BREAKING NEWS
कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के युग में शिक्षा पर राष्ट्रीय सेमिनार, नवाचारी शिक्षिका प्रियंका कुमारी व शिक्षक अभिषेक वर्मा सम्मानितडायट डुमरा में “नैतिक विवेक की शक्ति के साथ कृत्रिम बुद्धिमत्ता का उपयोग” विषय पर राष्ट्रीय सेमिनार आयोजितप्राथमिक विद्यालय पार्षद टोला मजगामा कस्बा में आयोजित कार्यक्रम में छात्रों को मोमेंटो व मैडल देकर किया गया सम्मानितसमाहरणालय में जिला समन्वय समिति की बैठक, रामनवमी व महावीरी पूजा पर डीजे पूरी तरह प्रतिबंधितगार्गी नारी शक्ति सम्मेलन 2026 में प्रधान शिक्षिका कुमारी प्रीतिका होंगी सम्मानितनवोन्मेषी बच्चों ने जुगाड़ से बनाई उपयोगी सामग्री, ईको क्लब गतिविधि के तहत पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेशपीबीएल गतिविधि हेतु जिला टीम रवाना, छात्र-छात्राओं में उत्साहकस्बा (पूर्णिया) में अनोखी पहल : प्राथमिक विद्यालय राधानगर में शुरू हुआ “साबुन बैंक”कैम्ब्रिज स्कूल के छात्र-छात्राओं ने किया शैक्षणिक परिभ्रमणजलवायु परिवर्तन, जल एवं भूमि संरक्षण तथा पेड़–पौधों की सुरक्षा पर बच्चों को किया गया जागरूककेदार मल्टी स्पेशिलिटी हॉस्पिटल का भव्य शुभारंभ विधायक राधा चरण सेठ ने फीता काटकर किया शिविर का उद्घाटन, श्रीभगवान सिंह कुशवाहा ने अस्पताल का किया लोकार्पणडुमरांव में फाउंडेशन स्कूल का वार्षिक खेल महोत्सव “उड़ान” शुरू, दीप प्रज्वलन के साथ हुआ भव्य उद्घाटनवंचित बेटियों में जगी शिक्षा की नई रोशनी, प्रधान शिक्षिका के प्रयास से क्षेत्र की बच्चियों में फिर जागी पढ़ने की ललकबदलाव की मिसाल बना प्राथमिक विद्यालय इकबाल पार्षद टोला, मजगामाप्रसार भारती आकाशवाणी पर सोनी वर्षा की आवाज में महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम का प्रसारण
No menu items available
BREAKING
कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के युग में शिक्षा पर राष्ट्रीय सेमिनार, नवाचारी शिक्षिका प्रियंका कुमारी व शिक्षक अभिषेक वर्मा सम्मानितडायट डुमरा में “नैतिक विवेक की शक्ति के साथ कृत्रिम बुद्धिमत्ता का उपयोग” विषय पर राष्ट्रीय सेमिनार आयोजितप्राथमिक विद्यालय पार्षद टोला मजगामा कस्बा में आयोजित कार्यक्रम में छात्रों को मोमेंटो व मैडल देकर किया गया सम्मानितसमाहरणालय में जिला समन्वय समिति की बैठक, रामनवमी व महावीरी पूजा पर डीजे पूरी तरह प्रतिबंधितगार्गी नारी शक्ति सम्मेलन 2026 में प्रधान शिक्षिका कुमारी प्रीतिका होंगी सम्मानितनवोन्मेषी बच्चों ने जुगाड़ से बनाई उपयोगी सामग्री, ईको क्लब गतिविधि के तहत पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेशपीबीएल गतिविधि हेतु जिला टीम रवाना, छात्र-छात्राओं में उत्साहकस्बा (पूर्णिया) में अनोखी पहल : प्राथमिक विद्यालय राधानगर में शुरू हुआ “साबुन बैंक”कैम्ब्रिज स्कूल के छात्र-छात्राओं ने किया शैक्षणिक परिभ्रमणजलवायु परिवर्तन, जल एवं भूमि संरक्षण तथा पेड़–पौधों की सुरक्षा पर बच्चों को किया गया जागरूककेदार मल्टी स्पेशिलिटी हॉस्पिटल का भव्य शुभारंभ विधायक राधा चरण सेठ ने फीता काटकर किया शिविर का उद्घाटन, श्रीभगवान सिंह कुशवाहा ने अस्पताल का किया लोकार्पणडुमरांव में फाउंडेशन स्कूल का वार्षिक खेल महोत्सव “उड़ान” शुरू, दीप प्रज्वलन के साथ हुआ भव्य उद्घाटन

