BREAKING NEWS
कायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षणअनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहालीनचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपण
No menu items available
BREAKING
कायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षणअनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहालीनचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानित

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

कायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षण
2 days ago
अनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहाली
4 days ago
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
3 weeks ago
विभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवण
3 weeks ago
हुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीद
4 weeks ago
Advertisement

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के संबंध में प्रेस ब्रीफिंग में दी जानकारी

बक्सर। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में लोक सभा आम निर्वाचन 2024 हेतु निर्वाचन से...

बक्सर। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में लोक सभा आम निर्वाचन 2024 हेतु निर्वाचन से संबंधित अद्यतन जानकारी देने हेतु समाहरणालय परिसर अवस्थित सभाकक्ष में ब्रीफिंग की गई।

बक्सर लोक सभा क्षेत्र हेतु अधिसूचना की तिथि 07 मई 2024, नामांकन की अंतिम तिथि 14 मई 2024 एवं नाम निर्देशन पत्रों के समीक्षा तिथि 15 मई 2024 निर्धारित की गई है। बक्सर लोक सभा क्षेत्रांतर्गत कुल पुरूष मतदाता की संख्या 1001505, कुल महिला मतदाता की संख्या 913756, थर्ड जेन्डर मतदाता की संख्या 17 है।

बैठक में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों, उनके प्रमुख पदधारक एवं संपर्क सूत्र की विवरणी एवं निर्वाचन कार्य से संबंधित पदाधिकारियों, उनके संपर्क सूत्र की विवरणी मीडिया ब्रीफिंग में उपलब्ध करायी गई।

विधान सभावार कुल 188 सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं उनके साथ पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति कर दी गयी है। विधि व्यवस्था संधारण हेतु 14 उडनदस्ता दल का गठन किया गया है। स्टैटिक निगरानी टीम का गठन कर दिया गया है एवं कुल 17 चेक पोस्ट बनाए गए है, जिसमें 51 दण्डाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति 24×7 के अनुसार की गई है।

लोक सभा निर्वाचन 2024 के अवधि में विधि व्यवस्था संधारण एवं अवैद्य पदार्थों यथा-मादक पदार्थ, अवैध शराब, अवैध आग्नेयास्त्र, जाली भारतीय नोट, अनाधिकृत राशि एवं बहुमूल्य धातुओं के परिचालन पर रोक एवं प्रभावी नियंत्रण लगाने हेतु बक्सर जिला के अंर्तराज्जीय सीमा पर मल्टी एजेंसी चेक पोस्ट को क्रियाशील किया गया है। वीर कुँवर सिंह सेतू बक्सर एवं यादव मोड़ चौसा पर चेक पोस्ट का निर्माण किया गया है।

लोक सभा आम निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत द0प्र0सं0 की धारा 107 के तहत कुल 8281 व्यक्तियों के विरूद्ध नोटिस निर्गत किया गया है। साथ ही कुल 4611 व्यक्तियों से औसतन 01 से 02 लाख तक बंध पत्र प्राप्त किया गया है।

दिनांक 16.03.2024 को आदर्श आचार संहिता से दिनांक 25.04.2024 तक कुल 35586.149 लीटर अवैध शराब की जप्ती की गयी है। साथ ही दिनांक 16.03.2024 को आदर्श आचार संहिता लागू होने से दिनांक 06.05.2024 तक कुल 19 एफ0आई0आर0 दर्ज की गयी है।

बिहार अपराध नियंत्रण अधिनियम 2024 के तहत प्राप्त प्रस्ताव में सुनवाई के उपरांत कुल 24 असामाजिक तत्वों के विरूद्ध धारा 03 के तहत कारवाई की गई है, एवं संबंधित व्यक्तियों को विभिन्न थानों पर दिनांक 06.06.2024 तक प्रतिदिन पूर्वाहन 10:00 बजे से अपराहन 04:00 बजे तक उपस्थिति दर्ज कराने हेतु आदेश पारित किया गया है।

अभ्यर्थियों के नामांकन प्रारंभ होने की तिथि से ही पेड न्यूज निगरानी कार्य आरंभ हो जाएगा। प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक्स मीडिया में छपने या दिखाये जाने वाले अभ्यर्थी से संबंधित विज्ञापनों की जॉंच जिला स्तरीय MCMC कमिटी द्वारा निर्धारित दर के अनुरूप उसकी गणना कर दैनिक प्रतिवेदन प्रत्येक दिन अभ्यर्थी व्यय एवं लेखा कोषांग को भेजा जाना है।

ब्रीफिंग में पुलिस अधीक्षक बक्सर, उप विकास आयुक्त बक्सर, अपर समाहर्ता बक्सर, उप निर्वाचन पदाधिकारी बक्सर, जिला जन संपर्क पदाधिकारी बक्सर, प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top