BREAKING NEWS
गार्गी नारी शक्ति सम्मेलन 2026 में प्रधान शिक्षिका कुमारी प्रीतिका होंगी सम्मानितनवोन्मेषी बच्चों ने जुगाड़ से बनाई उपयोगी सामग्री, ईको क्लब गतिविधि के तहत पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेशपीबीएल गतिविधि हेतु जिला टीम रवाना, छात्र-छात्राओं में उत्साहकस्बा (पूर्णिया) में अनोखी पहल : प्राथमिक विद्यालय राधानगर में शुरू हुआ “साबुन बैंक”कैम्ब्रिज स्कूल के छात्र-छात्राओं ने किया शैक्षणिक परिभ्रमणजलवायु परिवर्तन, जल एवं भूमि संरक्षण तथा पेड़–पौधों की सुरक्षा पर बच्चों को किया गया जागरूककेदार मल्टी स्पेशिलिटी हॉस्पिटल का भव्य शुभारंभ विधायक राधा चरण सेठ ने फीता काटकर किया शिविर का उद्घाटन, श्रीभगवान सिंह कुशवाहा ने अस्पताल का किया लोकार्पणडुमरांव में फाउंडेशन स्कूल का वार्षिक खेल महोत्सव “उड़ान” शुरू, दीप प्रज्वलन के साथ हुआ भव्य उद्घाटनवंचित बेटियों में जगी शिक्षा की नई रोशनी, प्रधान शिक्षिका के प्रयास से क्षेत्र की बच्चियों में फिर जागी पढ़ने की ललकबदलाव की मिसाल बना प्राथमिक विद्यालय इकबाल पार्षद टोला, मजगामाप्रसार भारती आकाशवाणी पर सोनी वर्षा की आवाज में महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम का प्रसारणप्राथमिक विद्यालय राधानगर कस्बा, पूर्णिया में पोषण एवं एनीमिया जागरूकता गतिविधि आयोजितइको क्लब फॉर मिशन लाइफ के अंतर्गत सतत खाद्य प्रणाली एवं जैव विविधता पर मॉडल गतिविधि आयोजितवैशाली महोत्सव का भव्य आयोजन, शिक्षिका चंचल कुमारी की उपस्थिति में छात्रों में जागी सामाजिक चेतनाफाउंडेशन स्कूल, डुमरांव में “उमंग” वार्षिकोत्सव का भव्य आयोजन
No menu items available
BREAKING
गार्गी नारी शक्ति सम्मेलन 2026 में प्रधान शिक्षिका कुमारी प्रीतिका होंगी सम्मानितनवोन्मेषी बच्चों ने जुगाड़ से बनाई उपयोगी सामग्री, ईको क्लब गतिविधि के तहत पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेशपीबीएल गतिविधि हेतु जिला टीम रवाना, छात्र-छात्राओं में उत्साहकस्बा (पूर्णिया) में अनोखी पहल : प्राथमिक विद्यालय राधानगर में शुरू हुआ “साबुन बैंक”कैम्ब्रिज स्कूल के छात्र-छात्राओं ने किया शैक्षणिक परिभ्रमणजलवायु परिवर्तन, जल एवं भूमि संरक्षण तथा पेड़–पौधों की सुरक्षा पर बच्चों को किया गया जागरूककेदार मल्टी स्पेशिलिटी हॉस्पिटल का भव्य शुभारंभ विधायक राधा चरण सेठ ने फीता काटकर किया शिविर का उद्घाटन, श्रीभगवान सिंह कुशवाहा ने अस्पताल का किया लोकार्पणडुमरांव में फाउंडेशन स्कूल का वार्षिक खेल महोत्सव “उड़ान” शुरू, दीप प्रज्वलन के साथ हुआ भव्य उद्घाटनवंचित बेटियों में जगी शिक्षा की नई रोशनी, प्रधान शिक्षिका के प्रयास से क्षेत्र की बच्चियों में फिर जागी पढ़ने की ललकबदलाव की मिसाल बना प्राथमिक विद्यालय इकबाल पार्षद टोला, मजगामाप्रसार भारती आकाशवाणी पर सोनी वर्षा की आवाज में महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम का प्रसारणप्राथमिक विद्यालय राधानगर कस्बा, पूर्णिया में पोषण एवं एनीमिया जागरूकता गतिविधि आयोजित

