BREAKING NEWS
शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए हीरामनी को मिला गुरु गौरव सम्मान–2026बक्सर की शैक्षिक गतिविधियों को नई पहचान दे रहा ‘बोधिका’ का अक्टूबर अंककायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षणअनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहालीनचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहल
No menu items available
BREAKING
शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए हीरामनी को मिला गुरु गौरव सम्मान–2026बक्सर की शैक्षिक गतिविधियों को नई पहचान दे रहा ‘बोधिका’ का अक्टूबर अंककायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षणअनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहालीनचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद में

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए हीरामनी को मिला गुरु गौरव सम्मान–2026
5 days ago
बक्सर की शैक्षिक गतिविधियों को नई पहचान दे रहा ‘बोधिका’ का अक्टूबर अंक
1 week ago
कायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षण
2 weeks ago
अनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहाली
2 weeks ago
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
1 month ago
Advertisement

पटना : पोषण ट्रैकर एप एवं वृद्धि निगरानी पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला की हुई शुरुआत

बाल विकास परियोजना पदाधिकारी एवं महिला पर्यवेक्षिकाओं को दिया जा रहा प्रशिक्षण प्रथम बैच में 12 जिला के प्रतिभागियों ने...

बाल विकास परियोजना पदाधिकारी एवं महिला पर्यवेक्षिकाओं को दिया जा रहा प्रशिक्षण

प्रथम बैच में 12 जिला के प्रतिभागियों ने की शिरकत

पटना। शिशु पोषण की निगरानी एवं समुदाय तक समेकित बाल विकास सेवाओं की महत्ता एवं गुणवत्ता में इजाफा करने के उद्देश्य से पटना स्थित दशरथ मांझी श्रम एवं नियोजन अध्ययन संस्थान में दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला की शुरुआत की गयी. प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य पोषण ट्रैकर एप एवं वृद्धि निगरानी पर मास्टर ट्रेनर राज्य से तैयार करना हैं. समेकित बाल विकास निदेशालय, पिरामल स्वास्थ्य एवं एनइजीडी टीम द्वारा प्रतिभागियों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया.

12 जिलों ने प्रथम बैच में की शिरकत

गुरुवार से शुरू हुए दो दिवसीय प्रशिक्षण में अररिया, अरवल, औरंगाबाद, बांका, बेगूसराय, भागलपुर, भोजपुर, बक्सर, दरभंगा, पूर्वी चंपारण, गया एवं गोपालगंज की बाल विकास परियोजना पदाधिकारी एवं महिला पर्यवेक्षिकाओं ने भाग लिया.

बाल कुपोषण पर लगाम लगाकर ही स्वस्थ एवं सुपोषित समाज का निर्माण संभव

डॉ. कौशल किशोर, निदेशक, समेकित बाल विकास निदेशालय, ने बताया कि एक स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए शिशुओं का पोषित होना जरुरी है. आईसीडीएस की सेवाओं के तहत आंगनवाड़ी केंद्रों पर हर सप्ताह नामांकित बच्चों कि सघन वृद्धि निगरानी कि जाती है जिससे उम्र के अनुपात में उनकी वृद्धि दर्ज कि जाती है. उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण का प्रमुख उद्देश्य वृद्धि निगरानी एवं पोषण ट्रैकर पर मास्टर ट्रेनर तैयार किया जाना है.

सेवाओं को पारदर्शी बनाने का किया जा रहा प्रयास

डॉ. कौशल किशोर ने बताया कि आईसीडीएस की सेवाओं को लगातार पारदर्शी तरीके से संचालित करने का प्रयास किया जा रहा है. इसमें पोषण ट्रैकर एप की महत्वपूर्ण भूमिका है जिससे दी जा रही सभी सेवाओं की रियल टाइम मॉनिटरिंग की जाती है. प्रशिक्षकों द्वारा दो दिवसीय प्रशिक्षण में उक्त बिंदुओं पर क्षमतावर्धन किया जा रहा है.

कार्यशाला में आईसीडीएस निदेशालय की तरफ से पोषण सलाहकार डॉ. मनोज कुमार, डॉ. चांदनी कुमारी, प्रशिक्षण पदाधिकारी, संतोष कुमार गुप्ता, डॉ. कुमारी चंदा मौजूद रहे.

अभय कुमार

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top