BREAKING NEWS
कायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षणअनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहालीनचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपण
No menu items available
BREAKING
कायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षणअनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहालीनचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानित

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

कायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षण
19 hours ago
अनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहाली
3 days ago
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
3 weeks ago
विभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवण
3 weeks ago
हुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीद
4 weeks ago
Advertisement

उत्साह, उमंग के साथ मना रंगों का त्यौहार होली, मंदिर में पूजा-अर्चना कर टेका मात्था

डुमरांव प्रखंड व नगर परिषद क्षेत्र में मंगलवार को उत्साह, उमंग और रंगों का त्योहार होली धूमधाम से संपन्न हुआ....


डुमरांव प्रखंड व नगर परिषद क्षेत्र में मंगलवार को उत्साह, उमंग और रंगों का त्योहार होली धूमधाम से संपन्न हुआ. रविवार की रात गोधूलि वेला में विभिन्न गांव के साथ नप क्षेत्र और गली मोहल्लों में होलिका दहन का कार्यक्रम हुआ. होलिका जलाने के पूर्व पूजा अर्चना और परिक्रमा की गई, फिर होलिका दहन किया.

विभिन्न गली, मोहल्लों और चौराहों पर होलिका दहन स्थलों पर एकत्रित नागरिकों युवकों ने होलिका दहन का प्रसाद वितरित किया और एक दूसरे को शुभकामनाएं दी. मंगलवार को अहले सुबह से बच्चों, युवकों की टोलियां रंगों से होली खेलने के लिए निकल पड़े और एक दूसरे के घर जाकर रंग डालकर होली पर्व का आनंद लिया और हुडदंग मचाया.

राजगढ़ चौक व ठठेरी बाजार सहित विभिन्न जगहों पर मटका फोड़ होली का आयोजन हुआ. इस दौरान पानी की बौछार से युवाओं को बाधा पहुंचाने का प्रयास आयोजक मंडल द्वारा किया. लेकिन युवाओं ने उनके प्रयास को विफल करते हुए मटका फोड दिया. वहीं प्रखंड क्षेत्र के गांव में ढोलकों व झाल की थाप पर युवक नाचते-झूमते दिखें. लोग रंग-गुलाल से सराबोर नजर आए.

लोग जगह-जगह टोली बनाकर रंग-गुलाल लगाते होली के गीतों पर झूमते-गाते नजर आते रहे. ग्रामीण् क्षेत्रों में लोगों द्वारा झाल-ढ़ोल के साथ गीत प्रस्तुत किया गया. जिसका लोगों नें जमकर आनंद उठाया. दिनभर होली की धूम रही. गली-मुहल्ले में युवाओं की टोली एक-दूसरे को अपने रंग में रंगने की कोशिश करती रही. बाजार दोपहर बाद बाजार सुनसान हो गया. एक दो दूकानें खुला देखने को मिला.

दूसरी ओर लोगों ने हर गली-मुहल्ले में रंग की बौछार अबीर-गुलाल लगाकर एक-दूसरे को होली की बधाई दी. छोटों ने बड़े के पैर पर अबीर रखकर आशीर्वाद लिया. हर इलाके में फगुआ गीत भी गूंजते रहे. होली को लेकर हर घर में विशेष पकवान भी बनाए गए थे. होली के दिन सुबह से ही रंगों की बौछार आरंभ हो गई थी. जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, होली की मस्ती भी परवान चढ़ती गई.

जैसे जैसे दिन चढ़ते गया युवाओं की टोलियां निकलनी आरंभ हो गई. इसके साथ ही पूरा क्षेत्र होलीमय बन गया. रंगो गुलाल की बौछार से लोगों के साथ ही सड़क भी रंगीन हो गया. इसके बाद नव युवकों का कुर्ता फाड़ होली भी देखने को मिला. लोग होली के रंगों में रंगे हुए नजर आ रहे हैं. शाम के समय नगरवासियों ने एक दूसरे के घर जाकर होली की शुभकामनाएं दी और छोटों ने बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया.

नगर परिषद क्षेत्र के बांके बिहारी मंदिर, नगर पंचित काली मंदिर, राजराजेश्वरी त्रिुपर सूंदरी भगवती मंदिर, राजगढ़ चौक, काकी जी मंदिर, राजराजेश्वर मंदिर, लंगटू महादेव मंदिर, रेलवे स्टेशन दुर्गा मंदिर, नगर देवी डुमरेजनी मंदिर, महरौरा शिव मंदिर, ठठेरी बाजार व निमेज टोला भगवती मंदिर, टेªनिग स्कूल के समीप महाकाल मंदिर सहित विभिन्न मंदिरों में श्रद्धालूओं ने पूजा अर्चना शाम के समय करने के साथ अबीर गुलाल रख मात्था टेका.

उसके बाद एक दूसरे के घर पहुंच अबीर-गुलाल लगा एक दूसरे को बधाई दी. पुआ सहित अन्य व्यंजन बनाया था, घर पर आने वाले को बनंे व्यंजन परोस रहे थे. वहीं राजगढ़ चौक सहित छठिया पोखरा, शहीद गेट देर रात्रि तक गुलजार रहा. वहीं अनुमंडलीय अस्पताल में छिटपुट घटनाओं में जख्मी आधा दर्जन जख्मी पहुंचे, इलाज के बाद जख्मी को घर भेज दिया गया.

वहीं जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान परिसर में अन्य जिलों से आए शिक्षक-शिक्षिकाएं सह प्रशिक्षुओं ने होली के दिन अबीर-गुलाल लगाकर एक दूसरे को बधाई दी. होली गीत व हारमोनियम के ध्वनि से परिसर गुलजार हो गया. राजकीय मध्य विद्यालय घेउरा, औरंगाबाद की शिक्षिका रमीना कुमारी ने बताया कि होली के दिन सभी प्रशिक्षुओं ने होली बड़े ही धूमधाम से मनाया. अहले सुबह लगा था कि घर पर रहते तो होली उत्साह के साथ मनाते. लेकिन प्रशिक्षुओं के उमंग व उत्साह थोडा सा भी महसूस नहीं होने दिया

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top