BREAKING NEWS
प्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानित
No menu items available
BREAKING
प्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

प्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद में
5 days ago
उत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान
1 week ago
समस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानित
2 weeks ago
रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहल
4 weeks ago
धरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम
2 months ago
Advertisement

यूपीएचसी के एनक्वास सर्टिफिकेशन के लिए अधिकारियों और कर्मियों ने बेहतर किया कार्य : सीएस

शहरी यूपीएचसी का राज्य स्तरीय टीम ने किया इंटरनल असेसमेंट, चेक लिस्ट के अनुसार की जांच राज्य स्तरीय टीम के...

शहरी यूपीएचसी का राज्य स्तरीय टीम ने किया इंटरनल असेसमेंट, चेक लिस्ट के अनुसार की जांच

राज्य स्तरीय टीम के अप्रूवल के बाद राष्ट्रीय स्तरीय टीम करेगी अस्पताल का दौरा

बक्सर, 27 मई| सदर प्रखंड अंतर्गत शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (यूपीएचसी), बक्सर को अब जल्द ही राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानकों (एनक्यूएएस/एनक्वास) का सर्टिफिकेट मिल जाएगा। इसके लिए राज्य स्वास्थ्य समिति के द्वारा गठित टीम ने सोमवार को यूपीएचसी का दौरा किया।

टीम में डॉ. संध्या सिंह, पटना एएनएम स्कूल की प्राचार्या व पिरामल इंडिया के डॉ. समित कुमार सरकार ने यूपीएचसी में चेक लिस्ट के अनुसार अस्पताल की बारीकियों से जांच की। इसके पूर्व सिविल सर्जन डॉ. सुरेश चंद्र सिन्हा व डीसीक्यूए रुचि कुमारी ने दोनों अधिकारियों को पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया।

इस दौरान सिविल सर्जन डॉ. सिन्हा ने बताया कि यूपीएचसी को एनक्वास सर्टिफिकेशन दिलाने के लिए सभी अधिकारियों और कर्मियों ने बेहतर कार्य किया है। जिसकी बदौलत आज यूपीएचसी का पूरी तरह से कायाकल्प हो गया है।

यहां पर मरीजों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं को बहाल किया गया। साथ ही, उनकी जांच, इलाज और उचित परामर्श भी मिल रहा है। उन्होंने कहा कि यदि यूपीएचसी को एनक्वास सर्टिफिकेट मिल जाएगा, तो विभाग की ओर से यहां उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सेवाओं को बहाल करने के लिए राशि भी मिलेगी।

टीम के सदस्यों ने की गहनता से जांच

टीम के सदस्यों ने ओपीडी, संपूर्ण टीकाकरण कॉर्नर, स्टोर, लिस्ट के अनुसार दवाओं की उपलब्धता, परिवार नियोजन के अस्थाई साधनों का च्वाइस बॉक्स, चिकित्सकों का रोस्टर, फार्मेसी लैब, दवा वितरण केंद्र और मरीजों के रिकॉर्ड आदि की जांच की।

साथ ही, उन्होंने मौजूद चिकित्सकों तथा स्वास्थ्य कर्मियों से स्वास्थ्य संस्थान के संचालन तथा रखरखाव से संबंधित सवाल किये तथा एनक्यूएएस सर्टिफिकेशन के लिए चेक लिस्ट के अनुसार मूल्यांकन किया। साथ ही, अस्पातल के सभी रजिस्टरों की भी जांच की।

टीम ने अस्पताल में कार्यरत नर्स और एएनएम से उनके कार्यों के संबंध में जानकारी ली। अस्पताल में उपलब्ध संसाधन एवं दवाइयों की उपलब्धता के साथ चिकित्सकों एवं चिकित्सा कर्मियों से व्यवस्थाओं और सुविधाओं की जानकारी ली।

टीम ने अस्पताल में बेहतर साफ-सफाई को देख सफाई व्यवस्था पर संतोष जताया। मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मिथिलेश कुमार सिंह, चिकित्सा पदाधिकारी विंध्याचल सिंह, प्रभारी प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक प्रिंस कुमार सिंह, सीएचओ रौशनी कुमारी समेत सभी स्टाफ नर्स और एएनएम मौजूद रही।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top