BREAKING NEWS
अयानत समाजसेवी संस्थान, डुमरांव में विभिन्न पदों पर भर्ती, कुल 13 रिक्तियांशिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए हीरामनी को मिला गुरु गौरव सम्मान–2026बक्सर की शैक्षिक गतिविधियों को नई पहचान दे रहा ‘बोधिका’ का अक्टूबर अंककायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षणअनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहालीनचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानित
No menu items available
BREAKING
अयानत समाजसेवी संस्थान, डुमरांव में विभिन्न पदों पर भर्ती, कुल 13 रिक्तियांशिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए हीरामनी को मिला गुरु गौरव सम्मान–2026बक्सर की शैक्षिक गतिविधियों को नई पहचान दे रहा ‘बोधिका’ का अक्टूबर अंककायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षणअनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहालीनचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगम

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

अयानत समाजसेवी संस्थान, डुमरांव में विभिन्न पदों पर भर्ती, कुल 13 रिक्तियां
1 week ago
शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए हीरामनी को मिला गुरु गौरव सम्मान–2026
3 weeks ago
बक्सर की शैक्षिक गतिविधियों को नई पहचान दे रहा ‘बोधिका’ का अक्टूबर अंक
4 weeks ago
कायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षण
1 month ago
अनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहाली
1 month ago
Advertisement

मोतीहारी : सर्वजन दवा सेवन कर फुटपाथ  दुकानदार फाइलेरिया बीमारी से हुए सुरक्षित

ऑटो रिक्शा चालकों, ट्रैफिक पुलिस व अन्य नागरिकों को भी खिलाई गईं डीईसी व अल्बेंडाजोल की गोली फाइलेरिया होने पर...

ऑटो रिक्शा चालकों, ट्रैफिक पुलिस व अन्य नागरिकों को भी खिलाई गईं डीईसी व अल्बेंडाजोल की गोली

फाइलेरिया होने पर इलाज सम्भव नहीं, अतः दवा सेवन जरूरी

मोतिहारी। शहर के मोतिझील फुटपाथ व्यवसायी संघ के दुकानदार एवं गाँधी चौक स्थित रिक्शा स्टैंड में ऑटो रिक्शा चालकों, ट्रैफिक पुलिस के जवानों सहित 300 से अधिक लोगों को आशा रितु कुमारी, तारा सिन्हा के साथ दयानिधि फाइलेरिया पेशेंट नेटवर्क प्लेटफार्म के सदस्य सिमरन सिंह के सहयोग से हाथीपांव के बारे में जागरूक करते हुए सर्वजन दवा का सेवन कराया गया।

मौके पर सिमरन सिंह ने कहा की मुझे 20 वर्षो से फाइलेरिया है, इससे बचने के लिए मैंने कई जगह इलाज कराया परन्तु बीमारी ठीक नहीं हुई, जब मुझे जानकारी हुआ कि यह ठीक होने वाली बीमारी नहीं है, तब मैं लोगों को इस बीमारी से बचाव के लिए फाइलेरिया मुक्त कार्यक्रम के तहत लोगों को सर्वजन दवा सेवन हेतु जागरूक कर रहीं हूं,‌ताकि जिले के लोग इस बीमारी से सुरक्षित हो सकें।

वहीं मोतिझील फुटपाथ विक्रेता संघ के सचिव नन्दलाल ने कहा की हाथीपांव बहुत ही गंभीर बीमारी है इससे बचाव को स्वास्थ्य विभाग द्वारा बूथ लगाया गया है ताकि हमसब मछड़ जनित इस बीमारी से बच सकें। उन्होंने एवं कोषाध्यक्ष राजा जायसवाल ने दवा खाकर दुकानदार लोगों को दवा सेवन हेतु प्रेरित किया।

फाइलेरिया होने पर इलाज सम्भव नहीं, अतः दवा सेवन जरूरी

डीभीडीसीओ शरत चंद्र शर्मा धर्मेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए कहा की व्यक्ति को एक बार (हाथीपांव) फाइलेरिया होने पर इसका इलाज सम्भव नहीं, अतः ज़ब सरकार सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम चलाए तो दवा का सेवन अवश्य करें हाथीपांव से बचाव को इसका सेवन जरूरी है।वहीं भीडीसीओ धर्मेंद्र कुमार ने बताया की मादा क्यूलेक्स मच्छर के काटने से फाइलेरिया होता है जिसके लक्षण शुरू में स्पष्ट रूप से दिखाई नहीं देते। इसके लक्षण आने में कभी कभी सालों लग जाते है।

प्रायः फाइलेरिया मरीजों में बुखार, बदन में खुजली व सूजन की समस्या दिखाई देती है। इसके अलावा पैरों और हाथों में सूजन, हाथीपांव और  अंडकोषों की सूजन, फाइलेरिया के लक्षण हैं। फाइलेरिया हो जाने के बाद धीरे-धीरे यह गंभीर रूप लेने लगता है। इससे बचाव के लिए विभाग द्वारा सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम संचालित किया जाता है। जिसमें डीईसी एवं एल्बेंडाजोल की दवा खिलाई जाती है।

कार्यक्रम के दौरान मौके पर पीसीआई डीसी मनोज कुमार, डब्लू एचओ मॉनिटर रमेश कुमार, पिरामल बीसी पप्पू कुमार, सिफार डीसी सिद्धांत कुमार, मोतीझील फुटपाथ व्यवसायी संघ के सचिव नन्दलाल जी, कोषाध्यक्ष राजाबाबू जाय सवाल, राजन सहित कई लोग मौजूद थें।

अभय कुमार

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top