बक्सरबिहार

भाजपा जिला कार्यालय, अहिरौली में मनेगा भाजपा के भीष्म पितामह व गुजरात के पूर्व राज्यपाल कैलाशपति मिश्रा की 11वीं पुण्यतिथि

बक्सर. भारतीय जनता पार्टी जिला बक्सर के प्रमुख कार्यकर्ताओं एवं जिला के पार्टी पदाधिकारियों की एक बैठक जिला मुख्यालय के अहिरौली में संपन्न हुई. जिसमें बिहार भाजपा के भीष्म पितामह व गुजरात के पूर्व राज्यपाल श्रद्धेय कैलाशपति मिश्रा (निज ग्राम दुधारचक, बक्सर) की 11वीं पुण्यतिथि दिनांक 03.11.23 दिन शुक्रवार को पूर्वाह्न 08 बजे भाजपा जिला कार्यालय, अहिरौली बक्सर में मनाने का निर्णय लिया गया है.

पुण्यतिथि पर भारतीय जनता पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा सभी मंडलों के मंडल अध्यक्ष अपनी पूरी कार्यकारणी के साथ उपस्थित रहेंगे. उक्त कार्यक्रम में अतिथि के रूप में भारत सरकार के केंद्रीय राज्य मंत्री सह बक्सर सांसद अश्विनी कुमार चौबे, नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिंहा,

विधायक संजीव चौरसिया, प्रदेश उपाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह, प्रदेश महामंत्री राजेश वर्मा, क्षेत्रीय सह प्रभारी अशोक भट्ट, विधान पार्षद जीवन कुमार एवं अवधेश नारायण सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे. साथ ही साथ बिहार प्रदेश भाजपा के और भी कई गणमान्य नेता उपस्थित रहेंगे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *