BREAKING NEWS
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में कैम्ब्रिज स्कूल का शानदार प्रदर्शनकुरूद में गूंजा प्रकृति संरक्षण का स्वर, सीड बॉल निर्माण कार्यशाला में जुटे प्रकृति शिक्षण और विज्ञान यात्रा के संचारकघर-घर पहुंच रही शिक्षा : शिक्षिका सुषमा कुमारी का अनोखा प्रयास
No menu items available
BREAKING
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
1 week ago
मांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,
1 week ago
बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्ष
2 weeks ago
बीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोह
3 weeks ago
डीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण
3 weeks ago
Advertisement

मुख्यमंत्री कृषि विद्युत संबंध योजना-2 के बेहतर क्रियान्वयन के लिए जिले के सभी पंचायतों में कैम्प लगा लोगों से आवेदन प्राप्त करने का डीएम ने दिया निर्देश

वैशाली। मुख्यमंत्री कृषि विद्युत संबंध योजना-2 के बेहतर क्रियान्वयन के लिए जिला के सभी पंचायतों में कैम्प लगाकर लोगों से...

वैशाली। मुख्यमंत्री कृषि विद्युत संबंध योजना-2 के बेहतर क्रियान्वयन के लिए जिला के सभी पंचायतों में कैम्प लगाकर लोगों से आवेदन प्राप्त करने का निर्देश जिलाधिकारी के द्वारा बिजली विभाग के पदाधिकारियों को दिया गया। डीएम के कार्यालय कक्ष में हुई बैठक में कार्यपालक अभियंता हाजीपुर एवं महुआ सहित सभी सहायक अभियंता और कनीय अभियंता उपस्थित थे।

जिलाधिकारी ने कहा कि यह सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। इसलिए कैम्प का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाय ताकि लोगों को उनके पंचायत में लगने वाले कैम्प के विषय में पता चल सके। उन्होंने कहा कि इसके लिए माईक्रो प्लान तैयार कर लें। बैठक में ही जिलाधिकारी के द्वारा जिला कृषि पदाधिकारी एवं जिला सहकारिता पदाधिकारी को कैम्प को सफल बनाने में कृषि समन्वयक, कृषि सलाहकार एवं पैक्स को अपेक्षित सहयोग कराने का निर्देश दिया गया।

कार्यपालक अभियंता विद्युत के द्वारा बताया गया कि कृषि विद्युत संबंध हेतु आवेदन के साथ आधार कार्ड अथवा वोटरकार्ड एवं भूमि स्वामित्व से संबंधित कागजात देना होगा। जिलाधिकारी के द्वारा विभागीय समीक्षा के क्रम में कनीय अभियंताओं को मीटर रिडिंग काक्रॉस चेक करने, बिजली विपत्र का रेण्डम सत्यापन करने, बड़े बकायादारों से खुद बात करने, क्षेत्र भ्रमण के दौरान पहले से प्राप्त शिकायतों का समाधान करने, टूर-डायरी तैयार रखने का निर्देश दिया गया।

उन्होंने कहा कि जेई ओर एई क्या कर रहे हैं यह फिल्ड में दिखना चाहिए। कार्यपालक अभियंता को जाँच प्रत्रक बनाने का निर्देश दिया गया और जेई-एई के कृत कार्यों को वाट्सऐप ग्रुप में डालने की बात कही गयी। सरद अस्पताल के बारे में पुछने पर बताया गया कि परिसर से बिजली पोल की जरूरी सिफ्टिंग कर दी गयी है और वायर भी बदल दिया गया है। बिजली कर्मियों की लम्बित मामलों के बारे में पूछने पर बताया गया कि चार मामले थे जिसे मुख्यालय भेज दिया गया है।

कार्रवाई के बारे में पूछने पर बताया गया कि कनीय अभियंता देसरी के द्वारा सामग्री चोरी के विरूद्ध एक मानव बल पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। कार्यपालक अभियंता महुआ के द्वारा एक मानव बल को कार्य विमुक्त किया गया है। जिलाधिकारी के द्वारा बिजली चोरी मामले में कड़ी कार्रवाई करने तथा विभागीय उर्जा बकाया के लिए संबंधित विभाग से सम्पर्क कर राजस्व प्राप्त कर लेने का निर्देश दिया गया।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top