BREAKING NEWS
बक्सर में 8वां पोषण पखवाड़ा शुरू, पोषण रथ को जिलाधिकारी ने दिखाई गई हरी झंडीसीतामढ़ी जिले के मध्य विद्यालय कोआही रूनीसैदपुर के छात्र-छात्राओं ने NMMSS परीक्षा में लहराया परचमबेटियों ने बढ़ाया बक्सर का मान, टॉपर्स व प्रतिभाओं का हुआ सम्मानराजकीय प्राथमिक विद्यालय मुस्तफापुर, बरैयागाछी अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी में बंटे प्रगति पत्र, मेधावी छात्रों का हुआ सम्मानमुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के दौरान बक्सर जिले को दी 592 करोड रुपये की योजनाओं की सौगात, 64 विकास योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यासडुमरांव में गूंजा शहनाई का स्वर, भव्य आयोजन में सजी ‘उस्ताद बिस्मिल्ला खां महोत्सव’ की शामएमएस कच्ची खैरा तलवाड़ा में परिणाम घोषणा और मेगा अभिभावक-शिक्षक बैठक आयोजितकृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के युग में शिक्षा पर राष्ट्रीय सेमिनार, नवाचारी शिक्षिका प्रियंका कुमारी व शिक्षक अभिषेक वर्मा सम्मानितडायट डुमरा में “नैतिक विवेक की शक्ति के साथ कृत्रिम बुद्धिमत्ता का उपयोग” विषय पर राष्ट्रीय सेमिनार आयोजितप्राथमिक विद्यालय पार्षद टोला मजगामा कस्बा में आयोजित कार्यक्रम में छात्रों को मोमेंटो व मैडल देकर किया गया सम्मानितसमाहरणालय में जिला समन्वय समिति की बैठक, रामनवमी व महावीरी पूजा पर डीजे पूरी तरह प्रतिबंधितगार्गी नारी शक्ति सम्मेलन 2026 में प्रधान शिक्षिका कुमारी प्रीतिका होंगी सम्मानितनवोन्मेषी बच्चों ने जुगाड़ से बनाई उपयोगी सामग्री, ईको क्लब गतिविधि के तहत पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेशपीबीएल गतिविधि हेतु जिला टीम रवाना, छात्र-छात्राओं में उत्साहकस्बा (पूर्णिया) में अनोखी पहल : प्राथमिक विद्यालय राधानगर में शुरू हुआ “साबुन बैंक”
No menu items available
BREAKING
बक्सर में 8वां पोषण पखवाड़ा शुरू, पोषण रथ को जिलाधिकारी ने दिखाई गई हरी झंडीसीतामढ़ी जिले के मध्य विद्यालय कोआही रूनीसैदपुर के छात्र-छात्राओं ने NMMSS परीक्षा में लहराया परचमबेटियों ने बढ़ाया बक्सर का मान, टॉपर्स व प्रतिभाओं का हुआ सम्मानराजकीय प्राथमिक विद्यालय मुस्तफापुर, बरैयागाछी अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी में बंटे प्रगति पत्र, मेधावी छात्रों का हुआ सम्मानमुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के दौरान बक्सर जिले को दी 592 करोड रुपये की योजनाओं की सौगात, 64 विकास योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यासडुमरांव में गूंजा शहनाई का स्वर, भव्य आयोजन में सजी ‘उस्ताद बिस्मिल्ला खां महोत्सव’ की शामएमएस कच्ची खैरा तलवाड़ा में परिणाम घोषणा और मेगा अभिभावक-शिक्षक बैठक आयोजितकृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के युग में शिक्षा पर राष्ट्रीय सेमिनार, नवाचारी शिक्षिका प्रियंका कुमारी व शिक्षक अभिषेक वर्मा सम्मानितडायट डुमरा में “नैतिक विवेक की शक्ति के साथ कृत्रिम बुद्धिमत्ता का उपयोग” विषय पर राष्ट्रीय सेमिनार आयोजितप्राथमिक विद्यालय पार्षद टोला मजगामा कस्बा में आयोजित कार्यक्रम में छात्रों को मोमेंटो व मैडल देकर किया गया सम्मानितसमाहरणालय में जिला समन्वय समिति की बैठक, रामनवमी व महावीरी पूजा पर डीजे पूरी तरह प्रतिबंधितगार्गी नारी शक्ति सम्मेलन 2026 में प्रधान शिक्षिका कुमारी प्रीतिका होंगी सम्मानित

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

बक्सर में 8वां पोषण पखवाड़ा शुरू, पोषण रथ को जिलाधिकारी ने दिखाई गई हरी झंडी
2 days ago
सीतामढ़ी जिले के मध्य विद्यालय कोआही रूनीसैदपुर के छात्र-छात्राओं ने NMMSS परीक्षा में लहराया परचम
1 week ago
बेटियों ने बढ़ाया बक्सर का मान, टॉपर्स व प्रतिभाओं का हुआ सम्मान
2 weeks ago
राजकीय प्राथमिक विद्यालय मुस्तफापुर, बरैयागाछी अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी में बंटे प्रगति पत्र, मेधावी छात्रों का हुआ सम्मान
2 weeks ago
मुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के दौरान बक्सर जिले को दी 592 करोड रुपये की योजनाओं की सौगात, 64 विकास योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास
2 weeks ago
Advertisement

मोतीहारी : “विश्व जनसंख्या दिवस” के अवसर पर परिवार नियोजन के बारे में लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से डीएम ने सारथी रथ किया रवाना

सदर अस्पताल से एएनएम व स्वास्थ्य कर्मियों ने निकाली जागरूकता रैली सभी 27 प्रखंडो के हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर...

