BREAKING NEWS
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
No menu items available
BREAKING
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
7 days ago
विभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवण
7 days ago
हुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीद
2 weeks ago
सबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाई
2 weeks ago
चिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानित
2 weeks ago
Advertisement

बेतिया : जनसंख्या नियंत्रण पखवाड़ा: आशा व स्वास्थ्यकर्मी परिवार नियोजन के स्थायी व अस्थायी विधियों के बारे में करेंगे जागरूक 

– सरकारी अस्पताल में प्रसव कराने पर मिलेगी प्रोत्साहन राशि  बेतिया। जिले में मिशन परिवार विकास अभियान के तहत जनसंख्या...

– सरकारी अस्पताल में प्रसव कराने पर मिलेगी प्रोत्साहन राशि 

बेतिया। जिले में मिशन परिवार विकास अभियान के तहत जनसंख्या नियंत्रण पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। इस सम्बन्ध में सिविल सर्जन डॉ श्रीकांत दुबे ने बताया कि इस पखवाड़ा को सफल बनाने के लिए स्थानीय सांसद  विधायक, पंचायती राज संस्था के सदस्य, शहरी स्थानीय निकाय, स्वास्थ्य कर्मी एवं सिविल सोसायटी के सदस्य के साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म एवं मीडिया चैनलों का सहयोग लिया जाएगा।

वहीं आमजन को उत्प्रेरित करने में आशा, आंगनबाड़ी सेविका, जीविका दीदी, विकास मित्र आदि की भागीदारी सुनिश्चित हो, इसका ध्यान रखा जाएगा।आमजन में जागरूकता लाने के उद्देश्य से ई-रिक्शा  के माध्यम से क्षेत्रों में प्रचार-प्रसार किया जाएगा। आमजन द्वारा गर्भनिरोधक अस्थाई उपाय यथा छाया, माला-एन ईजी एवं कंडोम की मांग किये जाने पर उन्हें स्थल पर ही उपलब्ध करायी जाएगी। 

दो चरणों में चलेगा जनसंख्या नियंत्रण पखवाड़ा

जनसंख्या नियंत्रण पखवाड़ा दो चरणों में संचालित किया जाएगा।  जिले के आशा समन्वयक राजेश कुमार ने  बताया कि 04 से 10 सितंबर तक दंपति संपर्क पखवाड़ा एवं 11 से 26 सितंबर तक परिवार नियोजन सेवा पखवाड़ा का आयोजन किया जायेगा।

इस दौरान परिवार नियोजन के स्थायी व अस्थायी साधनों के उपयोग करने की जानकारी, आशा, नर्स व स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा दी जाएगी। इस क्रम में  कॉपर टी, गर्भ निरोधक सुई, बंध्याकरण व नसबंदी के लिए प्रेरित किया जाएगा । वहीं गर्भ निरोधक गोली व अन्य सामग्री स्वास्थ्य केंद्रों पर वितरित की जाएगी। 

सरकारी अस्पताल में प्रसव कराने पर मिलती है प्रोत्साहन राशि

डीपीसी अमित कुमार व अनुश्रवण पदाधिकारी विनय कुमार सिंह ने बताया कि सभी सरकारी चिकित्सा संस्थानों में निःशुल्क एवं सुरक्षित परिवार नियोजन के स्थायी व अस्थायी संसाधन उपलब्ध हैं। इसका लाभ उठाना चाहिए। उन्होंने बताया कि लाभुक को सरकारी अस्पताल में प्रसव कराने पर प्रोत्साहन राशि का भुगतान भी किया जाता है।  

बच्चों के जन्म में अंतर रखने का बेहतर विकल्प है कॉपर-टी

डीसीएम ने बताया कि कॉपर-टी एक अस्थायी विधि है। जिससे बच्चों के जन्म में अंतर रखा जा सकता। कॉपर-टी  10 वर्षों एवं 5 वर्षों के लिए अपनायी जा सकती है। कॉपर-टी निकलवाने के बाद प्रजनन क्षमता तुरंत वापस आ जाती है। गर्भनिरोधक गोली माला- एन एक सुरक्षित हार्मोनल गोली है। जिसे महिला को एक गोली प्रतिदिन लेनी होती है।

माहवारी शुरू होने के 5 वें दिन से गोली की शुरुआत करनी चाहिए। स्तनपान कराने वाली महिलाओं को प्रसव के 6 माह तक इस गोली का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। अंतरा एवं छाया दोनों परिवार नियोजन की नवीन अस्थायी विधियाँ हैं। अंतरा एक सुई है जो तीन माह तक प्रभावी रहती है। लंबे समय तक सुरक्षा के लिए हर तीन महीने में सुई लगवानी होती है।

अभय कुमार

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top