BREAKING NEWS
नवोन्मेषी बच्चों ने जुगाड़ से बनाई उपयोगी सामग्री, ईको क्लब गतिविधि के तहत पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेशपीबीएल गतिविधि हेतु जिला टीम रवाना, छात्र-छात्राओं में उत्साहकस्बा (पूर्णिया) में अनोखी पहल : प्राथमिक विद्यालय राधानगर में शुरू हुआ “साबुन बैंक”कैम्ब्रिज स्कूल के छात्र-छात्राओं ने किया शैक्षणिक परिभ्रमणजलवायु परिवर्तन, जल एवं भूमि संरक्षण तथा पेड़–पौधों की सुरक्षा पर बच्चों को किया गया जागरूककेदार मल्टी स्पेशिलिटी हॉस्पिटल का भव्य शुभारंभ विधायक राधा चरण सेठ ने फीता काटकर किया शिविर का उद्घाटन, श्रीभगवान सिंह कुशवाहा ने अस्पताल का किया लोकार्पणडुमरांव में फाउंडेशन स्कूल का वार्षिक खेल महोत्सव “उड़ान” शुरू, दीप प्रज्वलन के साथ हुआ भव्य उद्घाटनवंचित बेटियों में जगी शिक्षा की नई रोशनी, प्रधान शिक्षिका के प्रयास से क्षेत्र की बच्चियों में फिर जागी पढ़ने की ललकबदलाव की मिसाल बना प्राथमिक विद्यालय इकबाल पार्षद टोला, मजगामाप्रसार भारती आकाशवाणी पर सोनी वर्षा की आवाज में महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम का प्रसारणप्राथमिक विद्यालय राधानगर कस्बा, पूर्णिया में पोषण एवं एनीमिया जागरूकता गतिविधि आयोजितइको क्लब फॉर मिशन लाइफ के अंतर्गत सतत खाद्य प्रणाली एवं जैव विविधता पर मॉडल गतिविधि आयोजितवैशाली महोत्सव का भव्य आयोजन, शिक्षिका चंचल कुमारी की उपस्थिति में छात्रों में जागी सामाजिक चेतनाफाउंडेशन स्कूल, डुमरांव में “उमंग” वार्षिकोत्सव का भव्य आयोजनदुल्लहपुर की बेटी शालू सिंह ने यूजीसी नेट जेआरएफ 2026 में रचा इतिहास
No menu items available
BREAKING
नवोन्मेषी बच्चों ने जुगाड़ से बनाई उपयोगी सामग्री, ईको क्लब गतिविधि के तहत पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेशपीबीएल गतिविधि हेतु जिला टीम रवाना, छात्र-छात्राओं में उत्साहकस्बा (पूर्णिया) में अनोखी पहल : प्राथमिक विद्यालय राधानगर में शुरू हुआ “साबुन बैंक”कैम्ब्रिज स्कूल के छात्र-छात्राओं ने किया शैक्षणिक परिभ्रमणजलवायु परिवर्तन, जल एवं भूमि संरक्षण तथा पेड़–पौधों की सुरक्षा पर बच्चों को किया गया जागरूककेदार मल्टी स्पेशिलिटी हॉस्पिटल का भव्य शुभारंभ विधायक राधा चरण सेठ ने फीता काटकर किया शिविर का उद्घाटन, श्रीभगवान सिंह कुशवाहा ने अस्पताल का किया लोकार्पणडुमरांव में फाउंडेशन स्कूल का वार्षिक खेल महोत्सव “उड़ान” शुरू, दीप प्रज्वलन के साथ हुआ भव्य उद्घाटनवंचित बेटियों में जगी शिक्षा की नई रोशनी, प्रधान शिक्षिका के प्रयास से क्षेत्र की बच्चियों में फिर जागी पढ़ने की ललकबदलाव की मिसाल बना प्राथमिक विद्यालय इकबाल पार्षद टोला, मजगामाप्रसार भारती आकाशवाणी पर सोनी वर्षा की आवाज में महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम का प्रसारणप्राथमिक विद्यालय राधानगर कस्बा, पूर्णिया में पोषण एवं एनीमिया जागरूकता गतिविधि आयोजितइको क्लब फॉर मिशन लाइफ के अंतर्गत सतत खाद्य प्रणाली एवं जैव विविधता पर मॉडल गतिविधि आयोजित