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के युग में शिक्षा पर राष्ट्रीय सेमिनार, नवाचारी शिक्षिका प्रियंका कुमारी व शिक्षक अभिषेक वर्मा सम्मानित
18 hours ago
डायट डुमरा में “नैतिक विवेक की शक्ति के साथ कृत्रिम बुद्धिमत्ता का उपयोग” विषय पर राष्ट्रीय सेमिनार आयोजित
1 day ago
प्राथमिक विद्यालय पार्षद टोला मजगामा कस्बा में आयोजित कार्यक्रम में छात्रों को मोमेंटो व मैडल देकर किया गया सम्मानित
5 days ago
समाहरणालय में जिला समन्वय समिति की बैठक, रामनवमी व महावीरी पूजा पर डीजे पूरी तरह प्रतिबंधित
5 days ago
गार्गी नारी शक्ति सम्मेलन 2026 में प्रधान शिक्षिका कुमारी प्रीतिका होंगी सम्मानित
1 week ago
Advertisement

बक्सर किला मैदान में लगा खादी मेला सह उद्यमी बाजार का जिला पदाधिकारी ने किया उद्घाटन, 125 से अधिक स्टाल

बक्सर : किला मैदान बक्सर में बिहार राज्य खादी ग्राम उद्योग बोर्ड द्वारा किला मैदान में खादी मेला सह उद्यमी...

बक्सर : किला मैदान बक्सर में बिहार राज्य खादी ग्राम उद्योग बोर्ड द्वारा किला मैदान में खादी मेला सह उद्यमी बाजार का उद्घाटन जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल एवं उद्योग विभाग के विशेष सचिव सह बिहार राज्य खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी दिलीप कुमार के द्वारा किया गया.

मेला के उद्घाटन के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए बक्सर के जिला पदाधिकारी ने कहा कि किला मैदान में लगा हुआ यह खादी मेला बक्सर के लोगों के लिए एक बड़ा अवसर है। राज्य के विभिन्न जिलों के खादी उत्पादक बक्सर आए हुए हैं.

उनके द्वारा बनाए गए खादी को प्रोत्साहित किया जाना जरूरी है. उन्होंने कहा कि खादी एवं ग्रामोद्योग हमारे देश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ रहा है. स्वतंत्रता संग्राम के दौरान राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की अपील पर घर-घर चरखा चलाने का अभियान चला जिससे स्वदेशी को बल मिला.

इस क्षेत्र में अभी भी रोजगार सृजन की संभावनाएँ सबसे अधिक है. सरल तकनीक और कम पूंजी निवेश के बल पर कुटीर उद्योग खड़ा किया जा सकता है. जिससे समाज के कमजोर वर्गों और महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा रोजगार मिले. राज्य सरकार द्वारा खादी एवं ग्रामोद्योगों के विकास पर काफी बल दिया गया है. मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी हजारों नये उद्योग लगे हैं.

बिहार राज्य खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के मुख्य कार्यपालक अधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि खादी एवं ग्रामोद्योग के विकास हेतु उद्योग विभाग की ओर से मुख्यमंत्री खादी एवं ग्रामोद्योग योजना का कार्यान्वयन किया जा रहा है.

इस योजना के अन्तर्गत नई तकनीक से युक्त न्यू माॅडल चरखा, कटिया चरखा आदि का 90 प्रतिशत अनुदान पर वितरण, खादी संस्थाओं को सिलाई मशीन, कढ़ाई मशीन, ऊनी वस्त्र बुनाई मशीन आदि के लिए वित्तीय सहायता तथा खादी एवं ग्रामोद्योग प्रक्षेत्र के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन शामिल है. इस योजना से खादी एवं ग्रामोद्योग प्रक्षेत्र को बढ़ाने में मदद मिलेगी.

बक्सर के किला मैदान में लगाए गए खादी मेला में 125 से अधिक स्टाल लगाए गए हैं. मेला में मधुबनी खादी, भागलपुरी सिल्क, हैंडीक्राफ्ट एवं हैंडलूम के आइटम्स तथा मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत लाभ प्राप्त करने वाले उद्यमियों की इकाइयों में उत्पादित माल को प्रदर्शनी और बिक्री के लिए रखा गया है.

खादी मेला का उद्घाटन के अवसर पर उप विकास आयुक्त बक्सर, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र बक्सर, परियोजना प्रबंधक, जिला खादी एवं ग्रामोद्योग पदाधिकारी, उदय शंकर दुबे, उद्योग विस्तार पदाधिकारी सह अर्थ अन्वेषक, विद्याभूषण पाठक आदि उपस्थित रहे.

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top