BREAKING NEWS
शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए हीरामनी को मिला गुरु गौरव सम्मान–2026बक्सर की शैक्षिक गतिविधियों को नई पहचान दे रहा ‘बोधिका’ का अक्टूबर अंककायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षणअनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहालीनचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहल
No menu items available
BREAKING
शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए हीरामनी को मिला गुरु गौरव सम्मान–2026बक्सर की शैक्षिक गतिविधियों को नई पहचान दे रहा ‘बोधिका’ का अक्टूबर अंककायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षणअनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहालीनचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद में

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए हीरामनी को मिला गुरु गौरव सम्मान–2026
5 days ago
बक्सर की शैक्षिक गतिविधियों को नई पहचान दे रहा ‘बोधिका’ का अक्टूबर अंक
1 week ago
कायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षण
2 weeks ago
अनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहाली
2 weeks ago
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
1 month ago
Advertisement

टीबी मरीजों की पोषण राशि हुई दोगुनी, अब हर माह मिलेंगे 1000 रुपये

हर महीने टीबी मरीजों को सरकार से मिलती है पोषण सहायता के लिए राशि  अब तक टीबी मरीजों को पोषण...

हर महीने टीबी मरीजों को सरकार से मिलती है पोषण सहायता के लिए राशि 

अब तक टीबी मरीजों को पोषण योजना के तहत मिलते थे मात्र पांच सौ रुपए 

मुजफ्फरपुर। केंद्र सरकार ने टीबी मरीजों के लिए बहुत बड़ी राहत की घोषणा की है। टीबी मरीजों को निक्षय पोषण योजना के तहत मिलने वाली राशि अब दोगुनी कर दी गयी है। टीबी मरीजों को अब तक 5 सौ रूपये प्रतिमाह मिलते थे। अब इसे बढ़ाकर 1 हजार रूपये की गयी है।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अपर सचिव एवं मिशन निदेशक आराधना पटनायक द्वारा जारी पत्र के मुताबिक, अप्रैल 2018 से नेशनल टीबी एलिमिनेशन प्रोग्राम के तहत टीबी के इलाजरत मरीजों को 500 सौ की राशि दी जाती थी। संचारी रोग पदाधिकारी डॉ सी के दास ने बताया कि उपचाराधीन और नए सभी टीबी मरीजों को यह राशि अगले माह एक नवंबर से मिलेगी।

डेढ़ लाख से अधिक टीबी मरीजों को होगा फायदा

टीबी के उपचार में पोषण महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसे देखते हुए टीबी मरीजों को बीमारी के खिलाफ उनकी लड़ाई को मजबूत करने के लिए यह ऐतिहासिक निर्णय लिया गया है। इस निर्णय से राज्य के करीब 1.54 लाख से अधिक टीबी मरीजों को इसका फायदा मिलेगा।

राज्य में एक जनवरी 2024 से मंगलवार तक टीबी के 61 हजार 587 मरीज सरकारी अस्पतालों में तथा 92 हजार 741 टीबी मरीज निजी अस्पतालों में का नोटिफाइड हुए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार उपचार की अवधि के दौरान सभी टीबी रोगियों के लिए निक्षय पोषण योजना के तहत मासिक पोषण सहायता को मौजूदा 500 रुपये से बढ़ाकर 1000 रुपये प्रतिमाह कर दिया है।

इसके अलावा, अब टीबी रोगियों के सभी घरेलू संपर्कों को प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत कवर किया जाएगा और समुदाय से सामाजिक सहायता प्राप्त करने के भी वे पात्र होंगे।

क्या है निक्षय पोषण योजना

टीबी होने पर प्रोटीन व पौष्टिक भोजन की ज्यादा जरूरत होती है। अधिकांश टीबी मरीज गरीब घरों के होते हैं। लेकिन गरीबी के कारण ऐसे गरीब मरीज पौष्टिक भोजन नहीं कर पाते हैं। इसी को देखते हुए सरकार ने निक्षय पोषण योजना की शुरूआत की है। ताकि मरीज को पौष्टिक भोजन मिल पाए।

अभय कुमार

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top