BREAKING NEWS
रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XII
No menu items available
BREAKING
रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानित

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहल
2 weeks ago
धरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम
1 month ago
‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपण
2 months ago
भारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपना
2 months ago
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
2 months ago
Advertisement

कृपया ध्यान दें : बाहर से आने वाले टीबी मरीज अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से प्राप्त कर सकते हैं दवा

सिविल सर्जन की पहल पर बक्सर रेलवे स्टेशन पर टीबी मरीजों की दवाओं के लिए किया जा रहा अनाउंसमेंट रेल...

सिविल सर्जन की पहल पर बक्सर रेलवे स्टेशन पर टीबी मरीजों की दवाओं के लिए किया जा रहा अनाउंसमेंट

रेल यात्रियों को टीबी के प्रति किया जा रहा जागरूक, मिलेगी नि:शुल्क दवा

बक्सर, 18 नवंबर. “कृपया ध्यान देंगे, जो भी टीबी के मरीज बाहर से आ रहे हैं और भूलवश उनकी टीबी की दवाई छूट गई हो या खत्म हो गई या फिर खत्म होने को है, उन्हें चिंता करने की आवश्यकता नहीं है, वो कृपया अपनी आवश्यक दवाओं की प्राप्ति अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से प्राप्त कर सकते हैं”.

जी हां यह सूचना बक्सर रेलवे स्टेशन पर विभिन्न ट्रेनों के आने पर स्टेशन रेल इंक्वायरी से की जा रही है। ताकि, बाहर से आने वाले टीबी मरीजों की दवाओं की कमी को पूरी की जा सके. सिविल सर्जन डॉ. सुरेश चंद्र सिन्हा की पहल पर जिला स्वास्थ्य समिति अंतर्गत जिला यक्ष्मा केंद्र और स्टेशन प्रबंधन के समन्वय से यह अनाउंसमेंट की रही है.

टीबी मरीजों को ध्यान में रखकर की गयी है व्यवस्था

इस संबंध में जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ. शालिग्राम पांडेय ने बताया कि छठ के महापर्व के अवसर पर दूसरे राज्यों और जिलों से आने वालों लोगों की संख्या काफी अधिक होती है. जिनमें टीबी से ग्रसित मरीजों की घर आने की संभावना को नजरंदाज नहीं किया जा सकता है, जिसको लेकर यह व्यवस्था की गई है.

टीबी मरीजों को एक दिन भी दवा का सेवन नहीं रोकना है

डॉ. शालिग्राम पांडेय ने बताया कि टीबी मरीजों को इलाज अवधि के दौरान एक दिन भी दवा के सेवन नहीं रोकना है. जिसको लेकर विभाग पूरी तरह से तत्पर है. उन्होंने बताया कि बिहारियों के लिए छठ का पर्व बहुत महत्व रखता है. जिसके लिए बाहरी राज्यों और जिलों में काम करने वाले मजदूर और कामगार प्राथमिकता के साथ अपने गांव घर आते हैं.

इस क्रम कोई टीबी मरीज भी अपने घर लौट रहा हो और सफर की आपाधापी में यदि उसकी दवा छूट गई हो या फिर खत्म होने के कगार पर हो और घर आने के चक्कर में दवाएं नहीं ले पाया हो तो उनके लिए ये गलती परेशानी का सबब बन सकती है. इसलिए स्टेशन पर अनाउंसमेंट कराया जा रहा है, ताकि बाहरी जिलों से आने वाले टीबी मरीज अपनी दवा बक्सर जिले में भी ले सकें. इस व्यवस्था से वो डिफाल्टर न बनेंगे और उनका इलाज बिना किसी बाधा के चलता रहेगा.

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top