BREAKING NEWS
नवोन्मेषी बच्चों ने जुगाड़ से बनाई उपयोगी सामग्री, ईको क्लब गतिविधि के तहत पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेशपीबीएल गतिविधि हेतु जिला टीम रवाना, छात्र-छात्राओं में उत्साहकस्बा (पूर्णिया) में अनोखी पहल : प्राथमिक विद्यालय राधानगर में शुरू हुआ “साबुन बैंक”कैम्ब्रिज स्कूल के छात्र-छात्राओं ने किया शैक्षणिक परिभ्रमणजलवायु परिवर्तन, जल एवं भूमि संरक्षण तथा पेड़–पौधों की सुरक्षा पर बच्चों को किया गया जागरूककेदार मल्टी स्पेशिलिटी हॉस्पिटल का भव्य शुभारंभ विधायक राधा चरण सेठ ने फीता काटकर किया शिविर का उद्घाटन, श्रीभगवान सिंह कुशवाहा ने अस्पताल का किया लोकार्पणडुमरांव में फाउंडेशन स्कूल का वार्षिक खेल महोत्सव “उड़ान” शुरू, दीप प्रज्वलन के साथ हुआ भव्य उद्घाटनवंचित बेटियों में जगी शिक्षा की नई रोशनी, प्रधान शिक्षिका के प्रयास से क्षेत्र की बच्चियों में फिर जागी पढ़ने की ललकबदलाव की मिसाल बना प्राथमिक विद्यालय इकबाल पार्षद टोला, मजगामाप्रसार भारती आकाशवाणी पर सोनी वर्षा की आवाज में महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम का प्रसारणप्राथमिक विद्यालय राधानगर कस्बा, पूर्णिया में पोषण एवं एनीमिया जागरूकता गतिविधि आयोजितइको क्लब फॉर मिशन लाइफ के अंतर्गत सतत खाद्य प्रणाली एवं जैव विविधता पर मॉडल गतिविधि आयोजितवैशाली महोत्सव का भव्य आयोजन, शिक्षिका चंचल कुमारी की उपस्थिति में छात्रों में जागी सामाजिक चेतनाफाउंडेशन स्कूल, डुमरांव में “उमंग” वार्षिकोत्सव का भव्य आयोजनदुल्लहपुर की बेटी शालू सिंह ने यूजीसी नेट जेआरएफ 2026 में रचा इतिहास
No menu items available
BREAKING
नवोन्मेषी बच्चों ने जुगाड़ से बनाई उपयोगी सामग्री, ईको क्लब गतिविधि के तहत पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेशपीबीएल गतिविधि हेतु जिला टीम रवाना, छात्र-छात्राओं में उत्साहकस्बा (पूर्णिया) में अनोखी पहल : प्राथमिक विद्यालय राधानगर में शुरू हुआ “साबुन बैंक”कैम्ब्रिज स्कूल के छात्र-छात्राओं ने किया शैक्षणिक परिभ्रमणजलवायु परिवर्तन, जल एवं भूमि संरक्षण तथा पेड़–पौधों की सुरक्षा पर बच्चों को किया गया जागरूककेदार मल्टी स्पेशिलिटी हॉस्पिटल का भव्य शुभारंभ विधायक राधा चरण सेठ ने फीता काटकर किया शिविर का उद्घाटन, श्रीभगवान सिंह कुशवाहा ने अस्पताल का किया लोकार्पणडुमरांव में फाउंडेशन स्कूल का वार्षिक खेल महोत्सव “उड़ान” शुरू, दीप प्रज्वलन के साथ हुआ भव्य उद्घाटनवंचित बेटियों में जगी शिक्षा की नई रोशनी, प्रधान शिक्षिका के प्रयास से क्षेत्र की बच्चियों में फिर जागी पढ़ने की ललकबदलाव की मिसाल बना प्राथमिक विद्यालय इकबाल पार्षद टोला, मजगामाप्रसार भारती आकाशवाणी पर सोनी वर्षा की आवाज में महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम का प्रसारणप्राथमिक विद्यालय राधानगर कस्बा, पूर्णिया में पोषण एवं एनीमिया जागरूकता गतिविधि आयोजितइको क्लब फॉर मिशन लाइफ के अंतर्गत सतत खाद्य प्रणाली एवं जैव विविधता पर मॉडल गतिविधि आयोजित

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

नवोन्मेषी बच्चों ने जुगाड़ से बनाई उपयोगी सामग्री, ईको क्लब गतिविधि के तहत पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
17 hours ago
पीबीएल गतिविधि हेतु जिला टीम रवाना, छात्र-छात्राओं में उत्साह
19 hours ago
कस्बा (पूर्णिया) में अनोखी पहल : प्राथमिक विद्यालय राधानगर में शुरू हुआ “साबुन बैंक”
19 hours ago
कैम्ब्रिज स्कूल के छात्र-छात्राओं ने किया शैक्षणिक परिभ्रमण
1 day ago
जलवायु परिवर्तन, जल एवं भूमि संरक्षण तथा पेड़–पौधों की सुरक्षा पर बच्चों को किया गया जागरूक
5 days ago
Advertisement

स्वास्थ्य नेटवर्क को मजबूत करने में यूएलबी की भूमिका सबसे अहम होगी : सिविल सर्जन

यूपीएचसी में अर्बन लोकल बॉडी (यूएलबी) के लिए एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित शहरी स्वास्थ्य एवं शहरी स्लम बस्तियों में...

