BREAKING NEWS
'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में कैम्ब्रिज स्कूल का शानदार प्रदर्शन
No menu items available
BREAKING
‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय राय

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपण
2 weeks ago
भारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपना
2 weeks ago
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
3 weeks ago
मांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,
3 weeks ago
बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्ष
1 month ago
Advertisement

न्यायाधीश, न्यायालय कर्मचारी, पैनल अधिवक्ता, पारा विधिक स्वयंसेवक एवं कार्यालय कर्मियों को दिलाई गई स्वच्छता की शपथ

सामूहिक दायित्व है स्वच्छता अभियान बक्सर : पटना उच्च न्यायालय, पटना एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देश...

सामूहिक दायित्व है स्वच्छता अभियान

बक्सर : पटना उच्च न्यायालय, पटना एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देश के आलोक में आनंद नंदन सिंह, जिला एवं सत्र न्यायाधीश -सह- अध्यक्ष, जिला प्राधिकार, बक्सर द्वारा जिले में कार्यरत व्यवहार न्यायालय, बक्सर के सभी न्यायाधीश, न्यायालय कर्मचारी, पैनल अधिवक्ता, पारा विधिक स्वयंसेवक एवं कार्यालय कर्मियों को स्वच्छता की शपथ एक शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन कर शपथ दिलवाई.

जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला प्राधिकार, बक्सर ने कहा कि अनेक विविधताओं के बाद भी एकजुट रहना हमारे देश की एक विशिष्ट पहचान है. एकता और जन भागीदारी की ताकत आज हमारे देश के विकास को गति दे रही है. सामूहिक इच्छा शक्ति से किसी क्षेत्र में किस तरह बदलाव लाया जा सकता है, इसका उदाहरण स्वच्छ भारत अभियान है.

भारत को स्वच्छ एवं स्वस्थ बनाने के लक्ष्य को पाने और स्थाई एवं सतत विकास की गति को लिए स्वच्छ भारत मिशन एक जन आंदोलन बन कर उभरा है. यह अभियान अब स्वच्छता के लिए मात्र तात्कालिक उपाय को अपने तक ही सीमित रखना नहीं है.

यह अब शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में अपशिष्ट प्रबंधन से जुड़े सभी मुद्दों का समाधान तलाशते हुए देश के सामने एक दीर्घकालीन दृष्टिकोण को रखना है. पटना उच्च न्यायालय, पटना के इस अभियान में शामिल हो जाने से न्यायालय के स्वच्छता के प्रति दूरदर्शी सोच को प्रदर्शित करने वाले इस अभियान के उद्देश्य को गति देने और उसके कार्यान्वन को सुनिश्चित करने के लिए हम सभी प्रयासरत है.

अपने देश को स्वच्छ बनाने के लिए कड़ी मेहनत का ही नतीजा है कि 4.3 लाख से अधिक गांव ने स्वयं को खुले में शौच से मुक्त घोषित किया है. जिससे स्वच्छता अभियान को काफी बल मिला है. स्वच्छ भारत मिशन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा स्वच्छता ही सेवा -2023 अभियान है. यह जन भागीदारी को सुनिश्चित करने के साथ उसे जन आंदोलन बनाने में हम भूमिका निभा रहा है.

मौके पर देवराज, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी-सह-प्रभारी सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, बक्सर द्वारा भवन में उपस्थित सभी न्यायाधीश महोदय एवं कार्यालय कर्मचारी, उपस्थित सभी लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलवाई. उन्होंने कहां की स्वच्छता ही सेवा- 2023 कार्यक्रम कोई साधारण अभियान नहीं है, यह देश के सभी नागरिक से शैक्षिक गतिविधियों के माध्यम से श्रमदान करने का आवाहन है.

इसका उद्देश्य साझा जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करना और स्वच्छता को लेकर सामूहिक दायित्व के संदेश को जन-जन तक पहुंचना है. इस वर्ष यह अभियान ”कचरा मुक्त भारत” के संकल्प से जुड़ा है. हमारा उद्देश्य इस पर जोर देना है, कि स्वच्छता हमारा सामूहिक दायित्व है और यह हम सबके दैनिक जीवन का अहम भाग होना चाहिए.

स्वच्छता ही सेवा – 2023 अभियान से जुड़े समाज के गुमनाम नायको, सफाई मित्रों और स्वच्छताग्रही, आदि के कल्याण पर भी अब न्यायालय द्वारा ध्यान दिया जा रहा है. समाज में इन लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका की स्वीकृति के साथ और उनके उत्थान के लिए भी न्यायालय को कार्य करना है. इस अभियान में एक सराहनीय पहलू है, यह भी है के ये वही लोग हैं जो हमारे समाज और देश को स्वच्छ एवं स्वस्थ बनाने के लिए लगन से कार्य कर रहे हैं.

मौके पर अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार द्वितीय, विजेंद्र कुमार, विवेक राय, कार्यालय कर्मी सुधीर कुमार, सुमित कुमार, सुनील कुमार, कौशलेंद्र कुमार ओझा, राजीव कुमार, संतोष कुमार द्विवेदी, संजय कुमार, अनिल कुमार, संतोष कुमार आदि. वही पैनल अधिवक्ता कुमार मानवेंद्र, संजय कुमार चौबे, राजेश कुमार एवं विधिक सेवक अविनाश कुमार श्रीवास्तव, हरे राम, अंजुम कुमार रावत, प्रेम प्रकाश पाठक आदि मौजूद रहे.

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top