BREAKING NEWS
कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के युग में शिक्षा पर राष्ट्रीय सेमिनार, नवाचारी शिक्षिका प्रियंका कुमारी व शिक्षक अभिषेक वर्मा सम्मानितडायट डुमरा में “नैतिक विवेक की शक्ति के साथ कृत्रिम बुद्धिमत्ता का उपयोग” विषय पर राष्ट्रीय सेमिनार आयोजितप्राथमिक विद्यालय पार्षद टोला मजगामा कस्बा में आयोजित कार्यक्रम में छात्रों को मोमेंटो व मैडल देकर किया गया सम्मानितसमाहरणालय में जिला समन्वय समिति की बैठक, रामनवमी व महावीरी पूजा पर डीजे पूरी तरह प्रतिबंधितगार्गी नारी शक्ति सम्मेलन 2026 में प्रधान शिक्षिका कुमारी प्रीतिका होंगी सम्मानितनवोन्मेषी बच्चों ने जुगाड़ से बनाई उपयोगी सामग्री, ईको क्लब गतिविधि के तहत पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेशपीबीएल गतिविधि हेतु जिला टीम रवाना, छात्र-छात्राओं में उत्साहकस्बा (पूर्णिया) में अनोखी पहल : प्राथमिक विद्यालय राधानगर में शुरू हुआ “साबुन बैंक”कैम्ब्रिज स्कूल के छात्र-छात्राओं ने किया शैक्षणिक परिभ्रमणजलवायु परिवर्तन, जल एवं भूमि संरक्षण तथा पेड़–पौधों की सुरक्षा पर बच्चों को किया गया जागरूककेदार मल्टी स्पेशिलिटी हॉस्पिटल का भव्य शुभारंभ विधायक राधा चरण सेठ ने फीता काटकर किया शिविर का उद्घाटन, श्रीभगवान सिंह कुशवाहा ने अस्पताल का किया लोकार्पणडुमरांव में फाउंडेशन स्कूल का वार्षिक खेल महोत्सव “उड़ान” शुरू, दीप प्रज्वलन के साथ हुआ भव्य उद्घाटनवंचित बेटियों में जगी शिक्षा की नई रोशनी, प्रधान शिक्षिका के प्रयास से क्षेत्र की बच्चियों में फिर जागी पढ़ने की ललकबदलाव की मिसाल बना प्राथमिक विद्यालय इकबाल पार्षद टोला, मजगामाप्रसार भारती आकाशवाणी पर सोनी वर्षा की आवाज में महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम का प्रसारण
No menu items available
BREAKING
कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के युग में शिक्षा पर राष्ट्रीय सेमिनार, नवाचारी शिक्षिका प्रियंका कुमारी व शिक्षक अभिषेक वर्मा सम्मानितडायट डुमरा में “नैतिक विवेक की शक्ति के साथ कृत्रिम बुद्धिमत्ता का उपयोग” विषय पर राष्ट्रीय सेमिनार आयोजितप्राथमिक विद्यालय पार्षद टोला मजगामा कस्बा में आयोजित कार्यक्रम में छात्रों को मोमेंटो व मैडल देकर किया गया सम्मानितसमाहरणालय में जिला समन्वय समिति की बैठक, रामनवमी व महावीरी पूजा पर डीजे पूरी तरह प्रतिबंधितगार्गी नारी शक्ति सम्मेलन 2026 में प्रधान शिक्षिका कुमारी प्रीतिका होंगी सम्मानितनवोन्मेषी बच्चों ने जुगाड़ से बनाई उपयोगी सामग्री, ईको क्लब गतिविधि के तहत पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेशपीबीएल गतिविधि हेतु जिला टीम रवाना, छात्र-छात्राओं में उत्साहकस्बा (पूर्णिया) में अनोखी पहल : प्राथमिक विद्यालय राधानगर में शुरू हुआ “साबुन बैंक”कैम्ब्रिज स्कूल के छात्र-छात्राओं ने किया शैक्षणिक परिभ्रमणजलवायु परिवर्तन, जल एवं भूमि संरक्षण तथा पेड़–पौधों की सुरक्षा पर बच्चों को किया गया जागरूककेदार मल्टी स्पेशिलिटी हॉस्पिटल का भव्य शुभारंभ विधायक राधा चरण सेठ ने फीता काटकर किया शिविर का उद्घाटन, श्रीभगवान सिंह कुशवाहा ने अस्पताल का किया लोकार्पणडुमरांव में फाउंडेशन स्कूल का वार्षिक खेल महोत्सव “उड़ान” शुरू, दीप प्रज्वलन के साथ हुआ भव्य उद्घाटन