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

नवोन्मेषी बच्चों ने जुगाड़ से बनाई उपयोगी सामग्री, ईको क्लब गतिविधि के तहत पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
22 hours ago
पीबीएल गतिविधि हेतु जिला टीम रवाना, छात्र-छात्राओं में उत्साह
1 day ago
कस्बा (पूर्णिया) में अनोखी पहल : प्राथमिक विद्यालय राधानगर में शुरू हुआ “साबुन बैंक”
1 day ago
कैम्ब्रिज स्कूल के छात्र-छात्राओं ने किया शैक्षणिक परिभ्रमण
1 day ago
जलवायु परिवर्तन, जल एवं भूमि संरक्षण तथा पेड़–पौधों की सुरक्षा पर बच्चों को किया गया जागरूक
5 days ago
Advertisement

बाल दिवस पर बच्चों में उत्साह, विद्यालय परिसर में पूरे दिन रही रौनक

प्राथमिक विद्यालय मिल टोला वार्ड 11, डुमरा में हर्षोल्लास के साथ कार्यक्रम सम्पन्न सीतामढ़ी। प्राथमिक विद्यालय मिल टोला वार्ड संख्या...

प्राथमिक विद्यालय मिल टोला वार्ड 11, डुमरा में हर्षोल्लास के साथ कार्यक्रम सम्पन्न

सीतामढ़ी। प्राथमिक विद्यालय मिल टोला वार्ड संख्या 11 डुमरा में बाल दिवस के अवसर पर बुधवार को विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व प्रधान शिक्षिका ज्योति गौतम ने किया। सुबह विद्यालय में पहुंचते ही बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला। सबसे पहले चेतना सत्र के दौरान शिक्षकों द्वारा बच्चों को बाल दिवस का इतिहास और महत्व बताया गया। बच्चों को यह भी बताया गया कि देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन को ही बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है, क्योंकि वे बच्चों से अत्यधिक स्नेह रखते थे।

चेतना सत्र के दौरान बच्चे काफी उत्सुक दिखे और आपस में चर्चा करते रहे कि आज उन्हें क्या-क्या उपहार मिलने वाले हैं। शिक्षक-शिक्षिकाओं ने बच्चों की इस उत्सुकता को संजोते हुए उन्हें प्रेरणादायक बातें और बाल दिवस से जुड़ी रोचक जानकारियाँ साझा कीं।

वर्ग कक्ष में आयोजित विशेष गतिविधियों के दौरान शिक्षिका प्रियंका कुमारी ने बच्चों को बाल दिवस का महत्व विस्तारपूर्वक समझाया। उन्होंने बताया कि बाल दिवस बच्चों की प्रतिभा को उभारने और उनकी रचनात्मकता को प्रोत्साहित करने का दिन है। इसके बाद बच्चों से सुंदर पेंटिंग बनवाई गई, जिसमें बच्चों ने स्वतंत्र रूप से अपनी कल्पनाओं को रंगों के माध्यम से सजाया। बच्चों द्वारा बनाई गई पेंटिंग ने उपस्थित शिक्षकों का मन मोह लिया।

दिन के अंतिम सत्र में बच्चों के बीच शैक्षणिक सामग्री का वितरण किया गया। सभी बच्चों को कलम के साथ टॉफी एवं बिस्कुट का पैकेट दिया गया। उपहार पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं का सहयोग सराहनीय रहा।

विद्यालय परिवार ने बाल दिवस को बच्चों के सर्वांगीण विकास और उनकी खुशियों को समर्पित बताते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजन जारी रखने की बात कही। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर उत्साह, हँसी-खुशी और बच्चों की रचनात्मकता से सराबोर रहा।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top