BREAKING NEWS
रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XII
No menu items available
BREAKING
रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानित

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहल
1 week ago
धरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम
4 weeks ago
‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपण
1 month ago
भारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपना
1 month ago
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
2 months ago
Advertisement

डीएम ने किया स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा, डुमरांव अनुमंडल अस्पताल रहा कोसों दूर 

बक्सर। डीएम अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक समाहरणालय सभाकक्ष में की गई। मातृ स्वास्थ्य कार्यक्रम...

बक्सर। डीएम अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक समाहरणालय सभाकक्ष में की गई। मातृ स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत संस्थागत प्रसव की समीक्षा के क्रम में आशा कार्यकर्ताओं का योगदान असंतोषजनक पाया गया। प्रगति प्राप्त नहीं करने के कारण कितने आशा के विरुद्ध कारवाई की गई या चयन मुक्त किया गया, के संबंध में अद्यतन प्रतिवेदन समर्पित करने का निर्देश सिविल सर्जन, बक्सर को दिया गया।

समीक्षा के क्रम में पाया गया कि सदर अस्पताल बक्सर में कार्यरत दो शिशु रोग विशेषज्ञ चिकित्सक डा हरे राम तथा डा विवेकानंद अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित हैं। इस संबंध में सिविल सर्जन बक्सर के द्वारा अब तक कोई भी कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई नहीं किए जाने पर जिलाधिकारी द्वारा खेद व्यक्त किया गया। अनुपस्थित चिकित्सकों के विरुद्ध अब तक कोई कार्रवाई नहीं किए जाने के संबंध में स्पष्ट मंतव्य सहित प्रतिवेदन उपलब्ध कराने हेतु सिविल सर्जन को निर्देशित किया गया।

रघुनाथपुर में अवैध नर्सिंग होम में 01 बच्चे की मृत्यु पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी रघुनाथपुर के द्वारा अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है एवं ना ही प्रतिवेदित किया गया है, जो अत्यंत खेदजनक है। इस संबंध में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को स्पष्टीकरण समर्पित करने का निर्देश दिया गया।

महिला बंध्याकरण की समीक्षा के क्रम में प्रगति असंतोषजनक पाया गया। सिविल सर्जन बक्सर के द्वारा महिला बंध्याकरण में वृद्धि हेतु कोई कार्य योजना भी प्रस्तुत नहीं किया गया। निर्देश दिया गया कि आशा कार्यकर्ता, बीएचएम, बीसीएम एवं जनप्रतिनिधि इत्यादि के सहयोग से महिला बंध्याकरण में वृद्धि हेतु लक्ष्य के साथ कार्य योजना तैयार कर एक सप्ताह के अंदर समर्पित करेंगे।

अस्पताल प्रबंधन के 06 संकेतकों में बेहतर प्रदर्शन पर केंद्र सरकार द्वारा NQAS सर्टिफिकेशन प्रदान किया जाता है। राज्य स्तरीय टीम द्वारा NQAS सर्टिफिकेशन के आकलन के दौरान श्रीमती किरण कुमारी, जीएनएम सिमरी अनुपस्थित पाई गई। जिसके कारण आकलन कार्य नहीं किया जा सका। 

इस संबंध में गत बैठक में किरण कुमारी, जीएनएम के विरुद्ध कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया था, परंतु कारवाई के नाम पर खानापूर्ति की गई है। पुनः सिविल सर्जन को निर्देशित किया गया कि किरण कुमारी, जीएनएम के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करें। सिविल सर्जन बक्सर को राज्य स्तर से समन्वय स्थापित कर NQAS सर्टिफिकेशन हेतु आवश्यक कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया।

कायाकल्प सर्टिफिकेशन, NQAS एवं LaQshay में अपेक्षित प्रगति नहीं होने के कारण जिला गुणवत्ता यनिक सलाहकार से स्पष्टीकरण करने का निर्देश दिया गया।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top