BREAKING NEWS
रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XII
No menu items available
BREAKING
रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानित

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहल
2 weeks ago
धरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम
1 month ago
‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपण
2 months ago
भारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपना
2 months ago
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
2 months ago
Advertisement

मुजफ्फरपुर : सर्वजन दवा सेवन अभियान के प्रति जागरुकता के लिए नवाचार का करें प्रयोग – उपविकास आयुक्त

समाहारणालय सभागार में हुई अंतरविभागीय बैठक, दवा को सामने खिलाने पर जोर जिले के माइक्रोफाइलेरिया रेट में आयी है कमी,...

समाहारणालय सभागार में हुई अंतरविभागीय बैठक, दवा को सामने खिलाने पर जोर

जिले के माइक्रोफाइलेरिया रेट में आयी है कमी, फाइलेरिया पर सीफार के कार्यो को सराहा

मुजफ्फरपुर। फाइलेरिया उन्मुलन तभी संभव है जब इसके बारे में सही जागरुकता लोगों के बीच पहुंचे। सभी विभाग जागरुकता के लिए नवाचार का प्रयोग करें। गणतंत्र दिवस पर होने वाले प्रभात फेरी में एमडीए/आइडीए अभियान के बारे में बात हो सकती है। छोटे-छोटे ग्राम सभा, ग्राम चौपाल के साथ अनेक तरह की गतिविधियों को किया जा सकता है।

ये बातें जिला समन्वय समिति की बैठक में शुक्रवार को उपविकास आयुक्त आशुतोष द्विवेदी ने कही। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष भी समन्वय से अच्छा काम हुआ था। इस बार भी कोशिश करें कि कम से कम 80 से 85 प्रतिशत लोगों को दवा खिलाई जाए। बैठक के दौरान जिला भीबीडीसी पदाधिकारी डॉ सतीश कुमार ने फाइलेरिया के बारे में विस्तार से बताया कि मौजूदा समय में विश्व का 40 प्रतिशत फाइलेरिया भारत में, पूरे भारत के 25 प्रतिशत फाइलेरिया मरीज बिहार में और जिले में करीब 17 हजार फाइलेरिया के मरीज है।

यह आंकड़ा करीब दो वर्षों से यहां है अब वक्त है कि कम्युनिटी हेल्थ आफिसर को इस पर प्रशिक्षित कर फिर से इन आंकड़ों की स्क्रूटनी की जाए, ताकि एक बार फिर सही आंकड़े मार्च तक आ पाए। वहीं सभी प्रखंड के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को जल्द ही माइक्रोप्लान देने तथा 23 जनवरी तक प्रखंड में समन्व्य समिति की बैठक करने का निर्देश दिया। डब्लूएचओ की जोनल कोऑर्डिनेटर डॉक्टर माधुरी देवराजू ने माइक्रो प्लान के तकनीकी पक्षों को विस्तार से बताने के साथ माइक्रोफाइलेरिया के प्रजनन और लाइफ साइकिल के बारे में बताया।

दवा को सामने खिलाने पर जोर

डॉ सतीश कुमार ने कहा कि पिछली बार से सबक लेते हुए हमें इस बार दवाओं को ड्रग एडमिनिस्ट्रेटर अपने सामने ही खिलाएं। घर में मौजूद नहीं रहने पर उस व्यक्ति की दवा उसके घर में नहीं दे। इस बार यह कार्यक्रम 17 दिनों का है। जिसमें पहले ​तीन दिन स्कूल, कॉलेज, आंगनबाड़ी तथा अन्य संस्थान जहां अधिक लोग हों, तथा अन्य 14 दिन घर घर जाकर लोगों को दवा खिलाई जायेगी।

इस बार जिले में 67 लाख से अधिक लोगों को यह दवा खिलाई जाएगी। कुल 542 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर इससे लाभांवित होगें। दवा खिलाने के कार्य में 5 हजार एक सौ 45 ड्रग एडमिनिस्ट्रेटर, 2572 टीम तथा 258 सुपरवाइजर को जिम्मेवारी दी गयी है। दवा खिलाने में पहले डीइसी, आइवरमेक्टिन और अंत में एल्वेंडाजोल की गोली को चबाकर खिलाने पर जोर दिया।

सहयोगी संस्थाओं की हुई तारीफ

बैठक के दौरान डॉ सतीश ने सहयोगी संस्था सीफार के कार्यो की तारीफ की और कहा कि जिले में फाइलेरिया मरीजों को दिव्यांगता सर्टिफिकेट दिलाने, फाइलेरिया मरीज के द्वारा फाइलेरिया पर जागरुक करने तथा नाइट ब्लड सर्वे के कार्यो की सराहना की। इसके अलावा डॉ सतीश ने मरीजों की लाइन लिस्टींग और एमडीए/आइडीए में कार्य की सराहना की।

मौके पर डीडीसी आशुतोष द्विवेदी, एसीएमओ डॉ सुभाष प्रसाद सिंह, जिला भीबीडीसी पदाधिकारी डॉ सतीश कुमार, डीपीएम रेहान अशरफ, डब्लूएचओ की जोनल कॉर्डिनेटर डॉ माधुरी देवराजु, जीविका की डीसी अनीशा, आईसीडीएस की प्रतिनिधि सुषमा सुमन, डीसीएम राजकिरण, भीडीसीओ पुरुषोत्तम कुमार, पीरामल से राकेश, पीसीआई डीएमसी अमित कुमार सहित शिक्षा विभाग तथा अन्य विभागों के प्रतिनिधि सहित सभी पीएचसी/सीएचसी/यूपीएचसी के प्रतिनिधि मौजूद थे।

अभय कुमार

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top