BREAKING NEWS
रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XII
No menu items available
BREAKING
रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानित

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहल
1 week ago
धरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम
4 weeks ago
‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपण
1 month ago
भारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपना
1 month ago
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
2 months ago
Advertisement

डुमरांव चौक रोड में गैस सिलेंडर में आग लगने से नगदी सहित घरेलू सामाग्री खाक

डुमरांव. नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या 29 स्थित राजगढ़ चौक के समीप प्रजापति किराना एंड गिफ्ट कार्नर में रविवार...

डुमरांव. नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या 29 स्थित राजगढ़ चौक के समीप प्रजापति किराना एंड गिफ्ट कार्नर में रविवार को खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर में अचानक आग लगने अफरातफरी का माहौल बन गया. स्थानीय लोगों ने तत्काल अग्निशमन विभाग व स्थानीय थाना को सूचना दी. लोगों की समझ-बूझ व अग्निशमन विभाग के कर्मियों के काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया.

बता दें कि शिवजी प्रसाद, पिता विश्वनाथ प्रजापति के घर में खाना बनाने के दौरान आग लग गई. जब तक घर वाले कुछ समझ पाते तब तक देखते ही देखते आग ने पूरे घर को अपने आगोश में ले लिया, जिससे घर में रखें सभी घरेलू सामान, अनाज, बर्तन, बिछौना, कपड़ा, चौकी, गद्दा, अलमारी, पंखा, नगदी, खाना बनाने का सामान, बक्सा, घर के कागजात व चूल्हा सब जल कर ख़ाक हो गया.

बड़ी मशक्कत से आगलगी पर स्थानीय लोगों एवं दमकल कर्मियों के सहयोग से काबू पाया गया. अगलगी के दौरान चौक पर आवागमन बाधित हो गया. अग्निशमन विभाग ने पहले छोटा वाहन, उसके बाद तत्काल बडा वाहन पानी भरकर मंगाया गया. आग पर काबू करने के दौरान उपचेयरमैन विकास ठाकुर, चेयरमैन प्रतिनिधि सुमित गुप्ता, वार्ड पार्षद विजय कुमार उर्फ छोटू, एकराम सहित मुहल्ले के लोगों के अलावे अग्निशमन विभाग की तत्परता से आग पर काबू पाया गया.

पीड़ित परिवार ने स्थानीय थाना व अंचलाधिकारी को लिखित आवेदन सौंपा. अगलगी के दौरान चौक रोड में घंटों लोगों की भीड़ रही. इस घटना से पीड़ित परिवार का रो रोकर बुरा हाल था, स्थानीय लोग लगातार पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाते दिखें.

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top