BREAKING NEWS
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में कैम्ब्रिज स्कूल का शानदार प्रदर्शनकुरूद में गूंजा प्रकृति संरक्षण का स्वर, सीड बॉल निर्माण कार्यशाला में जुटे प्रकृति शिक्षण और विज्ञान यात्रा के संचारकघर-घर पहुंच रही शिक्षा : शिक्षिका सुषमा कुमारी का अनोखा प्रयास
No menu items available
BREAKING
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
6 days ago
मांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,
7 days ago
बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्ष
2 weeks ago
बीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोह
2 weeks ago
डीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण
3 weeks ago
Advertisement

बक्सर में भारत प्लस एथनॉल लिमिटेड कंपनी का पहला एथनॉल प्लांट चालू

डुमरांव/नावानगर। डीएम अंशुल अग्रवाल, एक्साइज सुप्रीटेंडेंट दीपक पाठक के द्वारा कम्पनी में जायजा लेने के बाद एक्साइज क्लीयरेंस और अग्निशामक...

डुमरांव/नावानगर। डीएम अंशुल अग्रवाल, एक्साइज सुप्रीटेंडेंट दीपक पाठक के द्वारा कम्पनी में जायजा लेने के बाद एक्साइज क्लीयरेंस और अग्निशामक विभाग के एनओसी प्राप्त होने के बाद 25 मार्च से कंपनी ने बिजली उत्पादन सहित भारत प्लस एथनॉल लिमिटेड कंपनी का प्रोडक्शन शुरू हुआ। जिसके लिए भारत प्लस एथेनॉल कंपनी के सीएमडी अजय कुमार सिंह ने सभी अधिकारी और प्रशासन को धन्यवाद दिया।

जहां अपने सभी पूर्व और वर्तमान सभी स्टाफ के दिन रात के मेहनत को सराहाते बताया कि एक वीरान जगह पर डेढ़ वर्ष में प्लांट खड़ा कर प्रोडक्शन चालू करनाए बहुत मुश्किल होता है। फिर भी इन सभी के सहयोग और मेहनत से कंपनी का प्रोडक्शन शुरू हो गया।

ज्ञात हो कि 10 अगस्त 2022 को कम्पनी के सीएमडी अजय सिंह ने धर्म पत्नी डायरेक्टर रेखा सिंह, माँ और परिवार के साथ कम्पनी का भूमि पूजन कर शुरुआत किया था, जो कम्पनी 25 अप्रैल 2024 को पूर्ण रूप से प्लांट चालू हो गया। अजय सिंह बताते हैं कि इसमें मेरे परिवार के सभी का विश्वास था, साथ साथ उनका मेहनत भी था।

आज मेरे बड़े भाई शैलेश सिंह कंपनी शुरुआत के ये दिन देख नहीं पाए। जिसका अफसोस मुझे सहित मेरे परिवार को जिंदगी भर रहेगा। बहुत ही जल्द उनकी विशाल प्रतिमा प्लांट में लगाया जायेगा। माँ का भरोसा और मेरे सिंह इंफ्राटेल का परिवार का सहयोग रहा। भारत प्लस एथनॉल के सीएमडी ने सभी को धन्यवाद दिया।

सीएमडी ने प्लांट के पूर्व जीएम राजेश कुमार, एजीएम ए के पांडेय और वर्तमान जीएम अजीत शाही, अकाउंटेंट घनश्याम मिश्रा, टीनकु सिंह, एस न शर्मा, प्लांट का हेड कूक विकास सिंह, ई धीरेंद्र कुमार, आई ललित कुमार, धनंजय पाल, शशांक पांडेय, रणजीत सिंह, के सी पांडेय सीएफओ, महेश कुमार, छोटे भाई संजीत सिंह, बड़े भाई जे कि सिंह के साथ सभी लोग कार्य कर रहे।

सभी लोगों का भरपूर सहयोग मिला। इसके बाद श्री सिंह ने सभी को बधाई के साथ धन्यवाद दिया। प्लांट डिजाइन एवं लगना प्राज लिमिटेड पुणे ने और बायलर एंड टर्बाइन उत्तम एनर्जी लिमिटेड पुणे द्वारा किया गया। बक्सर के प्रशासन का भी भरपूर सहयोग मिला। जिससे काम करने में आसानी हुआ। नवानगर बीडीओ मनोज कुमार का भरपूर सहयोग के साथ नवानगर के जानता का अपार स्नेह भी मिला। बिहार इंडस्ट्री डिपार्टमेंट का पूरा सपोर्ट मिला।

उद्योग विभाग के सचिव संदीप पौड्रिक, डायरेक्टर इंडस्ट्री पंकज दीक्षित के साथ पूरा डिपार्टमेंट के साथ बक्सर के प्रशासन का भी भरपूर सहयोग मिला। साथ में बिहार के इंडस्ट्री कन्सैटेंट कुणाल किशोर का भरपूर सहयोग मिला। जिससे काम करने में आसानी हुआ और कंपनी 25 अप्रैल को पूर्ण रूप से शुरू हो गया।

जहां प्रतिदिन 1 लाख 20 हजार लीटर एथेनॉल का उत्पादन शुरू हो गया, तो दुसरी तरफ कम्पनी 3 मेगावाट बिजली बनाना शुरू कर दी। जिसके लिए सीएमडी ने कम्पनी में कार्यरत सभी अधिकारियों, प्रशासनिक अधिकारियों सहित उद्योग विभाग के सचिव को भी धन्यवाद ज्ञापन किया।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top