BREAKING NEWS
फाउंडेशन स्कूल, डुमरांव का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में शत-प्रतिशत परिणामकैम्ब्रिज स्कूल के विद्यार्थियों ने लहराया सफलता का परचम, दीप्ति चौहान बनीं टॉपरसीतामढ़ी जिले में मां जानकी स्वास्थ्य सेवा यात्रा अंतर्गत निःशुल्क चिकित्सा शिविरबक्सर में 8वां पोषण पखवाड़ा शुरू, पोषण रथ को जिलाधिकारी ने दिखाई गई हरी झंडीसीतामढ़ी जिले के मध्य विद्यालय कोआही रूनीसैदपुर के छात्र-छात्राओं ने NMMSS परीक्षा में लहराया परचमबेटियों ने बढ़ाया बक्सर का मान, टॉपर्स व प्रतिभाओं का हुआ सम्मानराजकीय प्राथमिक विद्यालय मुस्तफापुर, बरैयागाछी अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी में बंटे प्रगति पत्र, मेधावी छात्रों का हुआ सम्मानमुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के दौरान बक्सर जिले को दी 592 करोड रुपये की योजनाओं की सौगात, 64 विकास योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यासडुमरांव में गूंजा शहनाई का स्वर, भव्य आयोजन में सजी ‘उस्ताद बिस्मिल्ला खां महोत्सव’ की शामएमएस कच्ची खैरा तलवाड़ा में परिणाम घोषणा और मेगा अभिभावक-शिक्षक बैठक आयोजितकृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के युग में शिक्षा पर राष्ट्रीय सेमिनार, नवाचारी शिक्षिका प्रियंका कुमारी व शिक्षक अभिषेक वर्मा सम्मानितडायट डुमरा में “नैतिक विवेक की शक्ति के साथ कृत्रिम बुद्धिमत्ता का उपयोग” विषय पर राष्ट्रीय सेमिनार आयोजितप्राथमिक विद्यालय पार्षद टोला मजगामा कस्बा में आयोजित कार्यक्रम में छात्रों को मोमेंटो व मैडल देकर किया गया सम्मानितसमाहरणालय में जिला समन्वय समिति की बैठक, रामनवमी व महावीरी पूजा पर डीजे पूरी तरह प्रतिबंधितगार्गी नारी शक्ति सम्मेलन 2026 में प्रधान शिक्षिका कुमारी प्रीतिका होंगी सम्मानित
No menu items available
BREAKING
फाउंडेशन स्कूल, डुमरांव का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में शत-प्रतिशत परिणामकैम्ब्रिज स्कूल के विद्यार्थियों ने लहराया सफलता का परचम, दीप्ति चौहान बनीं टॉपरसीतामढ़ी जिले में मां जानकी स्वास्थ्य सेवा यात्रा अंतर्गत निःशुल्क चिकित्सा शिविरबक्सर में 8वां पोषण पखवाड़ा शुरू, पोषण रथ को जिलाधिकारी ने दिखाई गई हरी झंडीसीतामढ़ी जिले के मध्य विद्यालय कोआही रूनीसैदपुर के छात्र-छात्राओं ने NMMSS परीक्षा में लहराया परचमबेटियों ने बढ़ाया बक्सर का मान, टॉपर्स व प्रतिभाओं का हुआ सम्मानराजकीय प्राथमिक विद्यालय मुस्तफापुर, बरैयागाछी अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी में बंटे प्रगति पत्र, मेधावी छात्रों का हुआ सम्मानमुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के दौरान बक्सर जिले को दी 592 करोड रुपये की योजनाओं की सौगात, 64 विकास योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यासडुमरांव में गूंजा शहनाई का स्वर, भव्य आयोजन में सजी ‘उस्ताद बिस्मिल्ला खां महोत्सव’ की शामएमएस कच्ची खैरा तलवाड़ा में परिणाम घोषणा और मेगा अभिभावक-शिक्षक बैठक आयोजितकृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के युग में शिक्षा पर राष्ट्रीय सेमिनार, नवाचारी शिक्षिका प्रियंका कुमारी व शिक्षक अभिषेक वर्मा सम्मानितडायट डुमरा में “नैतिक विवेक की शक्ति के साथ कृत्रिम बुद्धिमत्ता का उपयोग” विषय पर राष्ट्रीय सेमिनार आयोजित