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के युग में शिक्षा पर राष्ट्रीय सेमिनार, नवाचारी शिक्षिका प्रियंका कुमारी व शिक्षक अभिषेक वर्मा सम्मानित
7 hours ago
डायट डुमरा में “नैतिक विवेक की शक्ति के साथ कृत्रिम बुद्धिमत्ता का उपयोग” विषय पर राष्ट्रीय सेमिनार आयोजित
1 day ago
प्राथमिक विद्यालय पार्षद टोला मजगामा कस्बा में आयोजित कार्यक्रम में छात्रों को मोमेंटो व मैडल देकर किया गया सम्मानित
4 days ago
समाहरणालय में जिला समन्वय समिति की बैठक, रामनवमी व महावीरी पूजा पर डीजे पूरी तरह प्रतिबंधित
5 days ago
गार्गी नारी शक्ति सम्मेलन 2026 में प्रधान शिक्षिका कुमारी प्रीतिका होंगी सम्मानित
1 week ago
Advertisement

ब्रह्मपुर प्रखंड में जीविका द्वारा किया गया रोजगार–सह-मार्गदर्शन मेला का आयोजन

बक्सर : दीन दयाल उपाध्‍याय ग्रामीण कौशल्‍य योजना के तहत जीविका, ब्रह्मपुर द्वारा रोजगार सह मार्गदर्शन मेला का आयोजन बी...

बक्सर : दीन दयाल उपाध्‍याय ग्रामीण कौशल्‍य योजना के तहत जीविका, ब्रह्मपुर द्वारा रोजगार सह मार्गदर्शन मेला का आयोजन बी एन हाई स्कूल के प्रांगण में किया गया. जिसका उद्घाटन जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल, सहायक निदेशक एनआईआरडी दिल्ली श्री राघो, अंचलाधिकारी ब्रह्मपुर, जिला परियोजना प्रबंधक चंदन कुमार सुमन, जीविका, उन्नति एवं प्रगति जीविका महिला संकुल स्तरीय संघ की अध्यक्षा द्वारा संयुक्‍त रूप से दीप प्रज्‍जवलित कर किया.

जिला पदाधिकारी ने कहा कि जीविका ने बदलाव की दिशा में बेहतरीन कार्य किया है. रोजगार की बात हो या स्‍वरोजगार की सभी कार्यों में जीविका की भूमिका अग्रणीय एवं सराहनीय रही है. कोई कार्य एवं नौकरी की शुरुआत छोटे से प्रारंभ कर धीमे धीमे उसी में आगे बढ़ना है तथा चयनित कैंडिडेट को नियुक्ति पत्र दिये एवं कंपनी प्रतिनिधि से विस्तृत जानकारी प्राप्त की.

रोजगार प्रबंधक बक्सर द्वारा कार्यक्रम के विषय मे विस्तृत जानकारी दिये एवंं रोजगार शिविर, रोजगार मेला, प्रशिक्षण, कौशल विकास आदि पर विस्‍तार से बताया गया। उन्‍होंने आगे कहा कि जीविका महिला सशक्तिकरण की एक शानदार मिसाल है.

जीविका रोजगार मेला में 11 कंपनियों के प्रतिनिध उपस्थित थे. जीविका के डीपीएम ने कहा की जीविका के कुशल प्रबंध के कारण आज धरातल में रोजगार के साधन उपलब्ध हो रहे है. जिसके कारण यहां के युवक और युवतियों में भारी उत्साह देखने को मिला है. कुल 572 युवाओं ने अपना निबंधन करवाया। जिसमे से आरसेटी में 68 युवाओं को प्रशिक्षण के लिए चुना गया.

कुशल युवा कार्यक्रम में 30 अभयर्थियो द्वारा नामांकन किया गया और 205 नियोजित अभ्‍यर्थियों को विभिन्न कंपनियों द्वारा नियुक्ति पत्र वितरण किया गया. बाकी अभ्यर्थी को विभिन्न कंपनी अपने चयनित प्रकिया अपनाकर चयनित करेंगी. इस मौके पर जिला से जीविका के थेमेटिक् प्रबंधक एवं बी पी आई यू के प्रखंड परियोजना प्रबंधक एवंअन्‍य कर्मी भी उपस्थित थे.

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top