BREAKING NEWS
रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XII
No menu items available
BREAKING
रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानित

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहल
5 days ago
धरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम
3 weeks ago
‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपण
1 month ago
भारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपना
1 month ago
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
2 months ago
Advertisement

मोतीहारी : परिवार नियोजन पखवाड़ा के प्रति जागरूकता को लेकर सदर अस्पताल से सारथी रथ रवाना 

जिले के सभी 27 प्रखंडों में दंपत्तियों को परिवार नियोजन के साधनों की मिलेगी जानकारी  मोतिहारी। परिवार नियोजन कार्यक्रम के...

जिले के सभी 27 प्रखंडों में दंपत्तियों को परिवार नियोजन के साधनों की मिलेगी जानकारी 

मोतिहारी। परिवार नियोजन कार्यक्रम के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न प्रखंडों के लिए जिला सदर अस्पताल से सारथी रथ रवाना किया गया है। अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ एस एन सिंह, डीपीएम ठाकुर विश्वमोहन व डीसीएम नंदन झा ने संयुक्त रूप से सारथी रथ को हरी झंडी दिखाकर सदर अस्पताल से रवाना किया।

मौके पर डीएस डॉ एस एन सिंह ने कहा कि सारथी रथ सभी 27 प्रखंडों के शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर योग्य दंपत्तियों तक परिवार नियोजन के स्थायी व स्थायी साधनों की जानकारी देने के साथ ही परिवार नियोजन कराने को लेकर प्रेरित करेगा।डीपीएम ठाकुर विश्वमोहन व डीसीएम नंदन झा ने बताया कि  सारथी रथ रूट प्लान के अनुसार क्षेत्रों में भ्रमण करेगा। प्रत्येक रथ के साथ एक आशा कार्यकर्ता भी रहेंगी जो वहां भी इच्छुक लाभार्थी को परिवार नियोजन से जोड़ेगी।

उन्होंने बताया कि समुदाय स्तर पर आमजन को परिवार नियोजन के लिए उत्प्रेरित करने में आशा, आंगनबाड़ी, सेविका, जीविका दीदी, विकास मित्र भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे। जनसंख्या स्थिरीकरण के लिए सही उम्र में शादी, पहले बच्चे में देरी, बच्चों के बीच सही अंतर तथा छोटे परिवार के लाभ के बारे में आमजन से चर्चा कर माँ और शिशु स्वास्थ्य को बेहतर करने तथा गर्भनिरोधक उपायों को अपनाने हेतु परामर्श देंगी। 

जनप्रतिनिधि भी करेंगे लोगों को जागरूक

डीसीएम नंदन झा ने कहा कि पखवाड़े के दौरान परिवार नियोजन सेवाओं के तहत प्रदान की जाने वाली सेवा जैसे कॉपर टी, गर्भनिरोधक सुई, बंध्याकरण एवं नसबंदी की सेवा प्रदान करने को विशेष रूप से ध्यान केंद्रित किया जाएगा। पखवाड़े को सफल बनाने के लिए सांसद, विधायक,पंचायती राज संस्था के सदस्य, शहरी निकाय, स्वास्थ्य कर्मी एवं सिविल सोसाइटी के सदस्य भी विभिन्न गतिविधियों में हिस्सा लेकर लोगों को जागरूक करेंगे।

उन्होंने बताया कि पुरुष नसबंदी भी एक सरल प्रक्रिया है, जिसमें बिना चीरा, बिना टांका पुरुष की नसबंदी की जाती है। वहीं नसबंदी कराने वाले पुरुषों को सरकार द्वारा क्षतिपूर्ति प्रोत्साहन के रूप में 3 हजार रुपये व प्रेरक को 400 रुपये दिए जाते हैं। मौके पर सदर अस्पताल उपाधीक्षक डॉ एस एन सिंह, डीपीएम ठाकुर विश्वमोहन, डीसीएम नंदन झा,अस्पताल प्रबंधक,पीएसआई प्रतिनिधि अमित कुमार, एफआरएचएस के रुपेश कुमार,रोहित राज व अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद थे।

अभय कुमार

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top