BREAKING NEWS
बक्सर में 8वां पोषण पखवाड़ा शुरू, पोषण रथ को जिलाधिकारी ने दिखाई गई हरी झंडीसीतामढ़ी जिले के मध्य विद्यालय कोआही रूनीसैदपुर के छात्र-छात्राओं ने NMMSS परीक्षा में लहराया परचमबेटियों ने बढ़ाया बक्सर का मान, टॉपर्स व प्रतिभाओं का हुआ सम्मानराजकीय प्राथमिक विद्यालय मुस्तफापुर, बरैयागाछी अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी में बंटे प्रगति पत्र, मेधावी छात्रों का हुआ सम्मानमुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के दौरान बक्सर जिले को दी 592 करोड रुपये की योजनाओं की सौगात, 64 विकास योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यासडुमरांव में गूंजा शहनाई का स्वर, भव्य आयोजन में सजी ‘उस्ताद बिस्मिल्ला खां महोत्सव’ की शामएमएस कच्ची खैरा तलवाड़ा में परिणाम घोषणा और मेगा अभिभावक-शिक्षक बैठक आयोजितकृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के युग में शिक्षा पर राष्ट्रीय सेमिनार, नवाचारी शिक्षिका प्रियंका कुमारी व शिक्षक अभिषेक वर्मा सम्मानितडायट डुमरा में “नैतिक विवेक की शक्ति के साथ कृत्रिम बुद्धिमत्ता का उपयोग” विषय पर राष्ट्रीय सेमिनार आयोजितप्राथमिक विद्यालय पार्षद टोला मजगामा कस्बा में आयोजित कार्यक्रम में छात्रों को मोमेंटो व मैडल देकर किया गया सम्मानितसमाहरणालय में जिला समन्वय समिति की बैठक, रामनवमी व महावीरी पूजा पर डीजे पूरी तरह प्रतिबंधितगार्गी नारी शक्ति सम्मेलन 2026 में प्रधान शिक्षिका कुमारी प्रीतिका होंगी सम्मानितनवोन्मेषी बच्चों ने जुगाड़ से बनाई उपयोगी सामग्री, ईको क्लब गतिविधि के तहत पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेशपीबीएल गतिविधि हेतु जिला टीम रवाना, छात्र-छात्राओं में उत्साहकस्बा (पूर्णिया) में अनोखी पहल : प्राथमिक विद्यालय राधानगर में शुरू हुआ “साबुन बैंक”
No menu items available
BREAKING
बक्सर में 8वां पोषण पखवाड़ा शुरू, पोषण रथ को जिलाधिकारी ने दिखाई गई हरी झंडीसीतामढ़ी जिले के मध्य विद्यालय कोआही रूनीसैदपुर के छात्र-छात्राओं ने NMMSS परीक्षा में लहराया परचमबेटियों ने बढ़ाया बक्सर का मान, टॉपर्स व प्रतिभाओं का हुआ सम्मानराजकीय प्राथमिक विद्यालय मुस्तफापुर, बरैयागाछी अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी में बंटे प्रगति पत्र, मेधावी छात्रों का हुआ सम्मानमुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के दौरान बक्सर जिले को दी 592 करोड रुपये की योजनाओं की सौगात, 64 विकास योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यासडुमरांव में गूंजा शहनाई का स्वर, भव्य आयोजन में सजी ‘उस्ताद बिस्मिल्ला खां महोत्सव’ की शामएमएस कच्ची खैरा तलवाड़ा में परिणाम घोषणा और मेगा अभिभावक-शिक्षक बैठक आयोजितकृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के युग में शिक्षा पर राष्ट्रीय सेमिनार, नवाचारी शिक्षिका प्रियंका कुमारी व शिक्षक अभिषेक वर्मा सम्मानितडायट डुमरा में “नैतिक विवेक की शक्ति के साथ कृत्रिम बुद्धिमत्ता का उपयोग” विषय पर राष्ट्रीय सेमिनार आयोजितप्राथमिक विद्यालय पार्षद टोला मजगामा कस्बा में आयोजित कार्यक्रम में छात्रों को मोमेंटो व मैडल देकर किया गया सम्मानितसमाहरणालय में जिला समन्वय समिति की बैठक, रामनवमी व महावीरी पूजा पर डीजे पूरी तरह प्रतिबंधितगार्गी नारी शक्ति सम्मेलन 2026 में प्रधान शिक्षिका कुमारी प्रीतिका होंगी सम्मानित

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

बक्सर में 8वां पोषण पखवाड़ा शुरू, पोषण रथ को जिलाधिकारी ने दिखाई गई हरी झंडी
1 day ago
सीतामढ़ी जिले के मध्य विद्यालय कोआही रूनीसैदपुर के छात्र-छात्राओं ने NMMSS परीक्षा में लहराया परचम
1 week ago
बेटियों ने बढ़ाया बक्सर का मान, टॉपर्स व प्रतिभाओं का हुआ सम्मान
1 week ago
राजकीय प्राथमिक विद्यालय मुस्तफापुर, बरैयागाछी अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी में बंटे प्रगति पत्र, मेधावी छात्रों का हुआ सम्मान
2 weeks ago
मुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के दौरान बक्सर जिले को दी 592 करोड रुपये की योजनाओं की सौगात, 64 विकास योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास
2 weeks ago
Advertisement

टीबी की दवा खत्म होने से पहले जिला यक्ष्मा केंद्र को सूचित करें मरीज : सीएस

टीबी मरीजों की निगरानी के लिए चलाया जाएगा विशेष अभियान, ली जाएगी जानकारी इलाजरत मरीजों की दवा खत्म होने से...

