BREAKING NEWS
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
No menu items available
BREAKING
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
1 week ago
विभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवण
1 week ago
हुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीद
2 weeks ago
सबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाई
2 weeks ago
चिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानित
2 weeks ago
Advertisement

मोबाइल एकेडमी कोर्स के माध्यम से आशा कार्यकर्ताओं को किया जा रहा दक्ष

आशा कार्यकर्ताओं का क्षमतावर्धन कर मातृ और शिशु मृत्युदर में लाई जाएगी कमी जिले की 648 आशाओं ने किया अपना...

आशा कार्यकर्ताओं का क्षमतावर्धन कर मातृ और शिशु मृत्युदर में लाई जाएगी कमी

जिले की 648 आशाओं ने किया अपना कोर्स पूरा, शेष के लिए सिविल सर्जन ने जारी किया निर्देश

बक्सर, 20 अप्रैल | जिले में मातृ और शिशु मृत्युदर में कमी लाने के साथ साथ संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने के लिए स्वास्थ्य विभाग प्रतिबद्ध है। इसके लिए समय समय पर आशा कार्यकर्ताओं को हाई टेक तरीके से दक्ष किया जा रहा है। जिसके तहत आशा कार्यकर्ताओं को मोबाइल एकेडमी कोर्स कराया जा रहा है।

इस संबंध में अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. शैलेंद्र कुमार ने बताया कि चिकित्सा सेवा को और सुदृढ़ करने की नीयत से विभाग के द्वारा आशाओं के लिए मोबाइल एकेडमी योजना संचालित है। जिसमें आशा कार्यकर्ताओं को मोबाइल एप की मदद से गर्भवती महिलाओं और पांच साल तक के बच्चों की देखभाल संबंधी ट्रेनिंग दी जाती है।

इसके माध्यम से आशाएं जिले की गर्भवती महिलाओं बच्चों की विशेष तरह देखभाल कर सकेंगी। इस ट्रेनिंग कोर्स में गर्भावस्था से लेकर जन्म के बाद दो साल तक की संपूर्ण जानकारी मौजूद है। इसके जरिए मां-बच्चे की जिंदगी बचाने में सहायता मिलेगी। साथ ही, संस्थागत प्रसव को बढ़ावा भी मिलेगा।

11 हिस्सों में बांटा गया है मोबाइल एकेडमी कोर्स

एसीएमओ डॉ. शैलेंद्र कुमार ने बताया कि इस कोर्स को ग्यारह हिस्सों बांटा गया है। हर हिस्से में चार पाठ और हिस्से के आखिरी में सवाल-जवाब का सेशन होता है। इसके लिए विभाग ने टोल-फ्री नंबर 180030101704 जारी किया है। इसके तहत आशा अपने घरेलू काम करते हुए भी चिकित्सा विभाग के आशा सॉफ्ट नंबरों से टोल-फ्री नंबर से कॉल करेगी तो कंप्यूटर उससे 11 विभिन्न विषयों की जानकारी दी जाएगी और विषय के अंत में सवाल पूछा जाएगा। इनके जवाब में आशा को एक या दो का बटन दबाकर जो सही हो देना होगा।

इसके आधार पर उसका मूल्यांकन किया जाएगा। इस मूल्यांकन में 50 प्रतिशत अंक लाने वाली को परीक्षा में उत्तीर्ण कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि परीक्षा पूरी करने के लिए आशा के पास 240 मिनिट का समय होता है। परीक्षा के बाद उसे मोबाइल पर परीक्षा परिणाम की जानकारी दी जाती है। बाद में विभाग की ओर से उन्हें एक सर्टिफिकेट भी दिया जाता है। मोबाइल अकेडमी का प्रशिक्षण लेने के बाद भी आशा यह समझती है कि वह प्राप्त अंकों में सुधार करना चाहती है तो वह इस कोर्स का दुबारा से प्रशिक्षण प्राप्त कर सकती है।

जिले की 648 आशाओं ने किया अपना कोर्स पूरा

सिविल सर्जन सर्जन डॉ. सुरेश चंद्र सिन्हा ने बताया कि जिले में कुल 1463 आशा कार्यकर्ता काम कर रही हैं। जिनमें से अब तक 648 आशाओं ने मोबाइल एकेडमी कोर्स पूरा कर लिया है। शेष आशाओं को उनका कोर्स पूरा कराने के लिए संबंधित प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, बीसीएम और बीएमईए को निर्देशित किया गया है। ताकि, जल्द से जल्द सभी आशा कार्यकर्ता का क्षमतावर्धन किया जा सके।

उन्होंने बताया कि सिमरी, नवानगर, इटाढ़ी, डुमरांव, राजपुर व केसठ प्रखंड में मोबाइल एकेडमी की प्रगती संतोषप्रद नहीं हैं। इसके लिए संबंधित प्रखंड अन्तर्गत आशा दिवस में शत प्रतिशत आशा का मोबाईल एकेडमी में कोर्स पूरा कराया जाने को कहा गया है। इसके बावजूद भी किसी प्रखंड में कमी पाई गई तो संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों से स्पष्टीकरण की मांग की जाएगी।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top