BREAKING NEWS
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
No menu items available
BREAKING
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
6 days ago
विभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवण
6 days ago
हुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीद
2 weeks ago
सबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाई
2 weeks ago
चिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानित
2 weeks ago
Advertisement

मलेरिया होने पर मरीज के शरीर में हो जाती खून की कमी, बुखार दिमाग पर चढ़ जाता है : एसीएमओ

विश्व मलेरिया दिवस पर जैन कन्या उच्च पाठशाला से निकाली गई प्रभात फेरी रैली स्कूली छात्राओं ने स्लोगन लिखी तख्तियों...

विश्व मलेरिया दिवस पर जैन कन्या उच्च पाठशाला से निकाली गई प्रभात फेरी रैली

स्कूली छात्राओं ने स्लोगन लिखी तख्तियों व नारे लगा लोगों को दिया मलेरिया ये बचाव का संदेश

आरा, 25 अप्रैल | विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर गुरुवार को जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यालय के तत्वावधान में जिला मुख्यालय स्थित जैन कन्या उच्च पाठशाला से प्रभातफेरी रैली निकाली गई। प्रभात फेरी में मलेरिया से बचाव हेतु विभिन्न प्रकार के संदेश लोगों के बीच पहुंचाया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी सह जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. केएन सिन्हा ने की। प्रभात फेरी के माध्यम से छात्राओं ने मलेरिया से बचाव और लोगों को जागरूक करने के लिए हैंडबिल, बैनर, होर्डिंग, कट-आउट आदि के साथ नारे लगाए। साथ ही, लोगों को जानकारी देने के लिए माइकिंग भी की गई।

प्रभातफेरी के बाद अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सिन्हा ने स्कूली छात्राओं और शिक्षकों के साथ बैठक भी की। जिसमें उन्होंने छात्राओं और शिक्षकों को मलेरिया से संबंधित जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर जिले के सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। ताकि, लोगों में मलेरिया को लेकर जानकारी और जागरूकता बढ़े। साथ ही, लोगों में मलेरिया जांच के लिए नि:शुल्क कैंप भी लगाए जा रहे हैं। सभी सरकारी अस्पतालों में जांच की नि:शुल्क सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

किसी भी आयु वर्ग के लोगों को हो सकता है मलेरिया

एसीएमओ सह डीएमओ डॉ. सिन्हा ने बताया कि मलेरिया प्लाज्मोडियम नामक परजीवी से संक्रमित मादा एनाफिलीज मच्छर के काटने से होता है। मलेरिया एक प्रकार का बुखार है जो किसी भी आयु वर्ग के लोगों को हो सकता है। इसमें कपकपी के साथ 103 से लेकर 105 डिग्री तक बुखार होता है।

कुछ घंटों के बाद पसीने के साथ बुखार उतर जाता है, लेकिन बुखार आते-जाते रहता है। फेल्सीफेरम मलेरिया (दिमागी मलेरिया) की अवस्था में तेज बुखार होता है। खून की कमी हो जाती है। बुखार दिमाग पर चढ़ जाता है। फेफड़े में सूजन हो जाती है।

पीलिया एवं गुर्दे की खराबी फेल्सीफेरम मलेरिया की मुख्य पहचान है। उन्होंने बताया कि अगर किसी व्यक्ति को ठंड देकर बुखार आए तो तुरंत अस्पताल भेज कर खून की जांच करानी चाहिए। क्योंकि कोई भी बुखार मलेरिया हो सकता है। मलेरिया के परजीवी काफी दिनों तक आंत में रह सकते हैं।

मलेरिया से बचाव के लिए मच्छरदानी का करें प्रयोग

इस दौरान जैन कन्या पाठशाला की प्राचार्या राधा रानी ने जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यालय के द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम के लिए एसीएमओ का धन्यवादज्ञापन किया। उन्होंने छात्राओं को बताया कि मलेरिया से बचाव के लिए पूरे बदन को ढकने वाले कपड़े का अधिक उपयोग करें। सोने के दौरान निश्चित रूप से मच्छरदानी लगाएं। इस बात का सोने के दौरान ख्याल रखें।

इसके अलावा घर के आसपास जलजमाव वाली जगहों को मिट्टी से भर दें एवं किसी भी कीमत पर जलजमाव नहीं होने दें। जलजमाव वाले स्थान पर केरोसिन तेल या डीजल डालें। घर के आसपास बहने वाली नाले की साफ-सफाई करते रहें। उन्होंने बताया कि मलेरिया का मच्छर गंदे पानी में जमा है, इसलिए अपने आसपास घर के आसपास पानी का जमाव न होने दें, ताकि मलेरिया के मच्छरों को पनपने से रोका जा सके।

मौके पर वीबीडीसीओ अजीत कुमार पटेल, वीबीडीसीओ अनुज कुमार, डीपीएम रवि रंजन, डीएएम अश्विनी कुमार, एफएलए कुमार प्रियंका, लिपिक संतोष कुमार, बीएमआई रविशंकर कुमार, संजय कुमार, एसएफडब्ल्यू कमलेश कुमार सिंह, बीरेंद्र प्रसाद, सद्दाम हुसैन समेत शिक्षकों में संगीता कुमारी, अमना खातून, कुमारी रजनी, निधी, रानी कुमारी, सुनीता सहाय, मो. अरमान, रंजीत कुमार रंजन व अन्य शिक्षकगण के साथ छात्राएं उपस्थित रही।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top