टीबी मरीजों की निगरानी के लिए चलाया जाएगा विशेष अभियान, ली जाएगी जानकारी

इलाजरत मरीजों की दवा खत्म होने से पहले सूचना देने के लिए की जा रही है अपील

टीबी के लक्षण वाले मरीजों को चिह्नित कर फ्रंट लाइन वर्कर्स कराएंगी जांच

बक्सर, 06 जून | जिले में लोकसभा निर्वाचन की सारी प्रक्रियाएं पूर्ण हो चुकी है। जिसके बाद अब स्वास्थ्य विभाग के साथ साथ जिला यक्ष्मा केंद्र भी अपनी योजनाओं और सेवाओं को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए जोर लगा रहा है। इस क्रम में जिला यक्ष्मा केंद्र जिले के इलाजरत टीबी मरीजों की निगरानी के साथ साथ टीबी के नए मरीजों की खोज के लिए अभियान शुरू करेगा।

ताकि, जिले के टीबी संक्रमण के प्रसार पर नकेल कसा जा सके। सिविल सर्जन डॉ. सुरेश चंद्र सिन्हा ने बताया कि पिछले कुछ दिनों में टीबी मरीजों की जांच व निगरानी की गति धीमी थी। जिसे तेज करने के लिए जिला यक्ष्मा केंद्र के साथ साथ जिले के सभी प्रखंडों को निर्देश दिया जाएगा। जिसमें प्रभारी चिकित्सकों को उनके क्षेत्रों में इलाजरत टीबी के मरीजों की नियमित निगरानी की समीक्षा करते हुए आवश्यक कार्यवाही करने का निर्देश दिया जाएगा।

साथ ही, जिला यक्ष्मा केंद्र इस बात को भी सुनिश्चित करेंगे कि जिले में जितने भी इलाजरत मरीज है, उनकी दवाओं का कोर्स बीच में बंद न हो। इसके लिए मरीजों को जागरूक करना होगा कि उनकी दवाएं खत्म होने से पूर्व ही इसकी सूचना वो जिला यक्ष्मा केंद्र या पीएचसी को दें। ताकि, समय से उन तक दवाएं पहुंचाई जा सके।

मई माह में हुई है 255 टीबी मरीजों की पुष्टि

जिला यक्ष्मा नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. शालीग्राम पांडेय ने बताया कि पिछले माह जिले में चलाए गए जांच अभियान में कई नए मरीजों की पुष्टि हुई है। जिनका नोटिफिकेशन निक्षय पोर्टल पर किया जा चुका है। बीते माह जिले में भर में टीबी के लक्षण वाले 3269 मरीजों की जांच की गई थी। जिनमें 255 लोगों में टीबी की पुष्टि हुई है। साथ ही, टीबी से ठीक हो चुके मरीजों की निगरानी के दौरान 499 लोगों में टीबी के लक्षण पा

ए गए थे। जिनकी जांच कराने के बाद 17 लोगों में फिर से टीबी की पुष्टि हुई है। इन मरीजों का इलाज मल्टी ड्रग रेजिस्टेंस (एमडीआर) टीबी के तहत किया जाएगा। इन सबके अलावा जिले में 1715 एचआईवी मरीजों में भी टीबी की जांच की गई थी, जिनमें छह लोगों में टीबी की पुष्टि करते हुए उनका इलाज कराया जा रहा है।

नए मरीजों की खोज में फ्रंटलाइन वर्कर्स की रहेगी महती भूमिका

जिला यक्ष्मा केंद्र के डीपीसी कुमार गौरव ने बताया कि जिले में टीबी प्रसार पर नकेल कसने के लिए जिला यक्ष्मा केंद्र तत्पर है। इस क्रम में अब जिले में पंचायत व ग्राम स्तर पर टीबी जांच की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। जिसमें फ्रंट लाइन वर्कर्स की महती भूमिका रहेगी।

उन्होंने बताया कि फ्रंट लाइन वर्कर्स अपने क्षेत्र में टीबी के लक्षण वाले मरीजों को चिह्नित करते हुए नजदीकी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के माध्यम से उनका स्पूटम जमा करेंगी और उसे अपने पीएचसी या जिला यक्ष्मा केंद्र पहुंचाने में कुरियर में लगे लोगों की मदद करेंगी।

जांच के क्रम में यदि किसी में टीबी की पुष्टि होगी, तो उनके परिवार के लोगों में भी टीबी की जांच की जाएगी। ताकि, टीबी के प्रसार को हरसंभव प्रयास से कम किया जा सके।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top