BREAKING NEWS
फाउंडेशन स्कूल, डुमरांव का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में शत-प्रतिशत परिणामकैम्ब्रिज स्कूल के विद्यार्थियों ने लहराया सफलता का परचम, दीप्ति चौहान बनीं टॉपरसीतामढ़ी जिले में मां जानकी स्वास्थ्य सेवा यात्रा अंतर्गत निःशुल्क चिकित्सा शिविरबक्सर में 8वां पोषण पखवाड़ा शुरू, पोषण रथ को जिलाधिकारी ने दिखाई गई हरी झंडीसीतामढ़ी जिले के मध्य विद्यालय कोआही रूनीसैदपुर के छात्र-छात्राओं ने NMMSS परीक्षा में लहराया परचमबेटियों ने बढ़ाया बक्सर का मान, टॉपर्स व प्रतिभाओं का हुआ सम्मानराजकीय प्राथमिक विद्यालय मुस्तफापुर, बरैयागाछी अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी में बंटे प्रगति पत्र, मेधावी छात्रों का हुआ सम्मानमुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के दौरान बक्सर जिले को दी 592 करोड रुपये की योजनाओं की सौगात, 64 विकास योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यासडुमरांव में गूंजा शहनाई का स्वर, भव्य आयोजन में सजी ‘उस्ताद बिस्मिल्ला खां महोत्सव’ की शामएमएस कच्ची खैरा तलवाड़ा में परिणाम घोषणा और मेगा अभिभावक-शिक्षक बैठक आयोजितकृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के युग में शिक्षा पर राष्ट्रीय सेमिनार, नवाचारी शिक्षिका प्रियंका कुमारी व शिक्षक अभिषेक वर्मा सम्मानितडायट डुमरा में “नैतिक विवेक की शक्ति के साथ कृत्रिम बुद्धिमत्ता का उपयोग” विषय पर राष्ट्रीय सेमिनार आयोजितप्राथमिक विद्यालय पार्षद टोला मजगामा कस्बा में आयोजित कार्यक्रम में छात्रों को मोमेंटो व मैडल देकर किया गया सम्मानितसमाहरणालय में जिला समन्वय समिति की बैठक, रामनवमी व महावीरी पूजा पर डीजे पूरी तरह प्रतिबंधितगार्गी नारी शक्ति सम्मेलन 2026 में प्रधान शिक्षिका कुमारी प्रीतिका होंगी सम्मानित
No menu items available
BREAKING
फाउंडेशन स्कूल, डुमरांव का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में शत-प्रतिशत परिणामकैम्ब्रिज स्कूल के विद्यार्थियों ने लहराया सफलता का परचम, दीप्ति चौहान बनीं टॉपरसीतामढ़ी जिले में मां जानकी स्वास्थ्य सेवा यात्रा अंतर्गत निःशुल्क चिकित्सा शिविरबक्सर में 8वां पोषण पखवाड़ा शुरू, पोषण रथ को जिलाधिकारी ने दिखाई गई हरी झंडीसीतामढ़ी जिले के मध्य विद्यालय कोआही रूनीसैदपुर के छात्र-छात्राओं ने NMMSS परीक्षा में लहराया परचमबेटियों ने बढ़ाया बक्सर का मान, टॉपर्स व प्रतिभाओं का हुआ सम्मानराजकीय प्राथमिक विद्यालय मुस्तफापुर, बरैयागाछी अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी में बंटे प्रगति पत्र, मेधावी छात्रों का हुआ सम्मानमुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के दौरान बक्सर जिले को दी 592 करोड रुपये की योजनाओं की सौगात, 64 विकास योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यासडुमरांव में गूंजा शहनाई का स्वर, भव्य आयोजन में सजी ‘उस्ताद बिस्मिल्ला खां महोत्सव’ की शामएमएस कच्ची खैरा तलवाड़ा में परिणाम घोषणा और मेगा अभिभावक-शिक्षक बैठक आयोजितकृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के युग में शिक्षा पर राष्ट्रीय सेमिनार, नवाचारी शिक्षिका प्रियंका कुमारी व शिक्षक अभिषेक वर्मा सम्मानितडायट डुमरा में “नैतिक विवेक की शक्ति के साथ कृत्रिम बुद्धिमत्ता का उपयोग” विषय पर राष्ट्रीय सेमिनार आयोजित

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

फाउंडेशन स्कूल, डुमरांव का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में शत-प्रतिशत परिणाम
20 hours ago
कैम्ब्रिज स्कूल के विद्यार्थियों ने लहराया सफलता का परचम, दीप्ति चौहान बनीं टॉपर
24 hours ago
सीतामढ़ी जिले में मां जानकी स्वास्थ्य सेवा यात्रा अंतर्गत निःशुल्क चिकित्सा शिविर
3 days ago
बक्सर में 8वां पोषण पखवाड़ा शुरू, पोषण रथ को जिलाधिकारी ने दिखाई गई हरी झंडी
7 days ago
सीतामढ़ी जिले के मध्य विद्यालय कोआही रूनीसैदपुर के छात्र-छात्राओं ने NMMSS परीक्षा में लहराया परचम
2 weeks ago
Advertisement

पटना : राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत एनक्वास के लिए चयनित 5 यूपीएचसी के लिए प्रशिक्षण कार्यशाला का हुआ आयोजन 

पटना जिला के 5 शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का हुआ है चयन  जिला स्वास्थ्य समिति एवं पीएसआई इंडिया के तत्वावधान...

