BREAKING NEWS
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
No menu items available
BREAKING
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
1 day ago
विभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवण
1 day ago
हुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीद
1 week ago
सबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाई
1 week ago
चिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानित
1 week ago
Advertisement

बेतिया – अधिक धूम्रपान-तंबाकू सेवन करने वालों में होता है टीबी के साथ कैंसर का खतरा, बरतें सावधानी : डॉ मुर्तजा अंसारी 

2 हफ्ते से ज्यादा समय से बलगम वाली खांसी, बुखार व लगातार वजन कम हो तो टीबी की जाँच जरूरी ...

2 हफ्ते से ज्यादा समय से बलगम वाली खांसी, बुखार व लगातार वजन कम हो तो टीबी की जाँच जरूरी 

दवा का पूरा कोर्स करने व इलाज कराने पर टीबी हो जाता है ठीक 

बेतिया। भारत सरकार के वर्ष 2025 तक देश को टीबी मुक्त करने के संकल्प को साकार करने के लिए जिले में लगातार जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। जिले के बेतिया, नरकटियागंज, मझौलिया, बगहा आदि के स्वास्थ्य केंद्रों पर एवं आसपास के क्षेत्रों में सामुदायिक स्तर पर टीबी से बचाव को जागरूकता के कार्यक्रम स्वास्थ्य विभाग एवं सहयोगी संस्थाओं द्वारा आयोजित किए जा रहे हैं।

ताकि अधिक से अधिक लोग टीबी, मुँह के कैंसर के बारे में जानकारी प्राप्त कर इससे सुरक्षित रह सकें। गैर संचारी रोग पदाधिकारी डॉ मुर्तजा अंसारी ने बताया कि प्रायः देखा जाता कि मजदूरी करने वाले, ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले लोग अत्यधिक मात्रा में तम्बाकू का सेवन करते हैं। जिससे उन्हें टीबी, कैंसर रोग के संक्रमण की संभावना अधिक होती है।

उन्होंने बताया कि तंबाकू के सेवन करने वाले लोगों में कैंसर होने का खतरा ज्यादा होता है। धूम्रपान करने वालों के फेफड़े क्षतिग्रस्त हो जाते हैं। जिससे टीबी से होने वाली मृत्यु हो सकती है। उन्होंने बताया कि तंबाकू के सेवन से कैंसर ही नहीं टीबी भी हो रहा है। उन्होंने बताया कि धूम्रपान कैंसर के अलावा टीबी होने के खतरे को बढ़ा देता है। डॉ मुर्तजा ने बताया कि टीबी से पीड़ित लोगों के लिए तंबाकू सेवन और भी अधिक खतरनाक साबित होता है।

तंबाकू का इस्तेमाल हृदय रोग, कैंसर और फेफड़े की पुरानी बीमारी तथा मधुमेह को जन्म देता है। तंबाकू का उपयोग संक्रामक रोगों जैसे टीबी और श्वसन संबंधी बीमारियों के लिए भी घातक है। धूम्रपान, टीबी रोग पैदा करने वाले माइकोबैक्टेरियम से लड़ने की रोगी की प्रतिरक्षा प्रणाली को मजोर बनाता है। इसलिए इनसे दुरी बनाने के साथ ही संतुलित भोजन पर ध्यान देना चाहिए। 

लक्षण हो तो जाँच जरूर कराएं

जिले के सिविल सर्जन डॉ श्रीकांत दुबे ने बताया कि यक्ष्मा केन्द्र सहित सभी अनुमंडलीय व प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर टीबी मरीजों की जाँच व इलाज की सुविधाएं मुफ्त उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने बताया कि 2 हफ्ते से ज्यादा समय से बलगम वाली खांसी, बुखार हो, लगातार वजन  कम हो तो टीबी की जाँच करानी चाहिए। ये टीबी होने के लक्षण हैं।

उन्होंने बताया कि टीबी होने पर घबराने की जरूरत नहीं है। इसमें दवा का पूरा कोर्स करने व इलाज कराने पर टीबी ठीक हो जाता है। टीबी मरीजों से किसी प्रकार का भेदभाव नहीं रखना चाहिए। लेकिन साफ-सफाई व सावधानी जरूर बरतनी चाहिए। उनसे बातचीत के दौरान मास्क लगाना चाहिए। यह एक संचारी रोग है जो टीबी मरीजों के सम्पर्क में रहने पर हवा के माध्यम से भी फैलता है।

अभय कुमार

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top