BREAKING NEWS
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में कैम्ब्रिज स्कूल का शानदार प्रदर्शनकुरूद में गूंजा प्रकृति संरक्षण का स्वर, सीड बॉल निर्माण कार्यशाला में जुटे प्रकृति शिक्षण और विज्ञान यात्रा के संचारकघर-घर पहुंच रही शिक्षा : शिक्षिका सुषमा कुमारी का अनोखा प्रयास
No menu items available
BREAKING
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
6 days ago
मांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,
7 days ago
बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्ष
2 weeks ago
बीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोह
2 weeks ago
डीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण
3 weeks ago
Advertisement

बेतिया : दीपावली-छठ पर्व पर बाहर से आने वाले बच्चों के लिए प्रखंडों में चलेगा पल्स पोलियो अभियान

जिले में 10 से 20 नवम्बर तक 0-5 वर्ष तक के बच्चों को पिलायी जाएगी पोलियोरोधी दवा  बस स्टैंड, रेलवे...

जिले में 10 से 20 नवम्बर तक 0-5 वर्ष तक के बच्चों को पिलायी जाएगी पोलियोरोधी दवा 

बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, छठ घाटों सहित अन्य सार्वजनिक स्थानों पर प्रतिनियुक्त किए जाएंगे टीकाकर्मी

बेतिया। जिले में दीपावली – छठ पर्व के अवसर पर बाहर से आने वाले बच्चों के लिए पल्स पोलियो अभियान चलाया जाएगा। वहीं जिले में 10 से 20 नवम्बर तक बच्चों को पोलियो से बचाव हेतु पोलियोरोधी दवा पिलायी जाएगी। इसको लेकर राज्य स्वास्थ्य समिति के अपर कार्यपालक निदेशक द्वारा सभी जिलाधिकारियों को पत्र जारी किया गया है।

उन्होंने निर्देशित किया है कि जिले में बाहरी राज्यों व पड़ोसी देश नेपाल से दीपावली व छठ पर्व में आने वाले बच्चों को पोलियोरोधी दवा पिलाने के लिए सभी बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, छठ घाटों सहित अन्य सार्वजनिक स्थानों पर टीकाकर्मियों को प्रतिनियुक्त किया जाए।

इस सम्बन्ध में जिले के डीआईओ डॉ अवधेश कुमार सिंह ने बताया कि जिले के सभी 18 प्रखंडों, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, छठ घाट, ट्रांजिट स्थलों पर 10 से 20 नवंबर  तक पोलियो के विशेष दल द्वारा बाहर के आने वाले 0 से 5 वर्ष के बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाई जाएगी।

उन्होंने बताया कि  छठ पर्व के दौरान बिहार में राज्य के बाहर से परिवारों का आगमन होता है। जिससे जिले में पोलियो वायरस के आने की संभावना रहती है। अतः बिहार को पोलियो मुक्त बनाए रखने हेतु दीपावली एवं छठ पर्व के दौरान विशेष सतर्कता बरतते हुए 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। 

दिसम्बर माह में भी 0-5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो दवा की खुराक पिलायी जाएगी

डीआईओ ने बताया कि 10 से 14 दिसम्बर तक  पल्स पोलियो अभियान के दौरान जिले में टीम के द्वारा निगरानी की जाएगी। इसके लिए 256 ट्रांजिट टीम, 525 सुपरवाइजर, 8 मोबाइल टीम, 1442 हॉउस टू हॉउस टीम निगरानी में लगी रहेंगी। वहीं 8 लाख 9 हजार 833 बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। 

बढ़ते मामलों को लेकर बरती जा रही है चौकसी

पाकिस्तान जैसे पड़ोसी देश में हाल में पोलियो संक्रमण का मामला सामने आने के बाद पूरे देश में इसे लेकर विशेष चौकसी बरती जा रही है। गौरतलब है कि बिहार पोलियो मुक्त राज्य घोषित हो चुका है। बावजूद इसके दुनिया में कहीं भी पोलियो का वायरस मिलने के बाद बिहार सहित देश के अन्य हिस्सों में इसके प्रसार का खतरा बरकरार है।

दीपावली एवं लोक आस्था का महापर्व छठ में बड़ी संख्या में बाहरी राज्यों में बसे लोगों का बिहार आगमन होता है। लिहाजा जिला सहित राज्य के अन्य हिस्सों में इसे लेकर विशेष एहतियात बरती जा रही है। जिले के सिविल सर्जन डॉ श्रीकांत दुबे ने कहा कि बाहरी लोगों से आग्रह है कि स्वास्थ्य कर्मियों को सहयोग करें एवं अपने बच्चे को पोलियो की दवा अवश्य पिलाएं।

अभय कुमार

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top