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

फाउंडेशन स्कूल, डुमरांव का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में शत-प्रतिशत परिणाम
20 hours ago
कैम्ब्रिज स्कूल के विद्यार्थियों ने लहराया सफलता का परचम, दीप्ति चौहान बनीं टॉपर
23 hours ago
सीतामढ़ी जिले में मां जानकी स्वास्थ्य सेवा यात्रा अंतर्गत निःशुल्क चिकित्सा शिविर
3 days ago
बक्सर में 8वां पोषण पखवाड़ा शुरू, पोषण रथ को जिलाधिकारी ने दिखाई गई हरी झंडी
7 days ago
सीतामढ़ी जिले के मध्य विद्यालय कोआही रूनीसैदपुर के छात्र-छात्राओं ने NMMSS परीक्षा में लहराया परचम
2 weeks ago
Advertisement

बेतिया : बाल हृदय रोग से ग्रसित 13 बच्चे इंदिरा गांधी हृदय रोग संस्थान में जांच के लिए रवाना

सत्य साई हॉस्पिटल अहमदाबाद में होती है बच्चों के हृदय की शल्य चिकित्सा बगहा, बैरिया, लौरिया, चनपटिया, गौनाहा, नरकटियागंज के...

सत्य साई हॉस्पिटल अहमदाबाद में होती है बच्चों के हृदय की शल्य चिकित्सा

बगहा, बैरिया, लौरिया, चनपटिया, गौनाहा, नरकटियागंज के बच्चों को मिलेगा नया जीवन 

बेतिया। जिले में मुख्यमंत्री बाल हृदय योजना के तहत जिला स्वास्थ्य समिति से ह्रदय रोग की गंभीर समस्या से पीड़ित 13 बच्चों को सीएस डॉ श्रीकांत दुबे की मौजूदगी में आईजीआईसी पटना भेजा गया। मौके पर सीएस ने बताया कि पटना के संस्थान में बच्चों की स्क्रीनिंग की जाएगी। वहीं गंभीर बच्चों को शल्य चिकित्सा हेतु श्री सत्य साई हार्ट हॉस्पिटल अहमदाबाद भेजा जाएगा।

उन्होंने बताया कि जिले के  जन्मजात हृदय रोग से ग्रसित 13 बच्चों  (नरकटियागंज – 3, योगापट्टी -2, मझौलिया -2, बगहा एक-2, बैरिया -1,  चनपटिया -1, लोरिया-1, गौनाहा -1 ) को जिला स्वास्थ्य समिति, बेतिया कार्यालय से स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारी द्वारा एंबुलेंस के माध्यम से रवाना किया गया। आरबीएसके डीसी रंजन कुमार मिश्रा ने बताया कि बच्चों की स्क्रीनिंग 6 जनवरी को आईजीआईसी पटना में किया जाएगा। जांच के दौरान पाए गए हृदय रोग से ग्रसित बच्चों को चिन्हित करते हुए ऑपरेशन बिहार सरकार के महत्वाकांक्षी योजना के तहत निशुल्क कराया जाएगा।

आंगनबाड़ी केंद्रों, विद्यालयों व सामुदायिक स्थानों पर कैम्प लगाकर होती है स्क्रीनिंग

जिले के आरबीएसके जिला समन्वयक रंजन कुमार मिश्रा ने बताया की राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत चिकित्सकों के द्वारा जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों, विद्यालयों व अन्य स्थानों पर कैम्प लगाकर समय समय पर बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की जाती है। जांच के दौरान कुछ बच्चों में हृदय रोग से संबंधित लक्षण दिखाई देने पर उन्हें जिले के अस्पताल में स्क्रीनिंग की जाती है।

उसके बाद ह्रदय रोग से पीड़ित बच्चों को उनके माता पिता के साथ जरूरी कागजातों के साथ निःशुल्क रूप से एम्बुलेंस से श्री सत्य  साइ हॉस्पिटल अहमदाबाद भेजा जाता है। जहां बच्चों एवं अभिभावक के रहने, भोजन, इलाज का सारा खर्च राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाता है।उन्होंने बताया की बाल हृदय योजना का शुभारंभ 1 अप्रैल 2021 को मुख्यमंत्री के सात निश्चय कार्यक्रम के तहत किया गया था ।

जिसके तहत पश्चिम चंपारण जिला से अब तक 44 बच्चों का जांच पटना में भेज कर कराया गया है। जांच किए गए बच्चों में से अब तक 18 बच्चों का निशुल्क सर्जरी कराया जा चुका है l  इंदिरा गांधी हृदय रोग संस्थान पटना में सातवें कैंप का आयोजन किया जा रहा है जिसमें पश्चिम चंपारण जिला से 13 बच्चों का एंबुलेंस के माध्यम से भेजा जा रहा है l मौके पर जिला अनुश्रवण पदाधिकारी विनय कुमार सिंह, डीसीएम राजेश कुमार, समन्वयक रंजन कुमार मिश्रा व अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे।

अभय कुमार

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top