BREAKING NEWS
प्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानित
No menu items available
BREAKING
प्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

प्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद में
5 days ago
उत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान
1 week ago
समस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानित
2 weeks ago
रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहल
4 weeks ago
धरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम
2 months ago
Advertisement

वैशाली : जिले के सभी फाइलेरिया रोगियों का बनेगा एज प्रोफाइल

जिला समन्वय समिति बैठक में जिलाधिकारी ने दिया आदेश  लक्ष्य के विरुद्ध कम से कम 89 प्रतिशत दवा खिलाने का...

जिला समन्वय समिति बैठक में जिलाधिकारी ने दिया आदेश 

लक्ष्य के विरुद्ध कम से कम 89 प्रतिशत दवा खिलाने का दिया निर्देश

फाइलेरिया से ज्यादा प्रभावित प्रखंडों में कारण ढूंढने को कहा 

वैशाली। फाइलेरिया के उन्मूलन के लिए 10 फरवरी से चलाए जाने वाले एमडीए/आइडीए कार्यक्रम की सफलता के लिए सोमवार को जिलाधिकारी के कक्ष में जिला समन्वय समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी यशपाल मीणा ने की। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने फाइलेरिया के लिए चलाए जाने वाले एमडीए/आइडीए कार्यक्रम के दौरान कुल लक्ष्य 40 लाख 73 हजार 265 लोगों के विरुद्ध कम से कम 89 प्रतिशत के बीच दवा एडमिनिस्ट्रेट करने को कहा।

जिला भीबीडीसी पदाधिकारी डॉ गुड़िया कुमारी के द्वारा फाइलेरिया मरीज की संख्या बताने पर जिलाधिकारी ने उनके एज प्रोफाइल को भी अलग करने के साथ फाइलेरिया से ज्यादा प्रभावित होने वाले प्रखंड में उनके असल कारणों की भी जांच करने का निर्देश दिया। जिला भीबीडीसी पदाधिकारी डॉ गुड़िया ने जिलाधिकारी को बताया कि 20 दिसंबर से 23 दिसंबर तक हुए नाइट ब्लड सर्वे में कुल 10 हजार 200 लोगों के रक्त के नमूने लिए गए। उसमें से अभी तक 66 सौ जांच में 41 पॉजिटिव केस पाए गए।

विभागों को समन्वय स्थापित करने का निर्देश

बैठक के दौरान जिलाधिकारी यशपाल मीणा ने सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम के दौरान पंचायती राज विभाग, नगर परिषद्  आईसीडीएस, शिक्षा विभाग, जीविका, सामाज कल्याण विभाग, पीएचईडी सहित अन्य विभागों को दवा खिलाने के दौरान वि​भागीय समन्वय सुनिश्वित करने का निर्देश दिया। 

स्वस्थ व्यक्ति को भी खानी है दवा

बैठक के दौरान डॉ गुड़िया कुमारी ने जिलाधिकारी को बताया कि लगातार तीसरे साल जिले में ट्रिपल ड्रग थेरेपी की दवा खिलाई जाएगी। ​इस थेरेपी में आइवरमेक्टिन, डीईसी और अल्वेंवेंडाजोल की गोली 3134 ड्रग एडमिनिस्ट्रेटर की मौजूदगी में खिलाई जाएगी।

यह दवा स्वस्थ व्यक्ति और फाइलेरिया दोनों ही प्रकार के लोगों को खानी है। जिन्हें दवा नहीं खानी है उनमें गर्भवती महिला, दो साल से कम उम्र के व्यक्ति और गंभीर रोग से ग्रसित व्यक्ति शामिल हैं। अभी जिले में फाइलेरिया के कुल 17 हजार 223 मरीज हैं, जिसमें 73 प्रतिशत को पैर में, 8 प्रतिशत को हांथ में तथा 6 प्रतिशत को हाइड्रोसील में फाइलेरिया है।

लक्षण उभरने में लगते हैं 10-15 साल

जिला भीबीडीसी पदाधिकारी डॉ गुड़िया कुमारी ने बताया कि फाइलेरिया संक्रमित क्यूलेक्स मच्छर के काटने से होता है। भारत में विकलांगता का यह दूसरा सबसे बड़ा कारक है।  इसके लक्षण उभरने में 10-15 साल तक लग जाते हैं। इससे बचाव के लिए प्रत्येक वर्ष सर्वजन दवा सेवन अभियान चलाया जाता है। इससे प्रभावित अंग पैर, हाइड्रोसील, हाथ, स्तन, के अलावा अन्य शरीर के अंग शामिल हैं।

बैठक के दौरान सीएस डॉ श्यामनंदन प्रसाद, एसीएमओ डॉ अनिल शर्मा, डीआइओ डॉ उदय नारायण सिन्हा, सीडीओ डॉ सीताराम सिंह, डीएमओ डॉ गुड़िया कुमारी, डब्ल्यूएचओ की जोनल कोओर्डिनेटर डॉ माधुरी देवराजु, डॉ श्वेता, डीसीएम निभा रानी सिन्हा, पीसीआई के डीएमसी अखिलेश कुमार, पीरामल से पीयूष चंद्रा, अनिमेश कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे।

अभय कुमार

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top