सदर अस्पताल से एएनएम व स्वास्थ्य कर्मियों ने निकाली जागरूकता रैली

सभी 27 प्रखंडो के हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर किया जा रहा है लोगों को जागरूक 

मोतिहारी। “विश्व जनसंख्या दिवस” के अवसर पर लोगों को परिवार नियोजन के बारे में जागरूक करने के उद्देश्य से डीएम सौरभ जोरवाल, डीडीसी समीर सौरभ, सिविल सर्जन डॉ विनोद कुमार सिंह, डीपीएम ठाकुर विश्वमोहन, डीसीएम नंदन झा ने सारथी रथ रवाना किया।

वहीं सदर अस्पताल मोतिहारी से सैकड़ों की संख्या में एएनएम, जीएन एम व स्वास्थ्य कर्मियों ने जागरूकता रैली निकाल कर महिला व पुरुष नसबन्दी के बारे में जानकारी दी।

सारथी रथ रवाना करते हुए जिलाधिकारी ने कहा की बढ़ती जनसंख्या पर रोक लगाने के उद्देश्य से पूर्वी चंपारण जिला अंतर्गत सभी 27 प्रखंडो के स्वास्थ्य संस्थानों में जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा का आयोजन किया जाना है इसकी शुरुआत आज समाहरणालय परिसर से की गईं है।

उन्होंने बताया की आशा, व अन्य स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा योग्य दम्पतियों से सम्पर्क किया जाएगा साथ ही विशेष अभियान चलाकर जिले में परिवार नियोजन के लक्ष्य प्राप्त करने का प्रयास किया जाएगा। सिविल सर्जन डॉ विनोद कुमार सिँह ने कहा की जनसंख्या स्थिरीकरण के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना, परिवार नियोजन कार्यक्रम अंतर्गत उपलब्ध सेवाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाना तथा योग्य दम्पतियों को इच्छित सेवा प्रदान करना ही हमारा लक्ष्य है।

उन्होंने बताया की जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा के बेहतर प्रबंधन एवं अन्य विभागों से समन्वय हेतु जिला स्तर पर समन्वय बैठक का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा की समुदाय स्तर पर आमजन को उत्प्रेरित करने व प्रचार – प्रसार करने में आशा, आंगनबाड़ी सेविका, जीविका दीदी, विकास मित्र आदि जागरूकता में अपनी भूमिका निभाएंगे।

दो बच्चों के बीच तीन साल का अंतर होना जरूरी

डीसीएम नंदन झा ने कहा की 11 से 31 जुलाई तक जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा बैनर, पोस्टर, माइकिंग द्वारा लोगों को सही उम्र में शादी, पहले बच्चे में देरी, बच्चों के बीच सही अंतर तथा छोटा परिवार के लाभ के बारे में जागरूक किया जा रहा है ।वहीं गर्भनिरोधक उपायो को अपनाने हेतु भी परामर्श दिया जा रहा है ।

सभी 27 प्रखंडो के हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर परिवार नियोजन सेवाओं के तहत् प्रदान की जाने वाली सेवा यथा- कॉपर-टी, गर्भनिरोधक सूई/ एमपीए बंध्याकरण एवं नसबंदी की सेवा प्रदान करने पर विशेष रूप से ध्यान केंद्रित किया जाएगा।इसके सफल संचालन हेतु सांसद, विधायक, पंचायती राज संस्था के सदस्य, शहरी स्थानीय निकाय,

स्वास्थ्य कर्मी एवं सिविल सोसायटी के सदस्य के साथ ही प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल मीडिया चैनलों का सहयोग लिया जाएगा। उन्होंने बताया की महिला बंध्याकरण का लक्ष्य 2150, पुरुष नसबन्दी 160, आयुसीडी 4745, अंतरा सुई 5500, माला 93 हजार 680, कंडोम 02 लाख 34 हजार 200. इसीपी 40 हजार 840, छाया टेबलेट 93 हजार 680 है।

सभी सरकारी अस्पतालों में महिला बंध्याकरण व पुरुष नसबन्दी निःशुल्क कराई जाती है

डीपीएम ठाकुर विश्वमोहन ने कहा कि सरकारी अस्पतालों में महिला बंध्याकरण व पुरुष नसबन्दी निःशुल्क कराई जाती है। उन्होंने कहा कि महिला बंध्याकरण से पुरुष नसबंदी की प्रक्रिया सरल है। पुरुष नसबंदी को लेकर समाज में कई प्रकार का भ्रम फैला हुआ है।

इस भ्रम को तोड़ना होगा। छोटा परिवार सुखी परिवार की अवधारणा को साकार करने के लिए पुरुष को आगे बढ़कर जिम्मेदारी उठाने की जरूरत है। नसबंदी के लिए पुरुष लाभार्थी को 3000 रुपए एवं महिला बंध्याकरण के लिए लाभार्थी को 2000 रुपए की प्रोत्साहन की राशि लाभार्थियों के खाते में भेजी जाती है।

मौके पर डीडीसी समीर सौरभ,सीएस डॉ विनोद कुमार सिँह, जिला सुचना जनसंपर्क पदाधिकारी ज्ञानप्रकाश, डीपीएम ठाकुर विश्वमोहन, डीसीएम नंदन झा, पीएसआई डीसी अमित कुमार, पिरामल डीसी मुकेश कुमार, सिफार डीसी सिद्धांत कुमार, सी 3 डीसी आदित्य कुमार, अरविन्द कुमार व अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थें।

अभय कुमार

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top