले अभियान काे सुदृढ़ किया जा सके।

इस संबंध में सिविल सर्जन डॉ. सुरेश चंद्र सिन्हा ने बताया कि सरकार व जनता के बीच में मुखिया व पंचायत के अन्य जनप्रतिनिधि एक मजबूत कड़ी के रूप में काम करते हैं। जिसके कारण सरकार ने इस बार मुखियागणों को एमडीए राउंड में सहभागिता देने पर जोर दिया है।

ताकि, गांवों में सामुदायिक स्तर पर लोगों को फाइलेरिया रोधी दवाओं का सेवन करने के लिए जागरूक और प्रेरित कर सकें। जिससे एमडीए राउंड को सफल बनाया जा सके।

पंचायतों में मुखिया भी करेंगे एमडीए राउंड का प्रचार प्रसार

अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी सह जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. शैलेंद्र कुमार ने बताया कि राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक सुहर्ष भगत ने भी इस संबंध में पंचायती राज विभाग समेत सभी सहयोगी विभागों व संस्थानों को पत्र जारी किया है। जिसमें उन्होंने जिला स्तर पर पंचायती राज विभाग के कार्य व अपेक्षाएं स्पष्ट की है।

जारी पत्र के अनुसार पंचायतों में मुखिया गणों द्वारा मुनादी एवं पीए सिस्टम के माध्यम से लोगों को 10 अगस्त से शुरू होने वाले एमडीए अभियान के बारे में सूचना प्रदान करेंगे। साथ ही समुदाय को जागरूक करने हेतु ग्राम व पंचायत पर ग्राम सभा तथा आम सभा का आयोजन कर एमडीए का प्रचार-प्रसार करेंगे।

सबसे जरूरी बात यह है कि इस बार मुखिया गण स्वयं फाइलेरिया रोधी दवाओं का सेवन कर पंचायत में एमडीए राउंड की शुरुआत करेंगे। इसके अलावा वार्डों में एमडीए राउंड के दौरान सभी जनप्रतिनिधि आशा कार्यकर्ताओं और डीएम टीम का सहयोग भी करेंगे।

मुखिया गणों ने उठाई अपनी पंचायत को फ़ाइलेरिया मुक्त करने की जिम्मेदारीराज्य का हर पंचायत अब फाइलेरिया मुक्त होगा। सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम में अब मुखिया अपने पंचायत के सभी लोगों को फ़ाइलेरिया की दवा खिलाने में आगे बढ़कर सहयोग करेंगे।

हाल ही में इस संबंध में हुए राज्य स्तरीय बैठक में पंचायती राज मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने स्पष्ट किया था कि एमडीए अभियान के दौरान राज्य के सभी पंचायत के मुखिया अपनी पंचायत के लोगों को जागरूक कर दवा सेवन के लिए प्रेरित करेंगे।

सभी पंचायत के मुखिया जिला, प्रखंड तथा ग्राम स्तर पर जागरूक अभियान चलाएंगे। इसी क्रम में अलग-अलग जिले में पंचायत के जनप्रतिनिधियों का एमडीए अभियान से संबंधित उन्मुखीकरण किया गया है।

मुखिया गणों ने भी ऐसे उन्मुखीकरण कार्यक्रमों में अपनी पंचायतों में सभी योग्य लाभार्थियों को दवा का सेवन करवाकर स्वस्थ एवं फाइलेरिया मुक्त पंचायत का उदाहरण प्रस्तुत करने का संकल्प व्यक्त किया है।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top