BREAKING NEWS
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
No menu items available
BREAKING
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
7 days ago
विभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवण
7 days ago
हुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीद
2 weeks ago
सबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाई
2 weeks ago
चिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानित
2 weeks ago
Advertisement

बेतिया : जिलाधिकारी ने सर्वजन दवा सेवन कर किया एमडीए कार्यक्रम की शुरुआत

प्रचार प्रसार के साथ सभी योग्य व्यक्तियों को खिलाई जाए सर्वजन दवा  जिम्मेदारी निभाते हुए घर घर जाकर आशा खिलाएँ...

प्रचार प्रसार के साथ सभी योग्य व्यक्तियों को खिलाई जाए सर्वजन दवा 

जिम्मेदारी निभाते हुए घर घर जाकर आशा खिलाएँ अल्बेंडाजोल और डीईसी की गोली

खाली पेट न करें दवा का सेवन – डॉ श्रीकांत दुबे

गर्भवती स्त्री व गंभीर बीमार को नहीं करना है दवा का सेवन

बेतिया। जिलाधिकारी दिनेश कुमार राय ने जिला समाहरणालय परिसर में सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम पर जिलास्तरीय पदाधिकारीयों के साथ बैठक की। इस दौरान डीएम व उपस्थित अधिकारियों ने फाइलेरिया रोधी सर्वजन दवा का सेवन करते हुए जिलेवासियों से भी सर्वजन दवा सेवन की अपील की। मौके पर उपस्थित सिविल सर्जन डॉ श्रीकांत दुबे ने बताया कि फाइलेरिया रोग से बचाव के लिए सर्वजन दवा का सेवन करना जरूरी है।

उन्होंने बताया कि दवा सेवन से हल्का-फुल्का इफेक्ट हो सकता है परंतु इससे डरने की आवश्यकता नहीं है, उन्होंने बताया कि 17 दिनों तक चलने वाले सर्वजन दवा सेवन (एमडीए) कार्यक्रम के दौरान सभी स्वस्थ व्यक्ति जो 2 वर्ष से ऊपर के हैं उन्हें फाइलेरिया( हाथी पाँव ) से सुरक्षित रहने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी जा रही डीइसी एवं एल्बेंडाजोल की दवा का सेवन करना चाहिए।

घर घर जाकर दवा खिलाएं आशा कार्यकर्त्ता

जिलाधिकारी दिनेश कुमार राय ने कहा कि अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए घर घर जाकर आशा अल्बेंडाजोल और डीईसी की गोली अपने सामने खिलाएं, इसमें किसी प्रकार की कोताही न करें, वहीं कहा की किसी भी प्रकार के अफवाहों से बचें।

उन्होंने बताया कि इस रोग से बचाव हेतु जिलेभर में आज से सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम (एमडीए राउंड) की शुरुआत की की गईं है, उन्होंने बताया कि पहले तीन दिन स्कूलों में बूथ लगाकर दवा खिलाई जाएगी, उसके बाद 14 दिन घर-घर जाकर आशा व स्वास्थ्य कर्मी अपने सामने दवा का सेवन कराएंगे। दवा सेवन करने के लिए प्रचार प्रसार कर जन समुदाय को जागरूक करें ।

खाली पेट नहीं करना है सर्वजन दवा का सेवन

डीभीडीसीओ डॉ हरेंद्र कुमार ने बताया कि खाली पेट सर्वजन दवा का सेवन नहीं करना है, साथ ही गर्भवती स्त्री व गंभीर बीमार को भी दवा का सेवन नहीं करना है। उन्होंने डोज बताते हुए कहा की 02 से 5 वर्ष के बच्चों को 1 टैबलेट अल्बेंडाजोल और 1 टैबलेट डीईसी, 6 से 14 वर्ष के बच्चों को 1 टैबलेट अल्बेंडाजोल और 2 टैबलेट्स डीईसी और 15 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों को 1 टैबलेट अल्बेंडाजोल और 3 टैबलेट्स डीईसी की दवा खिलाई जाएगी।

साथ ही यह दवा दो वर्ष से कम उम्र के बच्चों, गर्भवती महिलाओं एवं गंभीर रूप से बीमार व्यक्ति को नहीं खानी है। उन्होंने बताया कि दवा सेवन के उपरांत कुछ लोगों में उल्टी, सर दर्द, जी मिचलाना जैसी शिकायतें हो सकती हैं जो स्वतः समाप्त हो जाती हैं। दवा सेवन के बाद किसी भी प्रकार के साइड इफ़ेक्ट होने पर लोगों की सुरक्षा हेतु जिला एवं प्रखंड स्तर पर रैपिड रेस्पोंस टीम का गठन भी किया गया है।

मौके पर डीडीसी, सीएस, डीपीएम, सुचना एवं जन सम्पर्क पदाधिकारी, डीभीडीसीओ, डीसीएम, पीसीआई, पिरामल के जिला प्रतिनिधि व अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे।

अभय कुमार

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top