BREAKING NEWS
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
No menu items available
BREAKING
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
4 days ago
विभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवण
4 days ago
हुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीद
2 weeks ago
सबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाई
2 weeks ago
चिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानित
2 weeks ago
Advertisement

स्टेशनों पर सुविधा बढ़ने से व्यापार एवं रोजगार को मिलेगी गति : अश्विनी चौबे

पूर्व की सरकारों ने छोटे स्टेशनों पर कभी नहीं दिया ध्यान, रेल यात्रियों को आधुनिक सुविधा मिले इसके लिए कटिबद्ध...

पूर्व की सरकारों ने छोटे स्टेशनों पर कभी नहीं दिया ध्यान, रेल यात्रियों को आधुनिक सुविधा मिले इसके लिए कटिबद्ध है मोदी सरकार

बक्सर। केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि पूर्व की सरकारों ने छोटे स्टेशनों के विकास पर कभी भी ध्यान नहीं दिया। मोदी सरकार ने ऐसे स्टेशनों की सुध ली, और उन्हें विकसित किया जा रहा है। इससे व्यापार और रोजगार को गति मिलेगी।

केंद्रीय मंत्री श्री चौबे रविवार को डुमराव रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत रेलवे स्टेशन योजना अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा एक साथ, देश के 508 स्टेशनों के पुनर्विकास के लिए शिलान्यास समारोह के दौरान उपस्थित रेल यात्रियों एवं जनता को संबोधित कर रहे थे। 

उन्होंने कहा कि 6 अगस्त का दिन भारतीय रेलवे एवं रेल से यात्रा करने वाले करोड़ों लोगों के लिए हमेशा अविस्मरणीय रहेगा। उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक पल का डुमरांव में साक्षी बना। भारत की प्रगति का आधार देश के रेलवे स्टेशन है। देश की गति भी रेलवे से है। 

देश की प्रगति में रेलवे का बड़ा योगदान हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने छोटे-छोटे स्टेशनों को विकसित करने का संकल्प लिया है। यह एक नेक पहल है। इससे रोजगार के अवसर बढ़ेगा। साथ ही पर्यटन को भी गति मिलेगी। 

केंद्रीय मंत्री श्री चौबे ने बक्सर वासियों की तरफ से प्रधानमंत्री एवं रेल मंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बक्सर संसदीय क्षेत्र के चार रेलवे स्टेशनों का अमृत भारत रेलवे स्टेशन योजना में शामिल किया गया है। इसमें पहले चरण में डुमराव, रघुनाथपुर, दुर्गावती का पुनर्विकास हो रहा है। दूसरे चरण में चौसा को शामिल किया गया है। 

केंद्रीय मंत्री श्री चौबे ने बताया कि बक्सर रेलवे स्टेशन को विश्वस्तरीय बनाया जा रहा है। इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। आने वाले समय में बक्सर रेलवे स्टेशन रोल मॉडल बनेगा। अध्यात्मिक ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक दृष्टिकोण से बक्सर महत्वपूर्ण शहरों में शुमार है। 

यहां पर रेल सुविधाओं में बढ़ोतरी से रोजगार के नए अवसर भी बढ़ेंगे।उन्होंने कहा कि आजादी के अमृतकाल में देश ने अपनी विरासत पर गर्व का भी संकल्प लिया है। ये अमृत रेलवे स्टेशन उसके भी प्रतीक बनेंगे।

मौके पर अतिथि के रूप में केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे, युवराज चंद्र विजय सिंह, महाराज कुमार शिवांग विजय सिंह, विधायक अजीत कुमार सिंह, डुमरांव नगर परिषद की चेयरमैन सुनीता देवी, एनआरयूसीसी सदस्य राणा प्रताप सिंह, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रामकुमार सिंह, राजवंश सिंह, वरीय भाजपा नेता जितेंद्र राय उर्फ कतवारू राय, मानवाधिकार संरक्षण प्रतिष्ठान के जिलाध्यक्ष रामबहादुर सिंह, प्रो. बलिराम मिश्र शामिल रहे ।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों में डुमरांव नगर परिषद के पूर्व उप चेयरमैन ब्रह्मा ठाकुर, रेल यात्री कल्याण समिति अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह, रेडक्रॉस सचिव डा. बालेश्वर सिंह, भाजपा नेता उपेंद्र गौतम, शेषनाथ पाठक, दीपक यादव, शक्ति राय, सोनू राय, भाजपा नगर अध्यक्ष चुनमुन वर्मा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सौरभ तिवारी,

नगर अध्यक्ष धनंजय पाण्डेय, भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष शीला त्रिवेदी, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष साबित रोहतास्वी, दिलकश अहमद, साहित्यकार ब्रह्मा पाण्डेय, अभिनंदन मिश्रा, नीरज सिंह, दीलीप श्रीवास्तव, मंगल महेश, हिरामन पासवान, पूनम रविदास, सुजीत सिंह, जिला पार्षद प्रतिनिधि परमानंद यादव, राजद नेता जगनारायण यादव, जितेंद्र दुबे, अभिषेक रंजन आदि शामिल थे।

रेलवे द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आयोजनकर्ता के रूप में सीसीएम एफएम अमिताभ प्रभाकर, कार्यक्रम के नोडल पदाधिकारी सीनियर डीईएन गति शक्ति प्रतीक रस्तोगी, एसीएम कोचिंग विश्वनाथ, टी आई रवि भूषण, स्टेशन प्रबंधक सचिंद्र कुमार, एईएन राजेश मीणा, सीटीआई धीरेन्द्र सिंह, बीएस आर के सिंह मुख्य रूप से शामिल रहे ।

इस दौरान डुमरांव एसडीपीओ अफाक अख्तर अंसारी, बीडीओ संदीप पाण्डेय, डुमरांव थानाध्यक्ष बिंदेश्वर राम, रेल थानाध्यक्ष अखिलेश सिंह यादव, आरपीएफ एसआई विजेंद्र मुआल, जीआरपी पोस्ट प्रभारी सुनील कुमार सिंह, आरपीएफ के डी के सिंह सहित दर्जनों पुलिसकर्मी कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर तैनात थे ।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top