BREAKING NEWS
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
No menu items available
BREAKING
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
4 days ago
विभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवण
4 days ago
हुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीद
2 weeks ago
सबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाई
2 weeks ago
चिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानित
2 weeks ago
Advertisement

बेतिया : 7 अगस्त तक चलेगा विश्व स्तनपान सप्ताह 

पीएचसी बगहा 2 में हुआ कार्यक्रम का आयोजन, धात्री महिलाओं को बताया गया स्तनपान का लाभ बेतिया। पश्चिमी चम्पारण के...

पीएचसी बगहा 2 में हुआ कार्यक्रम का आयोजन, धात्री महिलाओं को बताया गया स्तनपान का लाभ

बेतिया। पश्चिमी चम्पारण के सभी स्वास्थ्य संस्थानों में 1 से 7 अगस्त तक ‘विश्व स्तनपान सप्ताह’ कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। सिविल सर्जन डॉ विजय कुमार ने जिले के उपाधीक्षक, अनुमण्डल अस्पताल, बगहा एवं नरकटियागंज, सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, सभी प्रखण्ड स्वास्थ्य प्रबंधक एवं सभी प्रखण्ड सामुदायिक उत्प्रेरक को निर्देश दिया है कि स्वास्थ्य संस्थानों में “विश्व स्तनपान सप्ताह मनाना सुनिश्चित करें।

प्रखण्ड स्तर पर इस कार्यक्रम का अनुश्रवण प्रखण्ड स्वास्थ्य प्रबंधक एवं प्रखण्ड सामुदायिक उत्प्रेरक करें। सिविल सर्जन डॉ विजय कुमार ने बताया कि प्रत्येक वर्ष अगस्त माह के पहले सप्ताह के दौरान विश्व स्तनपान सप्ताह मनाया जाता है।

इस दौरान स्वास्थ्य संस्थान पर स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा धात्री महिलाओं को स्तनपान कराने की सीख दी जाती है। बच्चे के जन्म के तुरंत बाद मां का दूध बच्चे के लिए सर्वोपरि है, इससे बच्चों में रोग प्रतिरोधक और मानसिक क्षमता का विकास होता है, साथ ही उन्हें भरपूर पोषण भी मिलता है।

पीएचसी बगहा 2 में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें डॉ अरसद कमाल ने स्तनपान से सम्बन्धित महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने बताया कि स्तनपान बच्चे के लिए कुदरत का एक अनमोल उपहार है, जो मां और बच्चे दोनों को पोषण व भावनात्मक लगाव प्रदान करता है।

बीसीएम अनिल कुमार ने बताया कि बच्चे के जन्म के पहले एक घंटे को ‘गोल्डन ऑवर’ कहा गया है, क्योंकि इस एक घंटे के अंदर बच्चे को स्तनपान कराना काफी महत्वपूर्ण है। नर्स, एएनएम आशा हमेशा धात्री माताओं को इस बात के लिए प्रोत्साहित करते हैं कि जन्म के पहले एक घंटे के दौरान बच्चे को जरूर स्तनपान कराना चाहिए तथा अगले 6 माह तक बच्चे को स्तनपान के अतिरिक्त कुछ नहीं देना चाहिए।

6 माह के बाद मां के दूध के साथ बच्चे को ऊपरी आहार देना शुरू करना चाहिए और दो वर्ष तक बच्चे को स्तनपान जारी रखना चाहिए। इस मौके पर डॉ अरशद कमाल, एएनएम ममता कुमारी, संजय कुमार आर्य, सामाजिक कार्यकर्ता मुक्ता टोपो, रूबी कुमारी, ममता, भूपेंद्र पांडेय, लेबर रूम इंचार्ज पिंकी कुमारी, मीना प्रसाद एवं धात्री लाभार्थी उपस्थित थीं।

अभय कुमार

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top