BREAKING NEWS
रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XII
No menu items available
BREAKING
रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानित

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहल
2 weeks ago
धरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम
4 weeks ago
‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपण
2 months ago
भारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपना
2 months ago
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
2 months ago
Advertisement

बेतिया: हाथी पांव से बचाव को सभी को सर्वजन दवा सेवन करना है जरूरी – डॉ रमेश चंद्रा

– सिफार संस्था के सहयोग से आयोजित हुई मिडिया कार्यशाला  – एमडीए कार्यक्रम को सफल बनाने में आवश्यक है मिडिया...

– सिफार संस्था के सहयोग से आयोजित हुई मिडिया कार्यशाला 

– एमडीए कार्यक्रम को सफल बनाने में आवश्यक है मिडिया की भूमिका 

बेतिया। फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत बेतिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, राजदेवड़ी में सिफार (सेंटर फॉर एडवोकेसी एंड रिसर्च)संस्था के सहयोग से मिडिया कार्यशाला का आयोजन अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रमेश चंद्रा की अध्यक्षता में आयोजित की गईं। मौके पर अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रमेश चंद्र ने कहा कि फाइलेरिया एक गंभीर बीमारी है, जिससे ग्रसित होने पर यह लोगों को विकलांग तक बना देता है। फाइलेरिया (हाथी पाँव) के हो जाने के बाद इलाज संभव नहीं है, इसलिए इससे लोगों को बचाने के लिए जन जागरूकता कर फाइलेरिया रोधी दवा का सेवन किया जाना जरूरी है।

जिले के वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ हरेंद्र कुमार ने बताया की फाइलेरिया की रोकथाम के लिए जिले के सभी प्रखंडो में 10 फ़रवरी से प्रथम तीन दिनों तक विद्यालयों में बूथ लगाया जाएगा, उसके बाद 14 दिनों तक आशा व स्वास्थ्य कर्मियों के सहयोग से प्रत्येक घर में 2 वर्ष से ऊपर के स्वस्थ लोगों को दवा खिलाई जाएगी। कार्यक्रम में उपस्थित जिला सुचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी अनंत कुमार ने कहा की के लक्ष्य को हासिल करने के लिए जन-जन में जागरुकता जरूरी है जिसके लिए मीडिया का सहयोग आवश्यक है। उन्होंने उपस्थित सभी प्रिंट/इलेक्ट्रॉनिक/ शोशल मीडिया/ कर्मियों से जागरूकता के कार्यों में सहयोग का अपील किया।

आशा प्रत्येक घर का भ्रमण कर सामने खिलाएगी दवा: 

डीसीएम राजेश कुमार ने कहा कि सर्वजन दवा के कार्यक्रम के सफलतापूर्वक संचालन के लिए आशा प्रत्येक घर का भ्रमण करेंगी। वे प्रतिदिन 50 घरों का दौरा करेंगी एवं अपने सामने दवा खिलाएगी। उन्होंने बताया की इसके लिए सभी प्रखंड स्तर पर टीम तैयार कर ली गई है। एक टीम में दो आशा रहेंगी। दवा की पर्याप्त मात्रा सभी सरकारी अस्पतालों में उपलब्ध है। दो वर्ष से कम उम्र के बच्चे, गर्भवती महिलाएं एवं गंभीर रोग से ग्रसित लोगों को दवा नहीं खिलायी जाएगी। सभी प्रखंडों में टास्क फोर्स  कमेटी का गठन किया जा चुका है। हर उम्र के लोगों के लिए अलग खुराक निर्धारित है। मौके पर डीसीएम राजेश कुमार एवं सेवानिवृत फाइलेरिया इंचार्ज राजकुमार शर्मा ने डीईसी एवं एल्बेंडाजोल दवा का सेवन किया।

सर्वजन दवा सेवन करने से हाथी पाँव से होता है बचाव:

डब्ल्यूएचओ के ज़ोनल कोऑर्डिनेटर डॉ. माधुरी देवराजू ने बताया कि आमतौर पर फाइलेरिया का संक्रमण लिम्फैटिक सिस्टम को नुकसान पहुंचाता है। इससे शारीरिक अंगों में असामान्य सूजन होती है और सामाजिक दंश भी झेलना पड़ता है। यह एक घातक रोग है जिससे पांच वर्षों तक साल में एक बार दवा सेवन कर बचा जा सकता है। इस अभियान में डीईसी एवं एलबेंडाजोल की गोलियां दी जाएगी। दो से 5 वर्ष तक के बच्चों को डीईसी की एक गोली एवं एलबेंडाजोल की एक गोली, 6 से 14 वर्ष तक के बच्चों को डीईसी की दो गोली एवं एलबेंडाजोल की एक गोली एवं 15 वर्ष से अधिक लोगों को डीईसी की तीन गोली एवं एलबेंडाजोल की एक गोली दी जाएगी।

मौके पर अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रमेश चंद्रा, डीसीएम राजेश कुमार, वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ हरेंद्र कुमार, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मो शहाबुद्दीन, सीफार से अमित कुमार, सिद्धांत कुमार, पीसीआई डीसी बिपिन कुमार, पिरामल से श्याम सुन्दर कुमार,व अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थें।

अभय कुमार

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top