BREAKING NEWS
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में कैम्ब्रिज स्कूल का शानदार प्रदर्शनकुरूद में गूंजा प्रकृति संरक्षण का स्वर, सीड बॉल निर्माण कार्यशाला में जुटे प्रकृति शिक्षण और विज्ञान यात्रा के संचारकघर-घर पहुंच रही शिक्षा : शिक्षिका सुषमा कुमारी का अनोखा प्रयास
No menu items available
BREAKING
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
1 week ago
मांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,
1 week ago
बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्ष
2 weeks ago
बीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोह
3 weeks ago
डीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण
3 weeks ago
Advertisement

भाजपा के लोकप्रिय कार्यकर्ता, नेता और बक्सर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी स्व. परशुराम चतुर्वेदी के प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजित

बक्सर। मंगलवार को रामलीला मंच किला मैदान बक्सर में भाजपा के लोकप्रिय कार्यकर्ता, लोकप्रिय नेता और बक्सर विधानसभा के पूर्व...

बक्सर। मंगलवार को रामलीला मंच किला मैदान बक्सर में भाजपा के लोकप्रिय कार्यकर्ता, लोकप्रिय नेता और बक्सर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी स्व. परशुराम चतुर्वेदी के प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन भारतीय जनता पार्टी जिला बक्सर ने किया। उक्त श्रद्धांजलि सभा में भाजपा के बक्सर सांसद अश्विनी कुमार चौबे ने भी शिरकत की।

श्री चौबे ने शहीद प्रशुराम चतुर्वेदी के साथ बिताऐ क्षणों को तथा उनके द्वारा जनहित में किए गए कार्यों को स्मरण करते हुए नम आंखों और रूधंती आवाज से उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर उपस्थित लोगों, कार्यकर्ताओं से शहीद प्रशुराम चतुर्वेदी के आदर्शों को आत्मसात करनें का अनुरोध किया और कहा कि परशुराम चतुर्वेदी जैसे कार्यकर्ता की कमी को भरा नही जा सकता।

सभा की अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष विजय कुमार सिंह उर्फ भोला सिंह तथा संचालन महामंत्री निर्भय राय ने की। सभा में उपस्थित पार्टी के जिलाध्यक्ष ने बहुत मार्मिक अंदाज में प्रशुराम चतुर्वेदी जी द्धारा किऐ गये कार्यों को याद करते हुए नम आंखों और वेदना से कांपती हाथों से पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

इसके बाद पार्टी के लोकसभा संयोजक राजवंश सिंह ने स्व.चतुर्वेदी के साथ बिताए क्षण को बहुत बिस्तार से कार्यकर्ताओं के बीच रखा और कहा कि चतुर्वेदी जी जैसे इंसान मिलना मुश्किल है। पूर्व जिलाध्यक्ष रामकुमार सिंह, प्रदीप दुबे, कतवारू सिंह ने भी बारी-बारी से शहीद प्रशुराम चतुर्वेदी के साथ बिताऐ पलों को याद कर नम आंखों से उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्ज्वलित कर श्रद्धांजलि देने का कार्य किया।

उक्त श्रद्धांजलि सभा में भजन कीर्तन गा करके सभी कार्यकर्ताओं ने नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। उक्त श्रद्धांजलि कार्यक्रम में परशुराम चतुर्वेदी के पुत्र अतुल चतुर्वेदी, उनके भतीजा मनोज चतुर्वेदी, पूनम रविदास, संत कुमार सिंह, मनोज पाण्डेय, नवीन राय, श्री मननारायण तिवारी, रेखा देवी, इंदु देवी,

जयप्रकाश राय अध्यक्ष किसान मोर्चा, पुनीत सिंह, मिठाई सिंह, धनंजय राय, सौरभ तिवारी अध्यक्ष भाजयुमो, साबित रोहतास्वी अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा, संध्या पांडेय उपाध्यक्ष महिला मोर्चा, तेज प्रताप सिंह उर्फ छोटे सिंह तथा उमाशंकर राय जिला मीडिया प्रभारी भाजपा बक्सर सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top