BREAKING NEWS
रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XII
No menu items available
BREAKING
रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानित

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहल
5 days ago
धरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम
3 weeks ago
‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपण
1 month ago
भारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपना
1 month ago
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
2 months ago
Advertisement

चौगाई प्रखंड कार्यालय एवं अंचल कार्यालय का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, अनुपस्थित रहने वाले से स्पष्टीकरण

बक्सर। जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल के द्वारा प्रखंड कार्यालय एवं अंचल कार्यालय चौगाई का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के...

बक्सर। जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल के द्वारा प्रखंड कार्यालय एवं अंचल कार्यालय चौगाई का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी उपस्थित नहीं थे एवं अंचल अधिकारी विलंब से उपस्थित हुए। बगैर किसी पूर्व सूचना के अनुपस्थित रहने के संबंध में स्पष्टीकरण समर्पित करने का निर्देश दिया गया।

उपस्थिति पंजी का निरीक्षण के क्रम में पाया गया कि श्री दीपक पाण्डेय एवं श्री मुक्ति नारायण पाठक द्वारा उपस्थिति दर्ज नहीं किया गया है एवं कार्यालय से बगैर किसी पूर्व सूचना के अनुपस्थित है। इस संबंध में संबंधित कर्मी का एक दिन का वेतन कटौती करते हुए स्पष्टीकरण समर्पित करने का निर्देश दिया गया।

तत्पश्चात जिला पदाधिकारी द्वारा आर0टी0पी0एस0 काउंटर चौगाई का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान वहाँ उपस्थित आमजनों से पूछताछ के क्रम में श्री उमेश सिन्हा के द्वारा बताया गया कि आर0टी0पी0एस0 काउंटर पर ऑफलाईन के माध्यम से आवेदन नहीं लिया जा रहा है।

उपस्थित कार्यपालक सहायक से पृच्छा किए जाने पर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं देने के कारण एवं ऑफलाईन आवेदन नहीं लेने के कारण स्पष्टीकरण समर्पित करने का निर्देश दिया गया। साथ प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी चौगाई को अनुश्रवण करने का निर्देश दिया गया।

प्रखंड कृषि कार्यालय के औचक निरीक्षण के क्रम में कोई भी कर्मी उपस्थित नहीं थे। उपस्थित नहीं रहने के कारण प्रखंड में आने वाले किसानों को विभिन्न प्रकार के कठिनाईयों का सामना करना पड रहा है। इस संबंध में प्रखंड में पदस्थापित प्रखंड कृषि पदाधिकारी, कृषि समन्वयक, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक इत्यादि को अनुपस्थित के संबंध में स्पष्टीकरण समर्पित करने का निर्देश दिया गया।

नये प्रखंड भवन निर्माण के संबंध में पृच्छा किए जाने पर अंचलाधिकारी चौगाई द्वारा बताया गया कि इस हेतु भूमि चिन्हित कर लिया गया है। तत्पश्चात चिन्हित भूमि का निरीक्षण किया गया। अंचलाधिकारी चौगाई द्वारा बताया गया कि कुछ रैयतदारों से भूमि उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है।

इस संबंध में अंचल निरीक्षक से पूछताछ करने पर स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई एवं ऐसा प्रतीत हुआ कि इस कार्य में रूचि नहीं ली जा रही है। निर्देशित किया गया कि 24 घंटे के अंदर अंचल निरीक्षक एवं अंचलाधिकारी चौगाई चिन्हित भूमि का विस्तृत विवरणी तैयार कर अद्योहस्ताक्षरी को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।

निरीक्षण के क्रम में अंचल कार्यालय में साफ-सफाई का अत्यंत अभाव पाया गया। जिस पर जिला पदाधिकारी द्वारा खेद व्यक्त करते हुए प्रतिदिन साफ-सफाई कराने हेतु प्रखंड विकास पदाधिकारी चौगाई एवं अंचलाधिकारी चौगाई को निर्देश दिया गया।

तत्पश्चात जिला पदाधिकारी बक्सर द्वारा प्रखंड चौगाई, पंचायत मुरार के श्री सत्य नारायण तिवारी, जन वितरण प्रणाली विक्रेता के दुकान पर आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य कार्ड योजना अंतर्गत किए जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के क्रम में जन वितरण प्रणाली विक्रेता को संबद्ध शत प्रतिशत लाभुकों का आयुष्मान कार्ड एवं ई केवाईसी कराने हेतु आपूर्ति निरीक्षक, चौगाई एवं अनुमंडल पदाधिकारी डुमरांव को निर्देश दिया गया।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top