पटना जिला के 5 शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का हुआ है चयन 

जिला स्वास्थ्य समिति एवं पीएसआई इंडिया के तत्वावधान में कार्यशाला का हुआ आयोजन

चयनित केंद्रों के फार्मासिस्ट, लैब टेक्नीशियन एवं सभी ए.एन.एम. ने की शिरकत 

पटना–  राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत एनक़ास के लिए चयनित 5 यूपीएचसी के लिए प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन आज गुरुवार को पटना स्थित होटल पार्क प्राइड में किया गया. कार्यशाला में सभी 5 चयनित यूपीएचसी के फार्मासिस्ट, लैब टेक्नीशियन एवं सभी ए.एन.एम. ने भाग लिया.

ज्ञात हो कि जिला के 5 चयनित यूपीएचसी यथा शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, मारूफगंज, गर्दनीबाग 6 सी, संदलपुर, शास्त्रीनगर एवं झखरी महादेव हैं जिन्हें एनक्वास प्रमाणीकरण हासिल करने के लिए चुना गया है. राज्य में कुल 106 शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जनमानस को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करा रहे हैं. 

राज्य के सभी शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का एनक़ास प्रमाणीकरण का है लक्ष्य : पियूष रंजन

प्रशिक्षण कार्यशाला का उद्घाटन करते हुए क्षेत्रीय कार्यक्रम प्रबंधक पियूष रंजन ने बताया कि राज्य सरकार एवं स्वास्थ्य विभाग ने राज्य के सभी शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एनक़ास प्रमाणीकरण हासिल करें. उन्होंने बताया कि शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शहरी आबादी को प्रथम पायदान पर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया करते हैं. जिलों में स्वास्थ्य समस्याओं के निदान के लिए हमेशा जिला अस्पताल नहीं जाना पड़े, इसलिए शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की परिकल्पना की गयी थी. पियूष रंजन ने बताया आने वाले समय में सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की कार्यक्षमता में और गुणात्मक सुधार किया जायेगा. 

पहले होगा आंतरिक आंकलन : प्रीति सिंह 

प्रतिभागियों का उन्मुखीकरण करते हुए जिला शहरी स्वास्थ्य सलाहकार, प्रीति सिंह ने बताया कि पहले सभी चयनित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का इंटरनल असेसमेंट ( आंतरिक आंकलन ) किया जायेगा जिससे एनक़ास प्रमाणीकरण हासिल करने के लिए जायजा लिया जायेगा. तय मानकों के हिसाब से केंद्र की गुणवत्ता का आंकलन कर आगे की कार्यवाही की जाएगी. उन्होंने चेक लिस्ट के बारे प्रतिभागियों को पूरी जानकारी दी. 

प्रमाणीकरण के लिए 12 प्रकार की थीम पर जांच

शहरी प्राथमिक हेल्थ सेंटर के एनक्यूएएस के तहत गुणवत्ता प्रमाणीकरण के लिए 12 विभिन्न थीम को शामिल किया गया है. इस थेमेटिक चेकलिस्ट में जनरल क्लिनिक, मैटरनल हेल्थ, न्यूबॉर्न तथा चाइल्ड हेल्थ, टीकाकरण, परिवार नियोजन, संचारी रोग, गैरसंचारी रोग, ड्रेसिंग तथा आपातकालीन सेवा, फॉर्मेसी, लेबोरेट्री, आउटरिच तथा सामान्य प्रशासन शामिल हैं. एनक्यूएस प्रमाणीकरण से पूर्व गुणवत्तापूर्ण सेवाओं की जांच के लिए चार विधियों को शामिल किया गया है.

इनमें निरीक्षण, रिकॉर्ड की समीक्षा, मरीज का इंटरव्यू तथा अस्पताल में काम करने वाले स्टाफ के इंटरव्यू शामिल हैं. इसके बाद एनक्यूएएस के तहत विभिन्न सेवाओं के लिए अंक प्रदान किये जायेंगे. कार्यशाला में क्षेत्रीय कार्यक्रम प्रबंधक पियूष रंजन, जिला शहरी स्वास्थ्य सलाहकार, प्रीति सिंह, पीएसआई इंडिया के राज्य कार्यक्रम प्रबंधक मनीष सक्सेना सहित सहयोगी संस्थाओं के प्रतिनिधि एवं पीएसआई इंडिया की टीम के सदस्य शामिल रहे.

अभय कुमार

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top