BREAKING NEWS
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में कैम्ब्रिज स्कूल का शानदार प्रदर्शनकुरूद में गूंजा प्रकृति संरक्षण का स्वर, सीड बॉल निर्माण कार्यशाला में जुटे प्रकृति शिक्षण और विज्ञान यात्रा के संचारकघर-घर पहुंच रही शिक्षा : शिक्षिका सुषमा कुमारी का अनोखा प्रयास
No menu items available
BREAKING
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
1 week ago
मांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,
1 week ago
बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्ष
2 weeks ago
बीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोह
3 weeks ago
डीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण
3 weeks ago
Advertisement

मोतीहारी : मुख्यमंत्री बाल हृदय योजना- जिले से 5 बच्चे शल्य चिकित्सा के लिए अहमदाबाद रवाना 

– अहमदाबाद के सत्य साई हॉस्पिटल में बच्चों के हृदय की होगी शल्य चिकित्सा – रक्सौल, सुगौली, केसरिया एवं मोतिहारी...

– अहमदाबाद के सत्य साई हॉस्पिटल में बच्चों के हृदय की होगी शल्य चिकित्सा

– रक्सौल, सुगौली, केसरिया एवं मोतिहारी के बच्चों को मिलेगा नया जीवन 

मोतिहारी। जिले में मुख्यमंत्री बाल हृदय योजना के तहत जिला स्वास्थ्य समिति से ह्रदय में छेद की गंभीर समस्या से पीड़ित बच्चों को इलाज के लिए पटना भेजा गया है। वहां से इन बच्चों को अहमदाबाद इलाज के लिए भेजा जाएगा।  इसमें  रक्सौल के अर्जुन कुमार (उम्र 11 साल), सुगौली के उमंग कुमार, रमेश कुमार (13 वर्ष) केसरिया, दिव्यांश कुमार (4 वर्ष) बड़ा बरियारपुर व मेघा कुमारी (10 माह), जमला रोड मोतिहारी शामल हैं । इनको उनके अभिभावक के साथ एम्बुलेंस से पटना रवाना किया गया है।

वहीं 1 अन्य बच्चा अशफाक आलम  रामगढ़वा (1 वर्ष )को डिवाइस क्लोजर हेतु पटना आईजीआईएमएस भेजा गया है। इस संबंध में जिले के आरबीएसके जिला समन्वयक डॉ मनीष कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत चिकित्सकों के द्वारा जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों, विद्यालयों व अन्य स्थानों पर कैम्प लगाकर समय समय पर बच्चों के स्वास्थ्य की जाँच की जाती है। जाँच के दौरान कुछ बच्चों में हृदय रोग से संबंधित लक्षण दिखाई देने पर जिले के अस्पताल में उनकी स्क्रीनिंग की जाती है।

उसके बाद ह्रदय रोग से पीड़ित बच्चों को उनके माता- पिता के साथ जरूरी कागजातों के साथ निःशुल्क रूप से एम्बुलेंस से पटना आईजीआईसी भेजा जाता है। वहीं हृदय रोग के गम्भीर लक्षणों वाले बच्चों को शल्य चिकित्सा हेतु सत्य साईं हॉस्पिटल अहमदाबाद भेजा जाता है। जहाँ बच्चों एवं अभिभावक के रहने, भोजन, इलाज का सारा खर्च राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाता है। 

40 बच्चे शल्य चिकित्सा के लिए  किए गए हैं चिह्नित

राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के जिला समन्वयक डॉ मनीष कुमार ने बताया कि वर्ष 2023 में 45 बच्चे स्क्रीनिंग के दौरान ह्रदय रोग से पीड़ित पाए गए । जिनमें 40 बच्चे शल्य चिकित्सा हेतु चिह्नित किए गए हैं । उन्होंने बताया कि 16 बच्चों की ह्रदय रोग की सर्जरी कराई जा चुकी है। वहीं 24 बच्चे प्रतीक्षारत हैं। दूसरी ओर 5 बच्चे के दवाओं व इलाज से ठीक होने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि 

इस कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों में होने वाले कुल 43 रोगों के निःशुल्क इलाज का भी प्रावधान है। इनमें हृदय संबंधी रोग, श्वसन संबंधी रोग, जन्मजात विकलांगता, बच्चे के कटे होंठ व तालू संबंधी रोग प्रमुख हैं। 

लगाया जाता है बीमार बच्चों का पता

सिविल सर्जन डॉ अंजनी कुमार व जिला स्वास्थ्य समिति के डीपीएम ठाकुर विश्वमोहन ने बताया कि बीमार बच्चों को चिह्नित करने के लिए आरबीएसके टीम द्वारा जरूरी स्वास्थ्य परीक्षण किया जाता है।

शून्य से छह साल तक के बच्चों में रोग का पता लगाने के लिए आंगनबाड़ी व स्वास्थ्य केंद्रों में छह से 18 साल तक के बच्चों में रोग का पता लगाने के लिए विद्यालय स्तर पर स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन नियमित अंतराल पर किया जाता है।

उन्होंने कहा कि किसी तरह की गंभीर बीमारी के लक्षण हो तो आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ता या स्वास्थ्य विभाग की टीम को जरूर बताएं ताकि चिह्नित कर बच्चों का इलाज कराकर उन्हें स्वस्थ किया जा सके। मौके पर जिला समन्वयक डॉ मनीष कुमार, डॉ खालिद अनवर, व अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे।

अभय कुमार

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top