BREAKING NEWS
बक्सर में 8वां पोषण पखवाड़ा शुरू, पोषण रथ को जिलाधिकारी ने दिखाई गई हरी झंडीसीतामढ़ी जिले के मध्य विद्यालय कोआही रूनीसैदपुर के छात्र-छात्राओं ने NMMSS परीक्षा में लहराया परचमबेटियों ने बढ़ाया बक्सर का मान, टॉपर्स व प्रतिभाओं का हुआ सम्मानराजकीय प्राथमिक विद्यालय मुस्तफापुर, बरैयागाछी अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी में बंटे प्रगति पत्र, मेधावी छात्रों का हुआ सम्मानमुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के दौरान बक्सर जिले को दी 592 करोड रुपये की योजनाओं की सौगात, 64 विकास योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यासडुमरांव में गूंजा शहनाई का स्वर, भव्य आयोजन में सजी ‘उस्ताद बिस्मिल्ला खां महोत्सव’ की शामएमएस कच्ची खैरा तलवाड़ा में परिणाम घोषणा और मेगा अभिभावक-शिक्षक बैठक आयोजितकृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के युग में शिक्षा पर राष्ट्रीय सेमिनार, नवाचारी शिक्षिका प्रियंका कुमारी व शिक्षक अभिषेक वर्मा सम्मानितडायट डुमरा में “नैतिक विवेक की शक्ति के साथ कृत्रिम बुद्धिमत्ता का उपयोग” विषय पर राष्ट्रीय सेमिनार आयोजितप्राथमिक विद्यालय पार्षद टोला मजगामा कस्बा में आयोजित कार्यक्रम में छात्रों को मोमेंटो व मैडल देकर किया गया सम्मानितसमाहरणालय में जिला समन्वय समिति की बैठक, रामनवमी व महावीरी पूजा पर डीजे पूरी तरह प्रतिबंधितगार्गी नारी शक्ति सम्मेलन 2026 में प्रधान शिक्षिका कुमारी प्रीतिका होंगी सम्मानितनवोन्मेषी बच्चों ने जुगाड़ से बनाई उपयोगी सामग्री, ईको क्लब गतिविधि के तहत पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेशपीबीएल गतिविधि हेतु जिला टीम रवाना, छात्र-छात्राओं में उत्साहकस्बा (पूर्णिया) में अनोखी पहल : प्राथमिक विद्यालय राधानगर में शुरू हुआ “साबुन बैंक”
No menu items available
BREAKING
बक्सर में 8वां पोषण पखवाड़ा शुरू, पोषण रथ को जिलाधिकारी ने दिखाई गई हरी झंडीसीतामढ़ी जिले के मध्य विद्यालय कोआही रूनीसैदपुर के छात्र-छात्राओं ने NMMSS परीक्षा में लहराया परचमबेटियों ने बढ़ाया बक्सर का मान, टॉपर्स व प्रतिभाओं का हुआ सम्मानराजकीय प्राथमिक विद्यालय मुस्तफापुर, बरैयागाछी अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी में बंटे प्रगति पत्र, मेधावी छात्रों का हुआ सम्मानमुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के दौरान बक्सर जिले को दी 592 करोड रुपये की योजनाओं की सौगात, 64 विकास योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यासडुमरांव में गूंजा शहनाई का स्वर, भव्य आयोजन में सजी ‘उस्ताद बिस्मिल्ला खां महोत्सव’ की शामएमएस कच्ची खैरा तलवाड़ा में परिणाम घोषणा और मेगा अभिभावक-शिक्षक बैठक आयोजितकृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के युग में शिक्षा पर राष्ट्रीय सेमिनार, नवाचारी शिक्षिका प्रियंका कुमारी व शिक्षक अभिषेक वर्मा सम्मानितडायट डुमरा में “नैतिक विवेक की शक्ति के साथ कृत्रिम बुद्धिमत्ता का उपयोग” विषय पर राष्ट्रीय सेमिनार आयोजितप्राथमिक विद्यालय पार्षद टोला मजगामा कस्बा में आयोजित कार्यक्रम में छात्रों को मोमेंटो व मैडल देकर किया गया सम्मानितसमाहरणालय में जिला समन्वय समिति की बैठक, रामनवमी व महावीरी पूजा पर डीजे पूरी तरह प्रतिबंधितगार्गी नारी शक्ति सम्मेलन 2026 में प्रधान शिक्षिका कुमारी प्रीतिका होंगी सम्मानित

