BREAKING NEWS
अयानत समाजसेवी संस्थान, डुमरांव में विभिन्न पदों पर भर्ती, कुल 13 रिक्तियांशिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए हीरामनी को मिला गुरु गौरव सम्मान–2026बक्सर की शैक्षिक गतिविधियों को नई पहचान दे रहा ‘बोधिका’ का अक्टूबर अंककायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षणअनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहालीनचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानित
No menu items available
BREAKING
अयानत समाजसेवी संस्थान, डुमरांव में विभिन्न पदों पर भर्ती, कुल 13 रिक्तियांशिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए हीरामनी को मिला गुरु गौरव सम्मान–2026बक्सर की शैक्षिक गतिविधियों को नई पहचान दे रहा ‘बोधिका’ का अक्टूबर अंककायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षणअनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहालीनचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगम

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

अयानत समाजसेवी संस्थान, डुमरांव में विभिन्न पदों पर भर्ती, कुल 13 रिक्तियां
1 week ago
शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए हीरामनी को मिला गुरु गौरव सम्मान–2026
3 weeks ago
बक्सर की शैक्षिक गतिविधियों को नई पहचान दे रहा ‘बोधिका’ का अक्टूबर अंक
4 weeks ago
कायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षण
1 month ago
अनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहाली
1 month ago
Advertisement

पटना: राज्य में 1940 महिलाओं ने किया सब डर्मल इम्प्लांट का चुनाव- डॉ. रानू सिंह

•गर्भनिरोधकों की समुदाय तक पहुँच बढ़ाने के लिए बैठक का आयोजन  •राज्य स्वास्थ्य समिति, सिफार एवं पीएसआई इंडिया के तत्वावधान...

•गर्भनिरोधकों की समुदाय तक पहुँच बढ़ाने के लिए बैठक का आयोजन 

•राज्य स्वास्थ्य समिति, सिफार एवं पीएसआई इंडिया के तत्वावधान में बैठक का हुआ आयोजन 

पटना– आगमी 26 सितंबर विश्व गर्भनिरोधक दिवस के उपलक्ष में गर्भनिरोधकों की समुदाय तक पहुँच बढ़ाने के लिए आई.एम.ए. हॉल में बैठक आयोजित की गयी. बैठक में विभिन्न विशेषज्ञों ने अपने विचार रखे और गर्भनिरोधकों की पहुँच का विस्तार करने की जरुरत पर चर्चा की. कार्यशाला का आयोजन राज्य स्वास्थ्य समिति, सिफार एवं पीएसआई इंडिया के तत्वावधान में किया गया. सिफार की डॉ. अनुपम श्रीवास्तव ने सभी विशेषज्ञों का स्वागत करते हुए बैठक के उद्देश्य की जानकारी दी. डॉ. अमिता सिन्हा, सचिव, ऑब्स एंड गायिनी सोसाइटी ने राज्य में गर्भनिरोधकों की स्थिति की जानकारी दी. 

इम्प्लांट की स्वीकार्यता उत्साहजनक- डॉ. रानू सिंह 

बैठक को संबोधित करते हुए पीएमसीएच के स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग की अध्यक्ष एवं सब डर्मल इम्प्लांट की राष्ट्रीय मास्टर ट्रेनर डॉ. रानू सिंह ने कहा कि नवीन गर्भनिरोधकों से लाभुकों को अपने परिवार को सीमित करने एवं बच्चों के बीच अंतराल रखने में सहूलियत हुई है. उन्होंने बताया कि राज्य में पटना एवं भागलपुर में 1940 महिलाओं ने इम्प्लांट का चुनाव किया है. इसकी सफलता दर करीब 99.99 प्रतिशत है. उन्होंने कहा कि सबसे उत्साहजनक पहलु यह है कि इम्प्लांट लगा चुकी ऐसी महिलाओं की संख्या नगण्य है जिन्होंने इम्प्लांट को बीच में निकलवाया है. इम्प्लांट को और विस्तारित करने की जरुरत है जिससे ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को इसके लाभ मिल सके. 

गर्भनिरोधक का चुनाव हर स्त्री का अधिकार- डॉ. हिमाली सिन्हा 

इंडियन सोसाइटी ऑफ़ पेरीनाटोलोजी एंड रिप्रोडक्टइव बायोलॉजी की अध्यक्ष डॉ. हिमाली सिन्हा ने बताया कि गर्भनिरोधक का चुनाव हर महिला का अधिकार है और इसमें महिला के पति के साथ पूरे परिवार का सहयोग होना चाहिए. उन्होंने कहा कि अपनी पसंद के गर्भनिरोधक का चुनाव करने से पहले लाभार्थी को चिकित्सीय परामर्श लेना चाहिए जिससे उक्त लाभार्थी के अनुकूल गर्भनिरोधक का चुनाव किया जा सके. 

काउंसिलिंग एवं फॉलो अप आवश्यक- डॉ. रीता झा 

अपने संबोधन में फोगसी की डॉ. रीता झा ने बताया कि गर्भनिरोधकों का लाभार्थियों तक विस्तार को बेहतर करने के लिए आवश्यक है कि लाभार्थी की हर स्तर पर काउंसिलिंग की जाये. लाभार्थी द्वारा गर्भनिरोधक का चुनाव करने के उपरांत उसका नियमित फॉलो अप करने से लाभार्थी का चुने गए गर्भनिरोधक पर विश्वास बढ़ता है. उन्होंने कहा कि गर्भनिरोधक के इस्तेमाल के दौरान अगर किसी लाभार्थी की किसी तरह की समस्या दिखे उसके निवारण के लिए भी फॉलो अप मदद करता है. काउंसिलिंग लाभार्थी महिला के साथ उसके पति की भी की जानी चाहिए. 

पीएसआई इंडिया के वरीय प्रबंधक विवेक मालवीय ने उपस्थित लोगों को धन्यवाद ज्ञापित किया. बैठक में मीडियाकर्मी, सिफार एवं पीएसआई इंडिया के के प्रतिनिधि शामिल रहे.

अभय कुमार

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top