यूपीएचसी में अर्बन लोकल बॉडी (यूएलबी) के लिए एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित

शहरी स्वास्थ्य एवं शहरी स्लम बस्तियों में स्वास्थ्य सेवा को सुदृढ़ करने को लेकर हुई चर्चा

बक्सर, 31 जनवरी | स्वास्थ्य विभाग के राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन के तहत को जिला मुख्यालय स्थित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में अर्बन लोकल बॉडी (यूएलबी) उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत शहरी स्वास्थ्य एवं शहरी स्लम बस्तियों में स्वास्थ्य सेवा तथा स्थानीय नगर परिषद, स्थानीय वार्ड पार्षद, जन आरोग्य समिति के सदस्यों के सहयोग से सुविधाओं और सेवाओं को गति प्रदान करने के उद्देश्य से यूएलबी को जानकारी दी गई।

कार्यक्रम का उद्घाटन सिविल सर्जन डॉ. सुरेश चंद्र सिन्हा, डीपीएम मनीष कुमार, सदर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मिथिलेश सिंह व नगर परिषद नगर प्रबंधक मृत्युंजय कुमार ने संयुक्त से किया।सिविल सर्जन डॉ. सुरेश चंद्र सिन्हा ने कहा कि शहरी स्तर पर प्राथमिक और माध्यमिक स्वास्थ्य नेटवर्क को मजबूत करने की बहुत जरूरत है। जिसको पूरा करने में यूएलबी की भूमिका सबसे अहम होगी। स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने में शहरी स्थानीय निकायों की भागीदारी से स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति में काफी सुधार होगा।

साथ ही यह शहरी निवासियों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक किफायती और सुलभ बनाएगा। स्वास्थ्य विभाग और यूएलबी के संयुक्त रूप से काम करने से शहरी आबादी के लिए अधिक टिकाऊ, स्वस्थ और सुरक्षित शहरी वातावरण तैयार होगा।

उन्होंने नगर प्रशासन और यूएलबी सदायों से बेहतर स्वास्थ्य देखभाल वितरण में कमियों को दूर करने की अपील की। साथ ही, शहरी स्वास्थ्य देखभाल तंत्र को मजबूत करने तथा अधिक सहयोग के निर्माण के लिए सर्वोत्तम प्रथाओं पर विचार-विमर्श और इन्हें आपस में साझा करने को प्रोत्साहित किया।

विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की दी गई जानकारी

कार्यक्रम में डीपीएम मनीष कुमार ने राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन की आवश्यकता एवं महत्व पर चर्चा करते हुए मिशन द्वारा संचालित विभिन्न गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही, विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की जानकारी दी एवं असंचारी रोगों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि हर क्षेत्र की आवश्यकताओं के अनुसार स्वास्थ्य सेवा प्रदान की जानी चाहिए।

शहरी आबादी की आवश्यकता के अनुसार और उनकी विभिन्न जरूरतों को पूरा करने के लिए शहरी क्षेत्र में स्थित स्वास्थ्य सेवाओं को लगातार मजबूत किया जाना ज़रूरी है। जिससे स्लम एरिया और झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले लोगों को भी स्वास्थ्य लाभ मिल सके।

वेक्टर जनित बीमारियों से बचाव एवं उपचार पर डाला प्रकाश

सदर एमओआईसी डॉ. मिथिलेश सिंह ने शहरी स्थानीय निकाय की जिम्मेदारी एवं दायित्व पर चर्चा करते हुए जनप्रतिनिधियों से सहयोग की अपील की। उन्होंने वेक्टर जनित बीमारियों से बचाव एवं उपचार तथा सावधानियों पर विस्तार से प्रकाश डाला।

वहीं, जिला सामुदायिक उत्प्रेरक हिमांशु सिंह ने यूएलबी के सदस्यों को जनसंख्या स्थिरीकरण और परिवार नियोजन में उनकी भूमिका से अवगत कराया। साथ ही, लोगों को इसका किस प्रकार से लाभ मिलेगा उसकी जानकारी दी।

कार्यक्रम का संचालन सदर बीसीएम प्रिंस कुमार ने किया। इस दौरान जन आरोग्य समिति के सभी सदस्य, आईसीडीएस की पर्यवेक्षिका, अर्बन एएनएम, आशा, महिला आरोग्य समिति के सदस्य उपस्थित हुये।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top