BREAKING NEWS
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में कैम्ब्रिज स्कूल का शानदार प्रदर्शनकुरूद में गूंजा प्रकृति संरक्षण का स्वर, सीड बॉल निर्माण कार्यशाला में जुटे प्रकृति शिक्षण और विज्ञान यात्रा के संचारकघर-घर पहुंच रही शिक्षा : शिक्षिका सुषमा कुमारी का अनोखा प्रयास
No menu items available
BREAKING
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
1 week ago
मांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,
1 week ago
बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्ष
2 weeks ago
बीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोह
3 weeks ago
डीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण
3 weeks ago
Advertisement

बिहार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के बैनर तले जिला सम्मेलन सह बिहार को अग्रणी राज्य बनाने में मीडिया की भूमिका पर गोष्ठी आयोजित

जिला सम्मेलन के दौरान जिले के दिवंगत पत्रकार के परिजनों को किया गया सम्मानित बक्सर । जिले के एमपी उच्च विद्यालय...

जिला सम्मेलन के दौरान जिले के दिवंगत पत्रकार के परिजनों को किया गया सम्मानित

बक्सर । जिले के एमपी उच्च विद्यालय परिसर में बिहार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन शाखा बक्सर के तत्वावधान में जिला सम्मेलन सह बिहार को अग्रणी राज्य बनाने में मीडिया की भूमिका पर गोष्ठी की गयी। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शशांक शेखर ने किया। जिसका उद्घाटन अपर समाहर्ता कुमारी अनुपम सिंह, यूनियन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमर मोहन प्रसाद, बिहार प्रदेश महासचिव कमलकांत सहाय, सदस्य शिवेंद्र नारायण सिंह दिल्ली ने दीप जलाकर किया। साथ ही आदर्श बाल विद्यालय पंचमुखी हनुमान मंदिर की छात्राओं ने स्वागत गान प्रस्तुत किया। 

संगोष्ठी को सम्बोधित करते हुए रामेश्वर प्रसाद वर्मा ने कहा राष्ट्रीय एकता को बनाये रखने में पत्रकारों की महत्वपूर्ण भूमिका है। समाज के पत्रकार बुद्धिजीवियों एवम राजनेताओं के लिए संबल होते है.समाज के भावी पीढ़ी को सचेत करना है। विषय बिंदु पर चर्चा करते हुए कहा कि बिहार के निर्माण में पत्रकारों की भूमिका रही है। जिसमें शिवपूजन सहाय जैसे विद्वानों ने भूमिका निभाई है। बिहार भले ही आर्थिक पिछड़ेपन का दंश झेल रहा है।  फिर भी प्रतिभा भरी हुई है।  सबको साथ लेकर चलना है.हमें एक कदम और आगे बढ़ना है। 

डॉ शशांक शेखर ने सभी दिवंगत पत्रकारों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि सूचना तंत्र के विकसित होने के बाद भी आज पत्रकारों के सामने बड़ी चुनौती है। जिसे झेलते हुए इसकी धार को मजबूत रखे है।आने वाले दिनों में इसे और मजबूत करने की जरूरत है। 

कमल कांत सहाय ने कहा यह पत्रकारों की ताकत है। भारतीय लोकतंत्र में चौथे स्तम्भ की संविधान में कोई खास चर्चा नहीं है.फिर भी देश के निर्माण में हमारी अहम भूमिका है। देश हित की बात करने पर भी सुरक्षा का कोई मानक तय नहीं है.सच लिखने पर हर जगह विरोध होता है। राजनेता भी विपक्ष में रहकर हमारी बात सुनते है सत्ता में आते ही हमारी बात भूल जाते है।

इसके लिए एक कानूनी संगठन होना चाहिए ताकि अगर किसी पत्रकार के खिलाफ कोई मुकदमा हो तो वह समिति जांच करे तब कार्रवाई होना चाहिए। क्षेत्रीय पत्रकारों को अक्सर माफिया या अन्य लोगों के निशाने पर रहते है। फिर भी संघर्ष कर अपनी कलम को मजबूत रखने की जरूरत है.जीवन में व्यावहारिक होना जरूरी है।

अमर मोहन प्रसाद ने कहा श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने हमेशा आपके अधिकारों के लिए आवाज बुलंद किया।आज भी जो समस्याएं है। उसके लिए हम लड़ेंगे। समाज के विकास एवं जागरूकता के लिए पत्रकारों की अहम भूमिका है।

कार्यक्रम की उद्घाटनकर्ता एडीएम अनुपम सिंह ने कहा पत्रकार होना सम्मानजनक है। आप हमारे आंख व कान है। हर क्षेत्र की खबर हमारे पास तक पहुंचाने में आपकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। किसी घटना के बाद प्रशासन के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर प्रशासन का सहयोग करते है। समाज में लोगों को जागरूक करना भी आपकी भूमिका रही है।  सच्चाई के साथ रहने पर आपको कोई झुका नहीं सकता है।

आम लोगों का साथी बनें. आगामी लोक सभा चुनाव में अपनी लेखनी से जागरूक कर मतदान प्रतिशत बढ़ाने में सहयोग करें. सपनों का भारत बनाने के लिए मतदान जरूर करें। महिलाओं को भी जागरूक होने की जरूरत है। डॉ दिलशाद आलम ने कहा की पत्रकार समाज के लिए आईना होते है। समाज को सही दिशा दिखलाना ही कार्य है।

आज जिले सभी पत्रकारों को एक साथ देख काफी ख़ुशी  हो रही है। हम पत्रकारों के साथ हमेशा कंधे से कन्धा मिलकर चलने को तैयार है जब भी जरूरत हो याद करें। हम हमेशा आपके साथ है। कार्यक्रम का संचालन वरीय पत्रकार जयमंगल पांडेय ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन चंद्रकांत निराला ने किया।  

जिला सम्मेलन के दौरान जिले के दिवंगत पत्रकार के परिजनों को सम्मानित किया गया। जिसमे  डुमरांव के पत्रकार स्व. शिवजी पाठक के पुत्र अम्बरीष पाठक, स्व. विवेक कुमार सिन्हा की पत्नी नीतू कुमारी, स्व. कुमार नयन के पुत्र प्रशांत कुमार व अनुराग कुमार, स्व. संजीव कुमार सोनू की पत्नी सुमन कुमारी। स्व. श्रीमन नारायण पांडेय के पुत्र मनोरंजन पांडेय एवं संजीत उपाध्याय के भाई अमित कुमार उपाध्याय शामिल रहे।  

सम्मेलन में मनोज सिंह, सुरेश संगम, सत्यदेव प्रसाद, संतोष रंजन राय, संजय सिंह राजनेता, डॉ देवकरण, डॉ रामकेवल, जितेंद्र मिश्र, अजय सिंह, अरुण विक्रांत, कुंदन ओझा, अनिल ओझा समेत अनेकों सदस्य मौजूद रहें।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top