BREAKING NEWS
अयानत समाजसेवी संस्थान, डुमरांव में विभिन्न पदों पर भर्ती, कुल 13 रिक्तियांशिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए हीरामनी को मिला गुरु गौरव सम्मान–2026बक्सर की शैक्षिक गतिविधियों को नई पहचान दे रहा ‘बोधिका’ का अक्टूबर अंककायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षणअनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहालीनचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानित
No menu items available
BREAKING
अयानत समाजसेवी संस्थान, डुमरांव में विभिन्न पदों पर भर्ती, कुल 13 रिक्तियांशिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए हीरामनी को मिला गुरु गौरव सम्मान–2026बक्सर की शैक्षिक गतिविधियों को नई पहचान दे रहा ‘बोधिका’ का अक्टूबर अंककायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षणअनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहालीनचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगम

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

अयानत समाजसेवी संस्थान, डुमरांव में विभिन्न पदों पर भर्ती, कुल 13 रिक्तियां
1 week ago
शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए हीरामनी को मिला गुरु गौरव सम्मान–2026
3 weeks ago
बक्सर की शैक्षिक गतिविधियों को नई पहचान दे रहा ‘बोधिका’ का अक्टूबर अंक
4 weeks ago
कायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षण
1 month ago
अनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहाली
1 month ago
Advertisement

अखिल भारतीय रौनियार वैश्य महासभा का पारिवारिक सम्मेलन सह नागरिक अभिनंदन समारोह में रौनियार को अति पिछड़ा में शामिल करने और जनगणना में सुधार करने की उठी मांग

बक्सर के रविराज जिलाध्यक्ष और डुमरांव के शत्रुधन प्रसाद उर्फ मोहन जी बनें जिला संयोजक डुमरांव. अखिल भारतीय रौनियार वैश्य...

बक्सर के रविराज जिलाध्यक्ष और डुमरांव के शत्रुधन प्रसाद उर्फ मोहन जी बनें जिला संयोजक

डुमरांव. अखिल भारतीय रौनियार वैश्य महासभा ने स्टेशन रोड स्थित हनुमान वाटिका में अंतिम हिंदू सम्राट रौनियार कुलभूषण महाराजा हेमचंद्र विक्रमादित्य उर्फ हेमु साह के विजयोत्सव के उपलक्ष्य में रौनियार पारिवारिक सम्मेलन सह नागरिक अभिनंदन समारोह का आयोजन किया.

कार्यक्रम का उदघाटन अखिल भारतीय रौनियार वैश्य महासभा के संयोजक राजू गुप्ता ने किया. मुख्य अतिथि के रूप में संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रवण गुप्ता, विशिष्ट अतिथि के रूप में मंच पर प्रदेश अध्यक्ष राकेश गुप्ता उपस्थित थे. अतिथि के रूप में दिनारा विधानसभा के  पूर्व प्रत्याशी सरोज गुप्ता, केसठ प्रखंड में तीन बार प्रमुख रमेश गुप्ता, भागलपुर सुरेश गुप्ता, बिहिया अरविंद गुप्ता, बक्सर से रवि राज गुप्ता मौजूद रहें.

कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष अजय कुमार ने और संचालन संस्था सचिव केके गुप्ता ने किया. आगत अतिथियों का स्वागत संस्था संयोजक मोहन गुप्ता ने किया. सर्वप्रथम सभी अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उदघाटन किया. उसके बाद अपने पूर्वज अंतिम हिंदू सम्राट रौनियार कुलभूषण महाराजा हेमचंद विक्रमादित्य के तैल्यचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया.

नगर अध्यक्ष ने अपने मुख्य अतिथि और उद्घाटन कर्ता को अंग वस्त्र, बुके और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया. उसके बाद कार्यकारणी के सभी सदस्यों ने मिलकर मंच पर आसीन सभी लोगों को माल्यापर्ण कर और अंग वस्त्र लेकर सम्मानित किया. बिहिया, बक्सर, केसठ, चौगाई, मठिला से आए सभी अतिथियों का स्वागत संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रवण गुप्ता ने अंग वस्त्र देकर स्वागत किया.

सभी अतिथियों सहित मुख्य अतिथि और उद्घाटन कर्ता राजू गुप्ता ने किया. मुख्य अतिथि श्रवण गुप्ता ने कहां कि यह शाहाबाद में पहला कार्यक्रम देखने को मिल रहा है. जिसमें बच्चें, महिलाएं और बुजुर्ग हजारों की संख्या में समाज को एकजुट बनाने में अहम योगदान दे रहे हैं. राष्ट्रीय संयोजक राजू गुप्ता ने कहां कि यह रौनियार परिवार का भीड़ देख कर कहां कि पूरे भारतवर्ष में ऐसा कार्यक्रम होना चाहिए. जिससे सरकार को इस समाज पर नजर पड़ें.

उन्होंने कहां कि रौनियार को रौनियार वैश्य सुधारकर जनगणना करना चाहिए. उन्होंने कहां कि सारे वैश्य को एक साथ कर कर जनगणना करना चाहिए. जिससे वैश्य समाज की वास्तविक जनगणना ज्ञात हो. कम से कम पूरा वैश्य मिला दिया जाए तो 25 प्रतिशत के आसपास यह समाज के लोग हैं. आगे उन्होने कहां कि राजनीतिक रूप में भी हम लोग की संख्या के हिसाब से भागेदारी मिलना चाहिए.

रौनियार समाज को अति पिछड़ा में शामिल करने की भी उन्होंने मांग की. संयोजक मोहन गुप्ता ने कहां कि डुमरांव की कमेटी वर्ष 26 जनवरी 2001  को बना था, जो अनवरत चलता आ रहा है. 22 सालों में हजारों की संख्या में हमारे रौनियार परिवार आपस में मिलजुल कर एक साथ कार्यक्रम में दिखाई दें रहें है. धन्यवाद ज्ञापन प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने किया.

प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा रवि राज बक्सर को जिलाध्यक्ष, शत्रुधन प्रसाद उर्फ मोहन जी को जिला संयोजक घोषित किया गया. कार्यक्रम में संस्था कार्यकारणी सदस्य सुरेश गुप्ता, रमेश गुप्ता, अजय गुप्ता, मनोज गुप्ता, मनोज, पप्पू, अजय कुमार, रोशन गुप्ता, सुरेश, राजा गुप्ता, उमेश गुप्ता खिरौली कोषाध्यक्ष, विनय, राकेश कुमार, गुड्डू, ओमप्रकाश, मुन्ना, रविंदर उर्फ पप्पू के साथ साथ सभी रौनियार परिवार के सभी सदस्य व कार्यकर्ताआ की भूमिका सराहनीय रहीं. 

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top