BREAKING NEWS
कायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षणअनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहालीनचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपण
No menu items available
BREAKING
कायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षणअनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहालीनचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानित

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

कायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षण
1 day ago
अनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहाली
3 days ago
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
3 weeks ago
विभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवण
3 weeks ago
हुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीद
4 weeks ago
Advertisement

सीतामढ़ी – जेल में बंद कैदियों की यक्ष्मा जांच एवं उपचार की निरंतरता होगी सुनिश्चित : डॉ. शगुफ्ता सोमी 

•काराग्रहों में बंद कैदियों की जांच एवं उपचार के लिए चलाया जायेगा अभियान  •17 अगस्त से 17 सितंबर तक चलेगा...

•काराग्रहों में बंद कैदियों की जांच एवं उपचार के लिए चलाया जायेगा अभियान 

•17 अगस्त से 17 सितंबर तक चलेगा अभियान

सीतामढ़ी। बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति पटना के निर्देशानुसार जिले के सभी मंडल कारा एवं बाल सुधार गृहों में आई एस एच टी एच कैंपेन का शुभारंभ संचारी रोग पदाधिकारी डॉक्टर शगुफ्ता सोमी एवं कारा अधीक्षक श्री मनोज कुमार सिन्हा द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

यह कार्यक्रम अगले एक माह तक चलेगा जिसके अंतर्गत मंडल कारा में बंद लगभग 1300 कैदी एवं बाल सुधार केंद्रों में रह रहे बच्चों का एसटीआई, एचआईवी, टीबी, हेपिटाइटिस बी, हेपेटाइटिस सी आदि का जांच किया जाएगा। 

बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति द्वारा सहयोगी संस्थाओं के सहयोग से  चिकित्सकों, परिधापकों एवं नर्सिंग स्टाफ का एचआईवी, टीबी, यौन संबंधित रोग एवं हेपाटाईटिस बी एवं सी की जांच एवं उपचार में प्रशिक्षित करने का लगातार प्रयास किया जा रहा है। इस दौरान यह जानकारी मिली है कि काराग्रहों में टीबी जांच के लिए स्पुटम संग्रहण एवं ट्रांसपोर्टेशन की व्यवस्था का अभाव है।

इसे ध्यान में रखे हुए स्वास्थ्य विभाग के कार्यरत कर्मियों की जानकारी लेकर एवं उनसे संपर्क स्थापित कर यक्ष्मा के संभावित रोगियों की समय से जांच एवं आवश्यक उपचार प्रदान करने का निर्णय लिया गया है। इस बाबत परियोजना निदेशक, बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति, अलंकृता पांडेय एवं महानिरीक्षक, कारा शीर्षत कपिल अशोक ने भी सभी जिला पदाधिकारी को पत्र जारी आवश्यक निर्देश दिए हैं।

जिले में सभी संभावित टीबी मरीजों की जाँच करना लक्ष्य

सीडीओ डॉ शगुफ्ता सोमी ने बताया कि वर्ष 2025 तक यक्ष्मा उन्मूलन का लक्ष्य निर्धारित है। इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए तीन चीजें जरुरी है। पहला सभी आम लोगों को टीबी के विषय में पूरी जानकारी देना। दूसरा सभी संभावित एवं छिपे हुए टीबी मरीजों की ससमय स्क्रीनिंग कराना एवं उन्हें बेहतर उपचार प्रदान कराना।

तीसरा टीबी उन्मूलन के लिए किए जा रहे सभी सरकारी प्रयासों एवं उपाय के बारे में भी सभी लोगों को अवगत कराना। जेल में बंद कैदियों की जांच इसी क्रम में एक पहल है। इस पहल के जरिए जेल में बंद कैदियों की भी टीबी जाँच सुनिश्चित हो सकेगी।

काराग्रह एवं अन्य बंद जगहों में रहने वाले लोगों को टीबी संक्रमण का खतरा सबसे अधिक

अभियान के बारे में जानकारी देते हुए सीडीओ डॉ. शगुफ्ता सोमी ने बताया कि काराग्रह एवं अन्य बंद जगहों में रहने वाले लोगों को टीबी संक्रमण का खतरा सबसे अधिक रहता है। बंद जगहों में टीबी के बैक्टीरिया जल्दी फैलते हैं और उक्त जगहों पर रहने वाले लोगों को आसानी से संक्रमित कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि कारागृह एवं सुधारगृह जैसी जगहों में एंट्री पॉइंट पर ही आने वाले लोगों की यक्ष्मा जांच की सुविधा होनी चाहिए।

इससे संक्रमित व्यक्ति की पहचान होगी और उक्त व्यक्ति को उपचार उपलब्ध कराया जा सकेगा। डॉ. सोमी ने बताया कि नाको से प्राप्त निर्देश के आलोक में इस अभियान का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें जेल में बंद विचाराधीन एवं सजायाफ्ता दोनों प्रकार के कैदियों की एचआईवी, टीबी, यौन संबंधित रोग एवं हेपाटाईटिस बी एवं सी की जांच की जाएगी। जांच में चिन्हित व्यक्तियों को ससमय उपचार उपलब्ध करायी जाएगी। 

जांच एवं उपचार की निरंतरता की जाएगी सुनिश्चित

डॉ. सोमी ने बताया कि अभियान का मकसद सिर्फ एक महीने तक ही जेल में बंद कैदियों की जांच एवं उपचार की व्यवस्था प्रदान करना नहीं है। इसका मुख्य उद्देश्य अभियान के बाद भी नियमित तौर पर काराग्रहों में बंद कैदियों की एचआईवी, टीबी, यौन संबंधित रोग एवं हेपाटाईटिस बी एवं सी की जांच एवं समुचित उपचार को जारी रखना है।

इसे ध्यान में रखते हुए कैदियों की टीबी जांच एवं उपचार की निरंतरता आगे भी सुनिश्चित की जाएगी। उक्त कार्यक्रम में डीईओ सह लेखापाल रंजन शरण वरीय यक्ष्मा पर्यवेक्षक संजीत कुमार एवं श्वेत निशा सिंह, डी आई एस राजेश कुमार, लिपिक रवि राज, एलटी मनोज मधुकर, भरत कुमार , काउंसलर मनोज सिंह ज्योति रानी आदि उपस्थित रहे।

अभय कुमार

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top