BREAKING NEWS
प्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचम
No menu items available
BREAKING
प्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोह

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

प्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगम
1 day ago
प्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद में
1 week ago
उत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान
2 weeks ago
समस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानित
2 weeks ago
रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहल
1 month ago
Advertisement

रक्तदान करने से शरीर द्वारा रक्त बनाने कि प्रक्रिया तीव्र हो जाती है : एसपी

पुलिस सप्ताह के अवसर पर पुलिस लाइन में रक्तदान शिविर का आयोजन स्वास्थ्य विभाग और रेडक्रॉस सोसायटी के माध्यम से...

पुलिस सप्ताह के अवसर पर पुलिस लाइन में रक्तदान शिविर का आयोजन

स्वास्थ्य विभाग और रेडक्रॉस सोसायटी के माध्यम से जवानों ने दिया खून

बक्सर, 29 फरवरी| पुलिस सेवा सप्ताह दिवस के अवसर पर गुरुवार को जिला मुख्यालय स्थित पुलिस लाइन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। लहू हमारा जन सेवा में कार्यक्रम के तहत आयोजित इस शिविर का उद्घाटन पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार ने किया। इस दौरान एसपी जवानों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि रक्त का कोई विकल्प नहीं है।

इसलिए शिविरों के माध्यम से रक्त एकत्र किया जाता है, जिससे किसी भी जरूरतमंद को समय पर उपलब्ध कराकर उसकी जान बचाई जाती है। उन्होंने कहा कि रक्तदान करने से शरीर द्वारा रक्त बनाने कि प्रक्रिया तीव्र हो जाती है। शरीर में रक्त कोशिकाएं तेजी से बनने लगती हैं और लाल रक्त कोशिकाओं का फिर से निर्माण होता है। पुलिस मेंस एसोसिएशन के अध्यक्ष अवधेश यादव ने कहा कि रक्तदान से बीमार लोगों की मदद कर जान बचाई जा सकती है।

रक्तदान के लिए युवाओं को आगे आना चाहिए

सदर पीएचसी के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. तौहिद आलम ने बताया कि एक व्यक्ति द्वारा किए गए रक्तदान से तीन लोगों की जान बचाई जा सकती है। रक्तदान के लिए ज्यादा से ज्यादा संख्या में युवाओं को आगे आना चाहिए। रक्तदान महादान की श्रेणी में आता है। इससे जरूरतमंद की मदद होती है।

उन्होंने रक्तदान करने से होने वाले लाभ के बारे में विस्तार से चर्चा की और बताया कि नियमित रूप से रक्तदान करने वाले लोगों में अन्य लोगों की तुलना में हाई ब्लड प्रेशर की समस्या का खतरा कम होता है। जो व्यक्ति रक्तदान करता है उसको हार्ट अटैक की समस्या नहीं आती है। इसलिए युवाओं को वर्ष में कम से कम 2 बार रक्तदान करना चाहिए जिससे शरीर में नए रक्त का निर्माण हो सके।

एनीमिया समेत कई बीमारियों में नहीं करना चाहिए रक्तदान

रेडक्रॉस के सचिव श्रवण तिवारी ने जवानों को बताया कि रक्तदान करने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है। रक्तदान करने के लिए आपकी आयु 18 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए। रक्तदाता का ब्लड हीमोग्लोबिन का लेवन 13 से कम नहीं होना चाहिए।

रक्तदाता का वजन 50 किलोग्राम होना चाहिए, इसके अलावा रक्तदाता का पूरी तरह से स्वस्थ होना यानी कि ब्लड प्रेशर, डायबिटीज या किसी अन्य प्रकार का संक्रमण नहीं होना चाहिए। एनीमिया, फेफड़ों की गंभीर बीमारी, हेपेटाइटिस, एचआईवी संक्रमण, एड्स आदि के शिकार लोग रक्तदान नहीं कर सकते हैं।

सामान्य तौर पर एक रक्तदान के तीन महीने के बाद ही अगला रक्तदान किया जाना चाहिए। इस मौके पर सार्जेंट मेजर उमेश चंद्रा, टाउन थाना प्रभारी संजय कुमार सिन्हा समेत अन्य पुलिस अधिकारीगण तथा एएनएम विनिता कुमारी व अंजू कुमारी उपस्थित रहीं।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top