BREAKING NEWS
अयानत समाजसेवी संस्थान, डुमरांव में विभिन्न पदों पर भर्ती, कुल 13 रिक्तियांशिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए हीरामनी को मिला गुरु गौरव सम्मान–2026बक्सर की शैक्षिक गतिविधियों को नई पहचान दे रहा ‘बोधिका’ का अक्टूबर अंककायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षणअनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहालीनचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानित
No menu items available
BREAKING
अयानत समाजसेवी संस्थान, डुमरांव में विभिन्न पदों पर भर्ती, कुल 13 रिक्तियांशिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए हीरामनी को मिला गुरु गौरव सम्मान–2026बक्सर की शैक्षिक गतिविधियों को नई पहचान दे रहा ‘बोधिका’ का अक्टूबर अंककायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षणअनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहालीनचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगम

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

अयानत समाजसेवी संस्थान, डुमरांव में विभिन्न पदों पर भर्ती, कुल 13 रिक्तियां
2 weeks ago
शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए हीरामनी को मिला गुरु गौरव सम्मान–2026
3 weeks ago
बक्सर की शैक्षिक गतिविधियों को नई पहचान दे रहा ‘बोधिका’ का अक्टूबर अंक
4 weeks ago
कायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षण
1 month ago
अनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहाली
1 month ago
Advertisement

भाजपा विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विंध्याचल राय के सम्मान में भाजपा नगर व ग्रामीण मंडल द्वारा किया गया सम्मान समारोह आयोजित

भारतीय न्याय दंड विधान को बदलना समय की जरूरत – विंध्याचल राय डुमराँव. शुक्रवार को स्थानीय नगर भवन में भाजपा...

भारतीय न्याय दंड विधान को बदलना समय की जरूरत – विंध्याचल राय

डुमराँव. शुक्रवार को स्थानीय नगर भवन में भाजपा विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विंध्याचल राय के सम्मान में भाजपा नगर व ग्रामीण मंडल द्वारा सम्मान समारोह आयोजित किया गया. उन्होेने कहां कि भारतीय न्याय दंड संहिता को बदलना अब समय की जरूरत है. अंग्रेजों के समय के बने वर्तमान दंड संहिता में कई खामियां है तथा यह सर्वसुलभ नहीं है. विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक ने कहा कि दुनिया में सबसे पुराना न्याय संहिता हमारा था. इसी से नकल कर दुनिया के अन्य देशों ने कानून बनाए. लेकिन दुर्भाग्य है कि आज हम दूसरों के कानून का नकल कर देश का संचालन कर रहे है.

उन्होंने कहा कि आज एक तरफ देश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में तेजी से विकास कर रहा है. जिस पर दुनिया की नजर लगी है। तो दूसरी तरफ वैचारिक संक्रमण से गुजर रहा है. धारा 370 खत्म होने के बाद से आंतकी तथा उनके आका परेशान हो गए है. लेकिन भारत से सीधे टकराने की किसी की हिम्मत नहीं है तो वैचारिक लड़ी जा रही है. अब देश में स्लीपर सेल के माध्यम से आतंकवाद को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है. उन्होंने आंतंकी याकूब मेनन व तिस्ता सितलवाड़ का उदाहरण देते हुए दंड विधान की खामियों को गिनाया.

उन्होंने कहा कि डुमरांव उनकी जन्मभूमि है तथा राष्ट्रवाद का गढ़ रहा है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से 2024 में बिहार की सभी 40 सीटो को जीतने का आह्वान करते हुए कहा कि बिहार में बढ़े भ्रष्टाचार, अपराध के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं को सड़क पर उतरने से नहीं कतरना होगा. जिन्हें कानूनी मदद की जरूरत होगी विधि प्रकोष्ठ पूरे बिहार में उन्हें निःशुल्क कानूनी मदद करेगा. इसके पहले भाजपा जिला अध्यक्ष विजय कुमार सिंह उर्फ भोला सिंह के नेतृत्व में हजारों की संख्या में भाजपा व युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया तथा फूल मालाओं से लाद दिया.

मौके पर पूर्व नगर अध्यक्ष सुनील कुमार सिद्धार्थ ने उन्हें भगवत गीता भेंट की। जबकि नगर मंत्री संजय कुमार सिंह ने उन्हें मां डुमरेजनी पर स्व लिखित पुस्तक भेंट की. सम्मान समारोह को जिलाध्यक्ष के अलावे जिला महामंत्री निर्भय राय, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष साबित रोहतास्वी आदि ने संबोधित किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष चुनमुन प्रसाद वर्मा व संचालन युवा मोर्चा के प्रांतीय कार्यसमिति सदस्य दीपक यादव ने किया.

मौके पर जिला उपाध्यक्ष श्रीमन नारायण तिवारी, डुमरांव ग्रामीण मंडल अध्यक्ष राजीव कुमार, पूर्व नगर अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह, निहार रंजन, भाजपा नेता राजीव कुमार भगत, प्रो श्याम नारायण राय, विधि प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अरबिंद कुमार, पूर्व अंचलाधिकारी कमलाकांत सिंह, डुमरेजनी सेवा समिति के सचिव रंजीत राय, शक्ति राय, गोल्डेन पांडेय, राजीव रंजन सिंह, युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष धनंजय पांडेय, नगर उपाध्यक्ष राजू केशरी, पवन बजाज, राजकिशोर सिंह, रोहित सिंह, विजय कुमार छोटू, प्रदीप मिश्र, बिट्टू बाबा, युवराज अंकित, जल पुत्र अजय राय, आशीष रंजन ठाकुर, रूपेश पाठक, दिलीप श्रीवास्तव, मंतोष सिंह, नित्यानंद ओझा समेत हजारों कार्यकर्ता उपस्थित थे.

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top