BREAKING NEWS
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
No menu items available
BREAKING
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
4 days ago
विभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवण
4 days ago
हुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीद
2 weeks ago
सबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाई
2 weeks ago
चिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानित
2 weeks ago
Advertisement

मोतीहारी : फाइलेरिया से ग्रसित मरीजों को मिला एमएमडीपी किट का सहारा 

एमएमडीपी किट में टब, मग, तौलिया, साबुन, क्रीम व आवश्यक दवाएं प्रदान की गई  फाइलेरिया से बचने के लिए सर्वजन...

एमएमडीपी किट में टब, मग, तौलिया, साबुन, क्रीम व आवश्यक दवाएं प्रदान की गई 

फाइलेरिया से बचने के लिए सर्वजन दवा का जरूर करें सेवन 

मोतिहारी। हरसिद्धि प्रखंड के चन्द्रहिया पंचायत के सेवराहा गाँव के सरकारी विद्यालय में मेडिकल कैंप लगाकर फाइलेरिया (हाथीपाँव) के 13 मरीजों के बीच एमएमडीपी किट का वितरण स्वास्थ्य विभाग व स्थानीय जनप्रतिनिधियों के सहयोग से किया गया।

गुरुवार को आयोजित मेडिकल कैंप में बाएं पैर में फाइलेरिया हाथीपांव से पीड़ित मरीज कालिमा खातून, उम्र 60 वर्ष, सेवराहा वार्ड न.- 06, शहनाज खातून, कुमारी देवी, प्रहलाद सिंह, ज्ञानती देवी, ओमप्रकाश सिंह, चुम्मन तिवारी, असगर अली व अन्य लोगों को एमएमडीपी किट में टब, मग, तौलिया, साबुन, क्रीम, व आवश्यक दवाएं भी प्रदान की गई।

साथ ही स्वास्थ्य कर्मियों के द्वारा किट के उपयोग करने का तरीका बताया गया। मौके पर फाइलेरिया मरीज कालिमा खातून व शहनाज खातून ने बताया कि उन्हें लगभग 20 वर्षो से बाए पैर में फाइलेरिया है। जिसके कारण कहीं भी आने जाने व आवश्यक कार्य करने में काफ़ी परेशानी का सामना करना पड़ता है। मौसम बदलने पर कष्ट -पीड़ा और बढ़ जाता है। अब लगता है कि ये फाइलेरिया किट व दवाओं के उपयोग से दर्द, घाव में काफ़ी राहत मिलेगी। 

फाइलेरिया से बचने के लिए सर्वजन दवा का जरूर करें सेवन

मौके पर मौजूद पिपरा विधायक श्यामबाबू यादव ने लोगों को बताया कि हाथी पाँव क्यूलेक्स मच्छर के काटने से होता है। इस बीमारी से संक्रमित होने के बाद लोगों में कई वर्ष के बाद हाथीपांव, बढ़े हुए हाइड्रोसील व अन्य प्रभावित स्थान पर सूजन काफ़ी हो जाती है। जिससे शरीर अपंग की तरह हो जाता है।

इससे बचने के लिए साफ-सफाई का ध्यान रखना चाहिए। मच्छड़ के काटने से बचना चाहिए। अखबारों के माध्यम से जानकारी हो रही है कि जिले में नाइट ब्लड सर्वे कर फाइलेरिया ग्रसित मरीजों की खोज होने वाली है। उसमें  लोगों को जाँच करानी चाहिए। सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम के दौरान ज़ब आशा दवा दे तो जरूर खानी चाहिए।

डीभीडीसीओ डॉ शरतचंद्र शर्मा ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा एमएमडीपी क्लीनिक पर फाइलेरिया मरीजों की जाँच की जाती है। साथ ही मरीजों को समय-समय पर एमएमडीपी किट मुफ्त में उपलब्ध करायी जाती है। वहीं स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा इसके उपयोग के तौर -तरीके भी सिखाए जाते हैं। 

मरीजों को बताए गए साफ सफाई के उपाए

पिरामल के बीसी सुमित कुमार ने मेडिकल कैंप में फाइलेरिया से ग्रसित मरीजों को साफ- सफाई के उपाए बताते हुए कहा कि हाथीपाँव  को इस किट व दवाओं के माध्यम से दिन में दो बार साफ करें। सबसे पहले पैर को टब में रखें और एक बाल्टी पानी में एक ढक्कन दवा घोलकर उससे पाव धोए।

उसके बाद साबुन का झाग हाथ में लगा कर पैर साफ करना है। बाद में फिर पानी से धोकर तौलिया को छाप कर पानी सोखकर उस पानी को एकांत जगह पर फेंके। 

साल में एक बार जरूर करें दवा का सेवन

पिरामल के जिला प्रतिनिधि मुकेश कुमार ने कहा कि एमडीए अभियान के दौरान जब आशा या अन्य स्वास्थ्यकर्मी फाइलेरिया से बचाव की दवा खिलाने घर पहुंचे तो उसका सेवन जरूर करें। इस बात का ध्यान रखें कि दवा का सेवन खाली पेट नहीं करना है।

गर्भवती या गंभीर रोगों से ग्रसित व्यक्ति एवं 2 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को दवा नहीं खिलानी है। उन्होंने बताया कि लाइलाज बीमारी फाइलेरिया से बचाव के लिए पांच साल तक लगातार साल में एक बार दवा का सेवन जरूर करें। मौके पर पिपरा विधायक श्यामबाबू यादव, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, बीसीएम, बीएचएम, आशा, भीबीडीएस व अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद थे।

अभय कुमार

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top