BREAKING NEWS
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में कैम्ब्रिज स्कूल का शानदार प्रदर्शनकुरूद में गूंजा प्रकृति संरक्षण का स्वर, सीड बॉल निर्माण कार्यशाला में जुटे प्रकृति शिक्षण और विज्ञान यात्रा के संचारकघर-घर पहुंच रही शिक्षा : शिक्षिका सुषमा कुमारी का अनोखा प्रयास
No menu items available
BREAKING
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
1 week ago
मांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,
1 week ago
बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्ष
3 weeks ago
बीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोह
3 weeks ago
डीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण
3 weeks ago
Advertisement

शिवहर – सर्वजन दवा सेवन अभियान के दौरान विभागीय समन्वय से कार्यक्रम बनाएं सफल : डीएम

जिले में 2303 फाइलेरिया मरीज, 10 फ़रवरी से 17 दिन चलेगा कार्यक्रम शिवहर। समाहरणालय सभागार में जिला पदाधिकारी पंकज कुमार...

जिले में 2303 फाइलेरिया मरीज, 10 फ़रवरी से 17 दिन चलेगा कार्यक्रम

शिवहर। समाहरणालय सभागार में जिला पदाधिकारी पंकज कुमार के अध्यक्षता में सर्वजन दवा सेवन अभियान पर जिला समन्वय समिति बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय का निर्देश देते हुए बताया कि कार्यक्रम से संबंधित सभी क्रिया कलापों को नियत समय तथा गुणवत्ता पूर्वक संचालित किया जाए। वहीं सिविल सर्जन डॉ शैलेन्द्र कुमार झा, जिला भीबिडीसी पदाधिकारी डॉ सुरेश राम तथा पिरामल फाउंडेशन के जिला प्रतिनिधि प्रभाकर ने कार्यक्रम से संबंधित सभी महत्वपूर्ण तथ्यों से अवगत कराया।

डॉ सुरेश राम ने बताया है कि जिला के सभी प्रखंड में आगामी 10 फरवरी 2024 से अभियान का संचालन किया जाना है। जिसके लिए प्रशासनिक विभाग, शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, पंचायती राज विभाग, जीविका, आपूर्ति विभाग, सुचना जनसंपर्क विभाग तथा स्वास्थ्य विभाग सहित सहयोगी संस्थानों में आपसी समन्वय व परामर्श अपेक्षित है। जिससे फाइलेरिया उन्मूलन हेतु कार्यक्रम को संचालित करने में योगदान मिलेगा। अब तक जिला में कुल 2303 फाइलेरिया संक्रमित लोगों को चिन्हित किया जा चुका है जिसका निगरानी जिला भीबिडीसी कार्यालय के द्वारा किया जा रहा है।

दवा को सामने खिलाने पर जोर

सिविल सर्जन ने सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को नियत समय से जिला कार्यालय को माइक्रोप्लान साझा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पिछली बार से सबक लेते हुए हमें इस बार दवाओं को ड्रग एडमिनिस्ट्रेटर अपने सामने ही खिलाएं। घर में मौजूद नहीं रहने पर उस व्यक्ति की दवा उसके घर में नहीं दे।

इस बार जिले में 7 लाख से अधिक लोगों को यह दवा खिलाई जाएगी। दवा खिलाने के कार्य में 684 ड्रग एडमिनिस्ट्रेटर, 342 टीम तथा 37 सुपरवाइजर को जिम्मेवारी दी गयी है। दवा खिलाने में पहले डीइसी, आइवरमेक्टिन और अंत में एल्वेंडाजोल की गोली को चबाकर खिलाने पर जोर दिया।

पिरामल फाउंडेशन के जिला प्रतिनिधि ने कार्यक्रम के आयोजन और रणनीति तथा संबंधित विभागों से अपेक्षाओं के बारे में विस्तार से बताया। अपेक्षित सभी विभागों के प्रतिनिधि ने सहभागिता दिया। 

पीसीआई के जिला प्रतिनिधि अमित कुमार ने आगामी कार्यक्रम के उन्मुखीकरण तथा प्रचार-प्रसार से संबंधित योजनाओं से अवगत कराया साथ ही संबंधित सभी विभागों से उन्मुखीकरण को गतिशील बनाने हेतु सुझाव मांगे।

एमडीए/आईडीए कार्यक्रम का संचालन इस वर्ष 14 दिन से बढाकर 17 दानों तक संचालित किया जाएगा। जिसमें शुरुआती के तीन दिन केवल स्कूल, कॉलेज, आंगनबाड़ी तथा अन्य संस्थान जहां अधिक लोग हो, दवा खिलाई जायेगी। 

इसके उपरांत 12 दिन घर-घर जाकर लोगों को दवा सेवन कराया जाना है तथा 2 दिनों के मोपअप राउंड में छुटे हुए लोगों को दवा खिलाया जाना है। 2 वर्ष से कम उम्र के बच्चों, गर्भवती महिलाओं एवम गंभीर रूप से बीमार व्यक्तियों को यह दवा नही खिलानी है। मौके पर स्वास्थ्य पदाधिकारियों के साथ सहयोगी संस्थाएं भी मौजूद थी।

अभय कुमार

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top