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

गार्गी नारी शक्ति सम्मेलन 2026 में प्रधान शिक्षिका कुमारी प्रीतिका होंगी सम्मानित
15 hours ago
नवोन्मेषी बच्चों ने जुगाड़ से बनाई उपयोगी सामग्री, ईको क्लब गतिविधि के तहत पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
1 week ago
पीबीएल गतिविधि हेतु जिला टीम रवाना, छात्र-छात्राओं में उत्साह
1 week ago
कस्बा (पूर्णिया) में अनोखी पहल : प्राथमिक विद्यालय राधानगर में शुरू हुआ “साबुन बैंक”
1 week ago
कैम्ब्रिज स्कूल के छात्र-छात्राओं ने किया शैक्षणिक परिभ्रमण
1 week ago
Advertisement

जिला पदाधिकारी ने दिया जैविक खेती अपनाने का संदेश, आत्मा द्वारा दो दिवसीय किसान मेला का शुभारम्भ

बक्सर : कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण(आत्मा), बक्सर के द्वारा बाजार समिति के प्रांगण में दो दिवसीय किसान मेला का शुभारंभ...

बक्सर : कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण(आत्मा), बक्सर के द्वारा बाजार समिति के प्रांगण में दो दिवसीय किसान मेला का शुभारंभ जिला पदाधिकारी बक्सर श्री अंशुल अग्रवाल के द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। जिला पदाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि आत्मा द्वारा आयोजित किसान मेला किसानों के लिए बेहतर मंच है। मौके पर आत्मा द्वारा जैविक खेती से संबंधित सेल्फी प्वाईंट बनाया गया था। जिस पर जिला पदाधिकारी ने सेल्फी लेकर जिले के किसानों को संदेश दिया कि जैविक खेती कर अपने स्वास्थ की रक्षा के साथ-साथ पर्यावरण को दूषित होने से बचाया जा सकता है।

किसान मेला में प्रगतिशील किसानों के द्वारा फल-फूल-सब्जी प्रदर्शनी में एक से बढ़कर एक उत्पाद लाया गया था। जिसके निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी ने कहा कि यहाॅं के किसान अपने उत्कृष्ट उत्पाद के आधार पर बक्सर का नाम राज्य स्तर तक पहुॅंचा सकते है। जो हम सभी के लिए गौरव की बात है।जिला पदाधिकारी ने पराली प्रबंधन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पराली अवशेष नहीं विशेष है। किसान इसे जलाने के जगह पर इस्तेमाल करें।

स्टाॅल में मदन वाटिका नर्सरी, मनोज मधु उत्पादन केन्द्र, जागृति मशरुम एफपीओ, डुमराॅंव एफपीओ, दियरांचल एफपीओ इत्यादि के साथ-साथ कृषि व कृषि से सम्बद्ध विभाग यथा केवीके, मत्स्य, सहकारिता, उद्यान इत्यादि द्वारा आकर्षक स्टाॅल लगाया गया था।

जिला कृषि पदाधिकारी बक्सर ने कृषि विभाग व आत्मा द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। मौके पर पराली प्रबंधन हेतु स्ट्रा बेलर के माध्यम से जीवंत प्रदर्शन कर इसके महत्वों से अवगत कराया गया। आत्मा,बक्सर द्वारा किसान वैज्ञानिक संवाद भी आयोजित किया। जिसमें कृषि विज्ञान केन्द्र के विशेषज्ञ हरिगोविंद ने रबी मौसम में उगाई जाने वाली फसलों के प्रबंधन पर प्रकाश डाला साथ ही किसानों के प्रश्नों के उतर भी दिये गये।

कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त बक्सर, जिला सहकारिता पदाधिकारी बक्सर, जिला पशुपालन पदाधिकारी बक्सर, सहायक निदेशक प्रक्षेत्र बक्सर, उप परियोजना निदेशक, सहायक निदेशक,भूमि संरक्षण, सहायक निदेशक, जिला स्तरीय आत्मा कर्मी, बीएओ, कृषि समन्वयक, बीटीएम, एटीएम, किसान सलाहकार के साथ अनेक प्रगतिशील कृषक उपस्थित थे।

मेला के दूसरे दिन के कार्यक्रम में फल-फूल-सब्जी प्रदर्शनी में शामिल कृषकों के बीच पुरस्कार वितरण, देशी प्रशिक्षण व आरपीएल प्रशिक्षण में उतीर्ण प्रशिक्षणार्थियों का प्रमाण-पत्र वितरण, परिभ्रमण कार्यक्रम सहित किसान वैज्ञानिक संवाद इत्यादि आयोजित किया जायेगा।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top