BREAKING NEWS
बक्सर में 8वां पोषण पखवाड़ा शुरू, पोषण रथ को जिलाधिकारी ने दिखाई गई हरी झंडीसीतामढ़ी जिले के मध्य विद्यालय कोआही रूनीसैदपुर के छात्र-छात्राओं ने NMMSS परीक्षा में लहराया परचमबेटियों ने बढ़ाया बक्सर का मान, टॉपर्स व प्रतिभाओं का हुआ सम्मानराजकीय प्राथमिक विद्यालय मुस्तफापुर, बरैयागाछी अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी में बंटे प्रगति पत्र, मेधावी छात्रों का हुआ सम्मानमुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के दौरान बक्सर जिले को दी 592 करोड रुपये की योजनाओं की सौगात, 64 विकास योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यासडुमरांव में गूंजा शहनाई का स्वर, भव्य आयोजन में सजी ‘उस्ताद बिस्मिल्ला खां महोत्सव’ की शामएमएस कच्ची खैरा तलवाड़ा में परिणाम घोषणा और मेगा अभिभावक-शिक्षक बैठक आयोजितकृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के युग में शिक्षा पर राष्ट्रीय सेमिनार, नवाचारी शिक्षिका प्रियंका कुमारी व शिक्षक अभिषेक वर्मा सम्मानितडायट डुमरा में “नैतिक विवेक की शक्ति के साथ कृत्रिम बुद्धिमत्ता का उपयोग” विषय पर राष्ट्रीय सेमिनार आयोजितप्राथमिक विद्यालय पार्षद टोला मजगामा कस्बा में आयोजित कार्यक्रम में छात्रों को मोमेंटो व मैडल देकर किया गया सम्मानितसमाहरणालय में जिला समन्वय समिति की बैठक, रामनवमी व महावीरी पूजा पर डीजे पूरी तरह प्रतिबंधितगार्गी नारी शक्ति सम्मेलन 2026 में प्रधान शिक्षिका कुमारी प्रीतिका होंगी सम्मानितनवोन्मेषी बच्चों ने जुगाड़ से बनाई उपयोगी सामग्री, ईको क्लब गतिविधि के तहत पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेशपीबीएल गतिविधि हेतु जिला टीम रवाना, छात्र-छात्राओं में उत्साहकस्बा (पूर्णिया) में अनोखी पहल : प्राथमिक विद्यालय राधानगर में शुरू हुआ “साबुन बैंक”
No menu items available
BREAKING
बक्सर में 8वां पोषण पखवाड़ा शुरू, पोषण रथ को जिलाधिकारी ने दिखाई गई हरी झंडीसीतामढ़ी जिले के मध्य विद्यालय कोआही रूनीसैदपुर के छात्र-छात्राओं ने NMMSS परीक्षा में लहराया परचमबेटियों ने बढ़ाया बक्सर का मान, टॉपर्स व प्रतिभाओं का हुआ सम्मानराजकीय प्राथमिक विद्यालय मुस्तफापुर, बरैयागाछी अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी में बंटे प्रगति पत्र, मेधावी छात्रों का हुआ सम्मानमुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के दौरान बक्सर जिले को दी 592 करोड रुपये की योजनाओं की सौगात, 64 विकास योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यासडुमरांव में गूंजा शहनाई का स्वर, भव्य आयोजन में सजी ‘उस्ताद बिस्मिल्ला खां महोत्सव’ की शामएमएस कच्ची खैरा तलवाड़ा में परिणाम घोषणा और मेगा अभिभावक-शिक्षक बैठक आयोजितकृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के युग में शिक्षा पर राष्ट्रीय सेमिनार, नवाचारी शिक्षिका प्रियंका कुमारी व शिक्षक अभिषेक वर्मा सम्मानितडायट डुमरा में “नैतिक विवेक की शक्ति के साथ कृत्रिम बुद्धिमत्ता का उपयोग” विषय पर राष्ट्रीय सेमिनार आयोजितप्राथमिक विद्यालय पार्षद टोला मजगामा कस्बा में आयोजित कार्यक्रम में छात्रों को मोमेंटो व मैडल देकर किया गया सम्मानितसमाहरणालय में जिला समन्वय समिति की बैठक, रामनवमी व महावीरी पूजा पर डीजे पूरी तरह प्रतिबंधितगार्गी नारी शक्ति सम्मेलन 2026 में प्रधान शिक्षिका कुमारी प्रीतिका होंगी सम्मानित

