BREAKING NEWS
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
No menu items available
BREAKING
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
4 days ago
विभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवण
4 days ago
हुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीद
2 weeks ago
सबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाई
2 weeks ago
चिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानित
2 weeks ago
Advertisement

खुशखबरी : बक्सर UPHC को राज्य स्तर पर मिला एनक्वास सर्टिफिकेट, अब राष्ट्रीय स्तरीय टीम करेगी अस्पताल का असेसमेंट, जल्द निरीक्षण के लिए किया जाएगा आवेदन

बोले सीएस… जल्द से जल्द चिह्नित कर कमियों को किया जाएगा दूर बक्सर, 24 जुलाई | बक्सर शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य...

बोले सीएस… जल्द से जल्द चिह्नित कर कमियों को किया जाएगा दूर

बक्सर, 24 जुलाई | बक्सर शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानकों (एनक्यूएएस/एनक्वास) सर्टिफिकेशन की राह अब आसान हो गई है। राज्य स्तर पर बक्सर यूपीएचसी को एनक्वास के लिए सर्टिफाइड कर दिया गया है।

बक्सर यूपीएचसी को राज्य की ओर से 77.50 प्रतिशत अंक दिए गए हैं। जिसके बाद अब यूपीएचसी को राष्ट्रीय स्तर पर एनक्वास सर्टिफिकेशन के लिए आवेदन देने की प्रक्रिया शुरू हो गई। वहीं, यूपीएचसी को राज्य स्तर पर प्रमाणित करने के बाद से जिला स्वास्थ्य समिति से लेकर यूपीएचसी के अधिकारी और कर्मीचारी उत्साहित हैं।

बताते चले कि बीते 27 मई को बक्सर यूपीएचसी के असेसमेंट के लिए राज्य से दो सदस्यीय टीम ने अस्पताल का निरीक्षण किया था। टीम के सदस्यों ने तीन दिनों तक अस्पताल के सभी विभागों की समीक्षा करने के साथ साथ यहां मिलने वाली सेवाओं व सुविधाओं के साथ गुणवत्ता की भी जांच की थी। जिसके बाद टीम ने 77.50 प्रतिशत अंकों के साथ बक्सर को पहले स्थान के साथ एनक्वास प्रमाणित किया है।

राष्ट्रीय स्तर पर एनक्वास सर्टिफाइड होने पर मिलेगी 3 लाख रुपए की पुरस्कार राशि

इस संबंध में डीसीक्यूए कुमारी रुचि ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर सर्टिफिकेशन की जांच के बक्सर यूपीएचसी को पूरी तरह से तैयार किया जाएगा।

क्योंकि राष्ट्रीय स्तर पर एनक्वास सर्टिफाइड होने के बाद यूपीएचसी को पुरस्कार के रूप में तीन लाख रुपए दिए जाएंगे। यह पुरस्कार राशि 70 प्रतिशत राष्ट्रीय टीम के द्वारा सभी मानकों और मापदंडों में 70 प्रतिशत अंक मिलने के बाद दी जाती है।

उन्होंने बताया कि फिलहाल राज्य की ओर से यूपीएचसी को 77.50 प्रतिशत अंक दिए गए हैं। जिसके बाद एक माह के अंदर राष्ट्रीय स्तर पर असेसमेंट के लिए आवेदन कर लेना है।

ताकि, यूपीएचएस को हर हाल में पुरस्कार की राशि दिलाई जा सके। उन्होंने कहा कि एक बार एनक्वास सर्टिफाइड होने के बाद तीन साल तक अस्पताल को 3-3 लाख रुपए की राशि प्राप्त होगी। उसके बाद एनक्वास प्रमाणीकरण के लिए फिर से आवेदन करना होगा।

जिले से लेकर अस्पताल तक के अधिकारियों और कर्मचारियों ने किया योगदान

सिविल सर्जन डॉ. सुरेश चंद्र सिन्हा ने बताया कि बक्सर यूपीएचसी जिले का पहला स्वास्थ्य संस्थान है जिसको राज्य स्तर पर एनक्वास सर्टिफिकेट प्राप्त हुआ है।

वहीं, इस असेसमेंट में बक्सर यूपीएचसी का अन्य जिलों के स्वास्थ्य संस्थानों से बेहतर प्रदर्शन रहा है। जिसका श्रेय जिला स्तर से लेकर प्रखंड स्तर के अधिकारियों को तो जाता ही है, साथ ही वहां के कर्मियों ने भी इसके लिए काफी सराहनीय योगदान दिया है।

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय स्तर की टीम के द्वारा असेसमेंट करने से पहले जो भी चिह्नित कमियां हैं इनको दूर किया जाएगा। ताकि, बक्सर यूपीएचसी को और भी अंकों के साथ राष्ट्रीय स्तर पर एनक्वास सर्टिफिकेट दिलाया जा सके।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top