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

बक्सर में 8वां पोषण पखवाड़ा शुरू, पोषण रथ को जिलाधिकारी ने दिखाई गई हरी झंडी
2 days ago
सीतामढ़ी जिले के मध्य विद्यालय कोआही रूनीसैदपुर के छात्र-छात्राओं ने NMMSS परीक्षा में लहराया परचम
1 week ago
बेटियों ने बढ़ाया बक्सर का मान, टॉपर्स व प्रतिभाओं का हुआ सम्मान
2 weeks ago
राजकीय प्राथमिक विद्यालय मुस्तफापुर, बरैयागाछी अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी में बंटे प्रगति पत्र, मेधावी छात्रों का हुआ सम्मान
2 weeks ago
मुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के दौरान बक्सर जिले को दी 592 करोड रुपये की योजनाओं की सौगात, 64 विकास योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास
2 weeks ago
Advertisement

मोतीहारी : जिले में फाइलेरिया रोग की पहचान को पुनः होगा नाइट ब्लड सर्वे 

23 प्रखंडों के जनप्रतिनिधि भी करेंगे सहयोग, रात 8:30 से 12 बजे तक होगी रक्त की जाँच सर्वे के बाद...

23 प्रखंडों के जनप्रतिनिधि भी करेंगे सहयोग, रात 8:30 से 12 बजे तक होगी रक्त की जाँच

सर्वे के बाद शुरू होगा सर्वजन दवा सेवन अभियान

मोतिहारी। जिले में फाइलेरिया के प्रभाव को खत्म करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम गंभीरता पूर्वक सक्रिय है। जिले में पूर्व में 5 प्रखंडों में नाइट ब्लड सर्वे चलाया गया था। जिसमें एक प्रखंड के दो हाई रिस्क साइट एवं एक रैंडम साइट से कुल 900 व 5 प्रखंड से 4500 लोगों के रक्त की रात्रि में जाँच की गई। वहीं विभागीय निर्देश के अनुसार अब बाकी बचे हुए 23 प्रखंडों में लोगों की रात्रि में रक्त जाँच कर छुपे हुए फाइलेरिया परजीवी की खोज की जाएगी।

जिले के वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ शरतचंद्र शर्मा ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम आशा व जनप्रतिनिधियों के सहयोग से लोगों को जागरूक करते हुए नाइट ब्लड सर्वे करेगी। दिसम्बर का अंतिम सप्ताह ब्लड सर्वे की संभावित तिथि है। इसको लेकर जोर शोर से अधिकारी भी लग गए हैं। राज्य व जिलास्तर पर लैब टेक्निशियनों का प्रशिक्षण भी करा दिया गया है। उन्होंने बताया कि नाइट ब्लड सर्वे के बाद 10 फ़रवरी से सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम की शुरुआत की जाएगी। 

जन जागरूकता अभियान की हो चुकी है शुरुआत

पिरामल के जिला प्रतिनिधि मुकेश कुमार ने बताया की आशा व स्वास्थ्यकर्मियों के द्वारा लगातार जनसम्पर्क अभियान चलाकर जिले के अरेराज, पहाड़पुर, तेतरिया, मधुबन चकिया सुगौली सहित कई प्रखंडों में जनप्रतिनिधि से मुलाकात की जा रही व अभियान के बारे में जानकारी दी जा रही है। इस अभियान में सहयोग के लिए उन्हें प्रेरित किया जा रहा है। ताकि नाइट ब्लड सर्वे के साथ ही सर्वजन दवा सेवन अभियान का सफलतापूर्वक संचालन हो सके। 

सर्वें के बाद पॉजिटिव मरीजों को दवा का कोर्स कराकर किया जाता है सुरक्षित

वीडीसीओ सत्यनारायण उरांव एवं धर्मेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए कहा कि नाइट ब्लड सर्वे के बाद पॉजिटिव मरीजों को दवा का कोर्स कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि मादा क्यूलेक्स मच्छर के काटने से फाइलेरिया होता है। जिसके लक्षण शुरू में स्पष्ट रूप से दिखाई नहीं देते। इसके लक्षण आने में कभी कभी सालों लग जाते हैं।

प्रायः फाइलेरिया मरीजों में बुखार व सूजन की समस्या दिखाई देती है। इसके अलावा पैरों और हाथों में सूजन, हाथीपांव और अंडकोषों की सूजन, फाइलेरिया के लक्षण हैं। फाइलेरिया हो जाने के बाद धीरे-धीरे यह गंभीर रूप लेने लगता है। इससे बचाव के लिए विभाग द्वारा सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम संचालित किया जाता है। जिसमें डी ई सी एवं अल्बेंडाजोल की दवा खिलाई जाती है। दवा खिलाने के पूर्व भी स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशिक्षित किया जाता है।

अभय कुमार

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top