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

बक्सर में 8वां पोषण पखवाड़ा शुरू, पोषण रथ को जिलाधिकारी ने दिखाई गई हरी झंडी
1 day ago
सीतामढ़ी जिले के मध्य विद्यालय कोआही रूनीसैदपुर के छात्र-छात्राओं ने NMMSS परीक्षा में लहराया परचम
1 week ago
बेटियों ने बढ़ाया बक्सर का मान, टॉपर्स व प्रतिभाओं का हुआ सम्मान
1 week ago
राजकीय प्राथमिक विद्यालय मुस्तफापुर, बरैयागाछी अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी में बंटे प्रगति पत्र, मेधावी छात्रों का हुआ सम्मान
2 weeks ago
मुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के दौरान बक्सर जिले को दी 592 करोड रुपये की योजनाओं की सौगात, 64 विकास योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास
2 weeks ago
Advertisement

नालंदा : बिहार में स्व. कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर सियासी घमासान – भाजपा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जदयू-राजद पर साधा निशाना

कहा जयंती मनाने का नाटक कर अति पिछड़ा समाज को दिया जा रहा है धोखा बिहारशरीफ (अविनाश पांडेय) :  बिहार में जनता...

कहा जयंती मनाने का नाटक कर अति पिछड़ा समाज को दिया जा रहा है धोखा

बिहारशरीफ (अविनाश पांडेय) :  बिहार में जनता दल यूनाइटेड-राजद गठबंधन और भारतीय जनता पार्टी दोनों ही खेमे में कर्पूरी जयंती को बड़े पैमाने पर मनाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं। पॉलिटिकल पंडितों ने इसे सियासी घमासान की संज्ञा दी है।

राजनीतिक के धुरंधर यह मान कर चल रहे हैं कि बिहार में आगामी लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए जनता दल यूनाइटेड- राजद गठबंधन और भारतीय जनता पार्टी अति पिछड़ा समाज में अपने पक्ष को और मजबूत करने को लेकर ऐसी सियासी खेल, खेल रही है।

20 जनवरी 2024 को आयोजित प्रेस कांफ्रेंस के दौरान भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डॉ रामसागर सिंह ने राष्ट्रीय जनता दल एवं जनता दल यूनाइटेड पर कई तरह के गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा जो राजनीतिक दालों के नेता कर्पूरी ठाकुर जी को अपमानित करने का काम करते थे।

वह सभी आज उनकी जयंती मनाने का नाटक कर अति पिछड़ा समाज को धोखा दे रहे हैं। राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव पर कटाक्ष करते हुए कहा कि लालू जी हमेशा कर्पूरी जी को अपमानित करते थे। उन्हें कपटी ठाकुर कहते थे।

आज उनकी जयंती मनाने का ढोंग रच रहे हैं। आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस नालंदा के भाजपा जिलाध्यक्ष इंजीनियर रविशंकर प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई थी। प्रदेश प्रवक्ता डॉ रामसागर सिंह ने कहा कि पटना के मिलर हाई स्कूल में भाजपा का पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में व्यवधान उत्पन्न करने के उद्देश्य से 23 जनवरी को उसी मैदान में जदयू- राजद ने अपनी सरकारी पावर का दुरूपयोग कर कार्यक्रम रखा है।

ताकि भाजपा का कार्यक्रम बाधित हो जाये। परंतु भारतीय जनता पार्टी उसी मैदान में गरीबों,अति पिछड़ों के मसीहा स्व. कर्पूरी ठाकुर जी की जयंती धूमधाम से मनाएगी। जनसंघ काल से ही हमारी विचारधारा कर्पूरी ठाकुर, लोहिया जी के सोच को आगे बढ़ाने में लगी है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा अपने पिछले नौ वर्षों से अधिक कार्यकाल के दौरान करोड़ों गरीबों, अतिपिछड़ों को गरीबी रेखा से बाहर निकालने का काम इसी सोच का सुखद परिणाम है। भारतीय जनता पार्टी कर्पूरी ठाकुर,लोहिया जैसे अनगिनत महापुरूषों के बताए रास्ते पर चलने वाली एकमात्र राजनीतिक पार्टी है।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ई. रविशंकर प्रसाद सिंह ने बताया कि 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के शुभ अवसर पर पूरे नालंदा जिला के प्रत्येक मंदिरों में लोगों द्वारा भजन कीर्तन, पूजा अर्चना किया जाएगा एवं संध्या में मंदिरों  एवं अपने अपने घरों में दीप जलाकर दीपोत्सव मनाया जाएगा।

पिछड़ा- अति पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष संतोष कुमार भारती ने कहा कि नालंदा जिला से हजारों की संख्या में 24 जनवरी को कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाने पटना मिलर हाई स्कूल कार्यकर्ता पहुंचेंगे।

इस अवसर पर जिला महामंत्री रीना कुमारी, जिला उपाध्यक्ष अमित गौरव, श्याम किशोर सिंह, जिला मंत्री रवि राज, जिला मीडिया सह प्रभारी अमरेश कुमार, जिला आई टी सेल संयोजक आलोक कुमार, पूर्व गिरियक मंडल अध्यक्ष अविनाश कुमार उर्फ गुडडू सिंह सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top